BREAKING NEWS
अयानत समाजसेवी संस्थान, डुमरांव में विभिन्न पदों पर भर्ती, कुल 13 रिक्तियांशिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए हीरामनी को मिला गुरु गौरव सम्मान–2026बक्सर की शैक्षिक गतिविधियों को नई पहचान दे रहा ‘बोधिका’ का अक्टूबर अंककायाकल्प अभियान के तहत बक्सर में विभिन्न प्रखंडों का निरीक्षणअनंतविजयम एकेडमी में शैक्षणिक व गैर-शैक्षणिक पदों पर होगी बहालीनचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानित
No menu items available
BREAKING
अयानत समाजसेवी संस्थान, डुमरांव में विभिन्न पदों पर भर्ती, कुल 13 रिक्तियांशिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए हीरामनी को मिला गुरु गौरव सम्मान–2026बक्सर की शैक्षिक गतिविधियों को नई पहचान दे रहा ‘बोधिका’ का अक्टूबर अंककायाकल्प अभियान के तहत बक्सर में विभिन्न प्रखंडों का निरीक्षणअनंतविजयम एकेडमी में शैक्षणिक व गैर-शैक्षणिक पदों पर होगी बहालीनचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगम

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

अयानत समाजसेवी संस्थान, डुमरांव में विभिन्न पदों पर भर्ती, कुल 13 रिक्तियां
2 weeks ago
शिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए हीरामनी को मिला गुरु गौरव सम्मान–2026
3 weeks ago
बक्सर की शैक्षिक गतिविधियों को नई पहचान दे रहा ‘बोधिका’ का अक्टूबर अंक
4 weeks ago
कायाकल्प अभियान के तहत बक्सर में विभिन्न प्रखंडों का निरीक्षण
1 month ago
अनंतविजयम एकेडमी में शैक्षणिक व गैर-शैक्षणिक पदों पर होगी बहाली
1 month ago
Advertisement

रेल यात्री कल्याण समिति ने चलाया स्वच्छता अभियान, जनशताब्दी का ठहराव नहीं होने पर जताई नाराजगी

डुमरांव : महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती रेल यात्री कल्याण समिति ने “स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत” के...

डुमरांव : महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती रेल यात्री कल्याण समिति ने “स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत” के नारे के साथ डुमरांव स्टेशन पर स्वच्छता सह जागरूकता अभियान चलाया, जिसका नेतृत्व समिति अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह ने किया. इस अभियान के तहत समिति सदस्यों ने स्टेशन के दोनों प्लेटफॉर्म, प्रतीक्षालय सह टिकट घर व फुट ओवरब्रिज सहित पूरे स्टेशन परिसर की साफ सफाई की.

वहीं यात्रियों से स्टेशन को साफ-सुथरा रखने में सहयोग करने की अपील के साथ खाद्य पदार्थों के अपशिष्ट को डस्टबिन में डालने को लेकर जागरूक किया गया. इसके साथ ही समिति ने डुमरांव के यात्रियों की बहुप्रतीक्षित ट्रेन काशी-पटना जनशताब्दी एक्सप्रेस के ठहराव में हो रहे विलंब पर अपनी गहरी नाराजगी जताते हुए इसके अविलंब ठहराव को लेकर प्लेटफॉर्म के पूर्वी छोर से लेकर पश्चिमी छोर तक “डुमरांव की जनता की मांग जनशताब्दी” एवं “जन-जन की भावना जनशताब्दी” के नारे के साथ भ्रमण किया.

इस बारे में समिति अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह ने बताया कि करोड़ों का राजस्व देने वाले सात प्रखंडों का प्रमुख स्टेशन डुमरांव में जनशताब्दी के ठहराव की मांग वर्षों से हो रही है. इसको लेकर समिति हस्ताक्षर अभियान के अलावा कई बार रेलवे के वरीय अधिकारियों से मिलकर ज्ञापन दे चुकी है. जिसके आलोक में रेलवे द्वारा लगभग डेढ़ साल पहले पत्र भेजकर इसके ठहराव की मांग पर सहमति जताते हुए इसके लिए वितीय आंकड़ो एवं वाणिज्यिक औचित्य के साथ प्रस्ताव को हाजीपुर मुख्यालय प्रेषित करने की सूचना दी गई थी, जो आज तक पेंडिंग पड़ा हुआ है.

इस पर रोष जताते हुए समिति अध्यक्ष ने कहा कि डुमरांव के आम जनमानस की भावना से जुड़ी इसी ट्रेन का ठहराव सारे मानकों के विपरीत करहियां हाल्ट पर देना और सभी मानक को पूरा करने के बावजूद डुमरांव में ठहराव न देना रेलवे की भेदभाव की नीति को दर्शाता है. जिसके लिए समिति महात्मा गांधी के आदर्शों को आत्मसात करने के बावजूद ट्रैक पर उतरकर आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी. जिसकी सारी जिम्मेदारी रेल प्रशासन की होगी.

इस दौरान कार्यक्रम में उपस्थित लोगों में समिति के वरीय सदस्य शक्ति राय, जितेंद्र दुबे, दीपक यादव, अभिनंदन मिश्रा, चुनमुन वर्मा, सुजीत सिंह, संटू मित्रा, अजय राय, विमलेश सिंह, ऋषि राय, उमेश गुप्ता, अभिषेक रंजन, दिलीप श्रीवास्तव, मंतोष सिंह, उपेंद्र तिवारी, रविंद्र सिंह, मुखिया सिंह कुशवाहा, धनंजय पाण्डेय, मनोरंजन शर्मा, जितेंद्र सिंह, आलोक कुमार, अखिल राय आदि शामिल थे.

न्यूज़ डेस्क

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top