BREAKING NEWS
डुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानितरामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्रीभीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय रायVoice & Vision Academy Opens Admissions for NIOS Grade X & XIIगुरुदेव श्री श्री रविशंकर के 70वें जन्मोत्सव पर डॉ. संजीव कुमार को मिला “अनसंग हीरोज अवार्ड 2026”सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में कैम्ब्रिज स्कूल का शानदार प्रदर्शनकुरूद में गूंजा प्रकृति संरक्षण का स्वर, सीड बॉल निर्माण कार्यशाला में जुटे प्रकृति शिक्षण और विज्ञान यात्रा के संचारकघर-घर पहुंच रही शिक्षा : शिक्षिका सुषमा कुमारी का अनोखा प्रयासप्राथमिक विद्यालय पार्षद टोला मजगामा के पोषक क्षेत्र भ्रमण में बच्चों को दी गई आपदा प्रबंधन की जानकारीडुमरांव में बसंत न्यूरोकेयर क्लिनिक का शुभारंभ, अब मिलेगी आधुनिक न्यूरोलॉजी सेवाएंNMMSS में सफल विद्यार्थियों को भावभीनी विदाई, शिक्षकों को भी मिला सम्माननाथनगर विद्यालय में बाल संसद का गठन, विद्यार्थियों को दिलाई गई शपथफाउंडेशन स्कूल, डुमरांव का शानदार प्रदर्शन, 10वीं में शत-प्रतिशत परिणामकैम्ब्रिज स्कूल के विद्यार्थियों ने लहराया सफलता का परचम, दीप्ति चौहान बनीं टॉपरसीतामढ़ी जिले में मां जानकी स्वास्थ्य सेवा यात्रा अंतर्गत निःशुल्क चिकित्सा शिविर
No menu items available
BREAKING
डुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानितरामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्रीभीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय रायVoice & Vision Academy Opens Admissions for NIOS Grade X & XIIगुरुदेव श्री श्री रविशंकर के 70वें जन्मोत्सव पर डॉ. संजीव कुमार को मिला “अनसंग हीरोज अवार्ड 2026”सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में कैम्ब्रिज स्कूल का शानदार प्रदर्शनकुरूद में गूंजा प्रकृति संरक्षण का स्वर, सीड बॉल निर्माण कार्यशाला में जुटे प्रकृति शिक्षण और विज्ञान यात्रा के संचारकघर-घर पहुंच रही शिक्षा : शिक्षिका सुषमा कुमारी का अनोखा प्रयासप्राथमिक विद्यालय पार्षद टोला मजगामा के पोषक क्षेत्र भ्रमण में बच्चों को दी गई आपदा प्रबंधन की जानकारीडुमरांव में बसंत न्यूरोकेयर क्लिनिक का शुभारंभ, अब मिलेगी आधुनिक न्यूरोलॉजी सेवाएंNMMSS में सफल विद्यार्थियों को भावभीनी विदाई, शिक्षकों को भी मिला सम्माननाथनगर विद्यालय में बाल संसद का गठन, विद्यार्थियों को दिलाई गई शपथ

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

डुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानित
3 days ago
रामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्री
4 days ago
भीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय राय
5 days ago
Voice & Vision Academy Opens Admissions for NIOS Grade X & XII
2 weeks ago
गुरुदेव श्री श्री रविशंकर के 70वें जन्मोत्सव पर डॉ. संजीव कुमार को मिला “अनसंग हीरोज अवार्ड 2026”
2 weeks ago
Advertisement

जिला पदाधिकारी ने शिक्षा विभाग की मासिक ई-पत्रिका ‘बोधिका’ के प्रवेशांक का किया विमोचन

:बक्सर की प्रथम डिजिटल शैक्षिक ई-पत्रिका, ज्ञान–नवाचार और संस्कार से शिक्षा को जोड़ने की पहल डुमरांव। जिला पदाधिकारी सभागार में...

:बक्सर की प्रथम डिजिटल शैक्षिक ई-पत्रिका, ज्ञान–नवाचार और संस्कार से शिक्षा को जोड़ने की पहल

डुमरांव। जिला पदाधिकारी सभागार में सोमवार को शिक्षा विभाग की मासिक ई-पत्रिका ‘बोधिका’ के प्रवेशांक का संयुक्त रूप से विमोचन किया गया। विमोचन कार्यक्रम में साहिला, जिला पदाधिकारी, बक्सर, अरुण कुमार, अपर समाहर्ता, बक्सर, संदीप रंजन, जिला शिक्षा पदाधिकारी, बक्सर, चन्दन कुमार द्विवेदी, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (EE&SSA), बक्सर तथा रजनीश उपाध्याय, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (स्थापना), बक्सर उपस्थित रहे।

इस अवसर पर जिला पदाधिकारी साहिला ने कहा कि ई-पत्रिका ज्ञान, अनुभव और सूचना के प्रसार का एक आधुनिक व प्रभावी माध्यम है। डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से शिक्षा से जुड़े नवाचारों और सकारात्मक प्रयासों को व्यापक पहुँच मिलती है। जिला शिक्षा पदाधिकारी संदीप रंजन ने कहा कि पत्रिका का संपादन एक रचनात्मक कार्य है और यह ई-पत्रिका विद्यालयों की गतिविधियों का सजीव दर्पण है

जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (EE&SSA) चन्दन कुमार द्विवेदी ने बताया कि बिहार शिक्षा परियोजना, बक्सर के तत्वावधान में प्रकाशित शैक्षिक ई-पत्रिका ‘बोधिका’ का प्रवेशांक जनवरी 2026 में प्रकाशित हुआ है। यह बक्सर जिले की प्रथम पूर्णतः डिजिटल शैक्षिक ई-पत्रिका है, जिसका उद्देश्य शिक्षा को केवल पाठ्यपुस्तकों तक सीमित न रखकर ज्ञान, नवाचार और संस्कार से जोड़ना है।

उन्होंने बताया कि यह ई-पत्रिका विद्यार्थियों, शिक्षकों और शैक्षिक प्रशासकों को एक साझा मंच प्रदान करती है, जहाँ वे अपने अनुभव, विचार और नवाचारी प्रयास साझा कर सकते हैं। प्रवेशांक में शिक्षा के समग्र उद्देश्य, टीएलएम की भूमिका, विद्यालय स्तर पर शारीरिक शिक्षा का महत्व, योग स्तंभ “करें योग, रहें निरोग”, विज्ञान प्रदर्शनी 2025, सिविक सेंस, कला कृतियाँ, केस स्टडी, परीक्षा तैयारी, कविता स्तंभ तथा जिले की शैक्षिक गतिविधियों के चित्रात्मक दृश्य शामिल हैं।

ई-पत्रिका का तकनीकी पक्ष भी इसे विशिष्ट बनाता है। QR कोड स्कैन सुविधा, इंडेक्स पेज से कंटेंट लिंक, यूज़र-फ्रेंडली नेविगेशन और आकर्षक ग्राफिक्स के माध्यम से पाठक कहीं से भी सरलता से ई-मैगज़ीन का आनंद ले सकते हैं।

इस अवसर पर संपादन मंडल से जुड़े डॉ. नवनीत कुमार सिंह, सुरेन्द्र प्रसाद सिंह, रामभजन राम, विमल कुमार सिंह, मो. इमाम अली अंसारी, डॉ. मृत्युंजय राय, सुगंधा कुमारी, मोनिका कुमारी, विकास कुमार, सुभाष चौहान, राजेश कुमार राय, रवि शंकर गुप्ता, रवि प्रकाश, अजय कुमार सहित अन्य शिक्षक एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

न्यूज़ डेस्क

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top