BREAKING NEWS
नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानितरोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्प
No menu items available
BREAKING
नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानितरोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
4 days ago
विभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवण
4 days ago
हुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीद
2 weeks ago
सबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाई
2 weeks ago
चिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानित
2 weeks ago
Advertisement

विधान परिषद सभागार में धूमधाम से मनाई गई लुईस ब्रेल की 217वीं जयंती

पटना। दृष्टि बाधितों के मसीहा एवं ब्रेल विधि के जनक महान समाज सुधारक लुईस ब्रेल की 217वीं जयंती रविवार, 4...

पटना। दृष्टि बाधितों के मसीहा एवं ब्रेल विधि के जनक महान समाज सुधारक लुईस ब्रेल की 217वीं जयंती रविवार, 4 जनवरी 2026 को विधान परिषद सभागार में भव्य समारोह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बिहार के प्रसिद्ध राजनेताओं, शिक्षाविदों, समाजसेवियों, दृष्टिबाधित विद्यार्थियों तथा मीडिया कर्मियों की बड़ी उपस्थिति रही, जिससे सभागार खचाखच भरा रहा।

समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ अशोक चौधरी, माननीय मंत्री पथ निर्माण विभाग बिहार सरकार, श्री श्रवण कुमार, माननीय मंत्री ग्रामीण विकास विभाग बिहार सरकार, श्री श्याम रजक विधायक एवं पूर्व मंत्री, श्री चंदेश्वर चंद्रवंशी पूर्व सांसद, बिहार के प्रख्यात हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ अजय कुमार निदेशक निरामया हॉस्पिटल पटना, प्रोफेसर डॉ डॉली सिन्हा (पटना विश्वविद्यालय एवं ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय), कुमारी जूली सिन्हा सचिव ब्रेली इंस्टीट्यूट ऑफ रिसर्च एंड ट्रेनिंग पटना, श्री विजय कुमार भास्कर प्रभारी समावेशी शिक्षा विभाग, राज्य शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण परिषद, महेंद्रु पटना सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन सभी मुख्य अतिथियों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया।

मंच संचालन डॉ श्रवण कुमार, व्याख्याता डायट विक्रम ने किया। अपने संबोधन में वक्ताओं ने कहा कि लुईस ब्रेल ने दृष्टि बाधितों के जीवन में शिक्षा का उजाला फैलाने का जो ऐतिहासिक कार्य किया, वह मानवता के लिए अमूल्य योगदान है। ब्रेल विधि के माध्यम से दृष्टिबाधितों को पढ़ने-लिखने और आत्मनिर्भर बनने का अवसर मिला, जिसने उनके जीवन की दिशा बदल दी।

इस अवसर पर पीएम श्री उच्च माध्यमिक विद्यालय पटना के शिक्षक एवं बिहार राज्य शिक्षक पुरस्कार 2025 से सम्मानित श्री विल्फ्रेड हेनरी ने लुईस ब्रेल के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए बताया कि मात्र तीन वर्ष की आयु में एक दुर्घटना के कारण लुईस ब्रेल दृष्टिबाधित हो गए थे। बावजूद इसके, उन्होंने अपनी अद्भुत प्रतिभा और दृढ़ इच्छाशक्ति के बल पर मात्र 12 वर्ष की आयु में छह बिंदुओं वाली ब्रेल लिपि का आविष्कार किया। यह विधि आगे चलकर विश्वभर में दृष्टिबाधितों के लिए शिक्षा का आधार बनी और उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मान मिला। फ्रांस में उनकी मृत्यु के बाद उन्हें राष्ट्रीय सम्मान से भी नवाजा गया।

समारोह के दौरान माननीय मंत्री श्री श्रवण कुमार ने अनेक दृष्टिबाधित बच्चों, बच्चियों एवं बुजुर्गों को अपने हाथों से कंबल उपहार स्वरूप प्रदान किए। कंबल पाकर दृष्टिबाधितों के चेहरे खुशी से खिल उठे। वहीं कुमारी जूली सिन्हा द्वारा सभी दृष्टिबाधितों को सुंदर कलम एवं जलपान भी प्रदान किया गया। लगभग तीन घंटे चले इस कार्यक्रम में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले दृष्टिबाधित विद्यार्थियों को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

मंत्री ग्रामीण विकास विभाग श्री श्रवण कुमार ने अपने संबोधन में घोषणा की कि राज्य सरकार शीघ्र ही दृष्टिबाधितों के लिए एक उच्च कोटि का विद्यालय खोलने की दिशा में कार्य कर रही है। इससे दृष्टिबाधित विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त होगी।

कार्यक्रम के अंत में उत्कृष्ट भाषण के लिए श्री विल्फ्रेड हेनरी को कुमारी जूली सिन्हा एवं विजय कुमार भास्कर द्वारा संयुक्त रूप से प्रशस्ति पत्र, पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। समापन सत्र में विजय कुमार भास्कर एवं कुमारी जूली सिन्हा ने संयुक्त रूप से धन्यवाद ज्ञापन करते हुए सभी अतिथियों एवं आगंतुकों के प्रति आभार प्रकट किया।

न्यूज़ डेस्क

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top