BREAKING NEWS
नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानितरोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्प
No menu items available
BREAKING
नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानितरोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
2 weeks ago
विभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवण
2 weeks ago
हुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीद
3 weeks ago
सबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाई
3 weeks ago
चिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानित
3 weeks ago
Advertisement

मोतीहारी : फाइलेरिया मरीजों ने लोगों से की सर्वजन दवा सेवन की अपील

मोतिहारी, बंजरिया, तुरकौलिया, पिपरा में पेशेंट सपोर्ट प्लेटफार्म से जुड़ लोगों को जागरूक करेंगे फाइलेरिया के मरीज – 8 जनवरी...

मोतिहारी, बंजरिया, तुरकौलिया, पिपरा में पेशेंट सपोर्ट प्लेटफार्म से जुड़ लोगों को जागरूक करेंगे फाइलेरिया के मरीज

– 8 जनवरी से 23 प्रखंडों में होगा नाईट ब्लड सर्वें

-10 फ़रवरी से खिलाई जाएगी फाइलेरिया रोधी दवा : डॉ शर्मा

मोतिहारी। जिले को फाइलेरिया मुक्त बनाने के उद्देश्य से हाथीपाँव के मरीज भी आगे आए हैं। 10 फ़रवरी से आयोजित होने वाले सर्वजन दवा सेवन कार्यक्रम को सफल बनाने के उद्देश्य से जिले के बंजरिया प्रखंड के झखिया ग्राम में पेशेंट सपोर्ट प्लेटफार्म बनाकर फाइलेरिया के रोगियों को जोड़ा जा रहा है ताकि समुदाय में फाइलेरिया के मरीज इस गंभीर बीमारी से अपने आस-पास व समाज के लोगों को बचाव हेतु जागरूक कर सकें।

जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी डॉ शरत चंद्र शर्मा ने बताया कि बंजरिया प्रखंड के झखिया ग्राम में पार्वती नाम की पेशेंट सपोर्ट प्लेटफार्म तैयार किया गया है जिसमें फाइलेरिया (हाथी पाँव) के मरीजों ने आस पास के क्षेत्रों, मछली व्यवसायियों व आमजनों से सर्वजन दवा सेवन करने की अपील की।

13 मरीजों के बीच एमएमडीपी किट का वितरण

बंजरिया पीएचसी के डॉ त्रिपुरारी ने बताया कि हाथीपाँव मादा क्यूलेक्स मच्छर के काटने के बाद होता है। यह एक लाइलाज बीमारी है जिसका बचाव वर्ष में एकबार सर्वजन दवा सेवन करना ही है, उन्होंने बताया की झखिया में 13 मरीजों के बीच एमएमडीपी किट का वितरण किया गया।

उन्हें किट इस्तेमाल की विधि के साथ व्यायाम भी बताए ताकि पैर का सूजन कम हो। मौके पर हाथीपाँव मरीज कपिलदेव सहनी (58 वर्ष) ने अपने अनुभव साझा किया। उन्होंने बताया कि बाएँ पैर में 30 वर्ष से फाइलेरिया है। मेरे आसपास बहुत लोग फाइलेरिया से ग्रसित है। मै नहीं चाहता कि इस रोग का शिकार और भी लोग हों।

इसलिए मै सर्वजन दवा सेवन कार्यक्रम में जन जागरूकता में सरकार का सहयोग करूंगा। वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी डॉ शरत चंद्र शर्मा ने बताया कि जिले के मोतिहारी, बंजरिया, तुरकौलिया पिपरा व अन्य प्रखंडों में पेशेंट प्लेटफार्म का निर्माण सीफार संस्था के जिला प्रतिनिधि, पीएचसी प्रभारी, भीबीडीएस व स्वास्थ्यकर्मियों के सहयोग से किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि फाइलेरिया के रोगी खुद पेशेंट प्लेटफार्म (समूह) बनाकर गांव- गांव घूमकर आम लोगों को फाइलेरिया बीमारी के बारे में अपने अनुभव के साझा करेंगे, फाइलेरिया से बचाव की जानकारी देंगे, साथ ही 10 फ़रवरी से एमडीए राउंड के दौरान फाइलेरियारोधी दवाओं का सेवन करने की अपील करेंगे।

8 जनवरी से 23 प्रखंडों में होगा नाईट ब्लड सर्वें

वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी डॉ शरत चन्द्र शर्मा ने बताया कि 8 जनवरी से जिले के 23 प्रखंडों में फाइलेरिया के परजीवी की खोज को रात्रि में निःशुल्क नाईट ब्लड सर्वें चलाया जाएगा। उसके बाद बैनर, पोस्टर व प्रचार प्रसार के साथ सर्वजन दवा सेवन कार्यक्रम चलाया जाएगा।

जिसमें आशा, भीडीसीओ, जनप्रतिनिधि, स्थानीय प्रशासन व स्वास्थ्य कर्मी सहयोग करेंगे। इस मौके पर डॉ त्रिपुरारी, भीबीडीएस सुमन कुमार, डॉ भारत भूषण, जीविका सामुदायिक समन्वयक कविता कुमारी, पूजा कुमारी, सिफार डीसी सिद्धांत कुमार, महेंद्र प्रताप, सरपंच नत्थू यादव, डीलर बाबूलाल सहनी व अन्य लोग उपस्थित थे।

अभय कुमार

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top