BREAKING NEWS
रोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानितरामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्रीभीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय रायVoice & Vision Academy Opens Admissions for NIOS Grade X & XII
No menu items available
BREAKING
रोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानित

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

रोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहल
2 weeks ago
धरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम
1 month ago
‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपण
2 months ago
भारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपना
2 months ago
विद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्प
2 months ago
Advertisement

डी.के. कॉलेज में लोकतंत्र, समाज और मीडिया की नैतिकता पर एकदिवसीय परिचर्चा

डुमरांव। डी.के. कॉलेज, डुमरांव में “लोकतंत्र, समाज और मीडिया की नैतिकता” विषय पर एकदिवसीय परिचर्चा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम...

डुमरांव। डी.के. कॉलेज, डुमरांव में “लोकतंत्र, समाज और मीडिया की नैतिकता” विषय पर एकदिवसीय परिचर्चा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शिक्षा, राजनीति और प्रशासन से जुड़े कई विशिष्ट अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री प्रकाश कुमार, आयुक्त, राज्य सूचना आयोग उपस्थित रहे। वहीं मुख्य वक्ता के रूप में प्रो. नवल किशोर यादव, सदस्य बिहार विधान परिषद ने परिचर्चा को संबोधित किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में विश्वविद्यालय के कुलसचिव रामनाथ ठाकुर तथा महाविद्यालय निरीक्षक श्री राजू मोची मौजूद रहे। सभी गणमान्य वक्ताओं ने लोकतंत्र, समाज और मीडिया में नैतिकता की भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला।

नैतिकता सभी के लिए आवश्यक : प्रो. नवल किशोर यादव

मुख्य वक्ता प्रो. नवल किशोर यादव ने कहा कि नैतिकता आज के समय में सभी के लिए अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि वर्तमान समय में न तो नैतिकता की औपचारिक पढ़ाई हो रही है और न ही समाज में उसका समुचित पालन दिखाई देता है। ऐसे में हम सभी को स्वयं नैतिकता का पाठ पढ़ने और उसे व्यवहार में उतारने की आवश्यकता है।

समाज के अनुसार बदलती है नैतिकता : श्री प्रकाश कुमार

मुख्य अतिथि श्री प्रकाश कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि नैतिकता समाज के अनुसार बदलती रहती है। एक समाज में जो नैतिक माना जाता है, वही दूसरे समाज में अनैतिक हो सकता है। इसलिए नैतिकता के इस पक्ष का भी गंभीर विश्लेषण किया जाना चाहिए। उन्होंने कार्यक्रम के लिए प्राचार्या को धन्यवाद देते हुए कहा कि यदि महाविद्यालय के विकास के लिए प्रोटोकॉल भी तोड़ना पड़े, तो वे ऐसा करने से पीछे नहीं हटेंगे।

श्रद्धांजलि व सम्मान के साथ कार्यक्रम की शुरुआत

कार्यक्रम की शुरुआत महाविद्यालय की संस्थापिका धरीक्षणा कुँवरी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर की गई। इसके पश्चात एनसीसी के छात्रों साहिल कुमार सिंह, अभिनव गिरी, शंकर गौड़, मधु मिश्रा सहित अन्य कैडेट्स ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। छात्राओं द्वारा स्वागत गान प्रस्तुत कर अतिथियों का अभिनंदन किया गया।

न्यूज लेटर का विमोचन, अतिथियों का सम्मान

इस अवसर पर महाविद्यालय द्वारा प्रकाशित न्यूज लेटर का विमोचन किया गया। प्राचार्या प्रो. वीणा कुमारी सहित शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मियों ने अतिथियों को शॉल, बुके एवं मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया। पत्रकारों का सम्मान कार्यक्रम प्रभारी डॉ. रवि रंजन पाण्डेय द्वारा किया गया।

महाविद्यालय विकास पर जोर

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्राचार्या प्रो. वीणा कुमारी ने कहा कि शिक्षा और अनुशासन महाविद्यालय के विकास की बुनियाद है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र के शैक्षणिक विकास के लिए विश्वविद्यालय से विभिन्न विभागों में पी.जी. विभाग खोलने का आग्रह किया गया है, जिस पर विश्वविद्यालय ने सकारात्मक रुख दिखाया है। कुलसचिव प्रो. राम कृष्ण ठाकुर ने अपने वक्तव्य में कहा कि महाविद्यालय के सभी कार्यों में वे सदैव सहयोग के लिए तत्पर रहेंगे।

संचालन व समापन

कार्यक्रम का सफल मंच संचालन डॉ. मनोज कुमार सिंह ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन डॉ. विनोद कुमार सिंह ने किया। विभिन्न छात्र संगठनों के अभिषेक यादव, मनीष यादव, अजय एवं विवेक पाण्डेय ने अतिथियों का फूल मालाओं से स्वागत किया। अंत में राष्ट्रगान जन-गण-मन के साथ कार्यक्रम का विधिवत समापन किया गया।

न्यूज़ डेस्क

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top