BREAKING NEWS
कायाकल्प अभियान के तहत बक्सर में विभिन्न प्रखंडों का निरीक्षणअनंतविजयम एकेडमी में शैक्षणिक व गैर-शैक्षणिक पदों पर होगी बहालीनचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानितरोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपण
No menu items available
BREAKING
कायाकल्प अभियान के तहत बक्सर में विभिन्न प्रखंडों का निरीक्षणअनंतविजयम एकेडमी में शैक्षणिक व गैर-शैक्षणिक पदों पर होगी बहालीनचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानित

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

कायाकल्प अभियान के तहत बक्सर में विभिन्न प्रखंडों का निरीक्षण
1 day ago
अनंतविजयम एकेडमी में शैक्षणिक व गैर-शैक्षणिक पदों पर होगी बहाली
3 days ago
नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
3 weeks ago
विभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवण
3 weeks ago
हुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीद
4 weeks ago
Advertisement

नवसृजित प्राथमिक विद्यालय डीहटोल इनाई में छात्रों को मिला एफएलएन किट, शिक्षा को मिलेगी नई गति

बहेड़ी, दरभंगा। नवसृजित प्राथमिक विद्यालय डीहटोल इनाई में बच्चों की बुनियादी शिक्षा को मजबूत करने के उद्देश्य से बच्चों के...

बहेड़ी, दरभंगा। नवसृजित प्राथमिक विद्यालय डीहटोल इनाई में बच्चों की बुनियादी शिक्षा को मजबूत करने के उद्देश्य से बच्चों के बीच एफएलएन कीट (बैग, कॉपी, पेंसिल और एक ड्राइंग बुक) वितरण किया गया। इस अवसर पर प्रधान शिक्षक मो. एहतेशाम की गरिमामयी उपस्थिति में बच्चों के बीच किट वितरित किए गए। कार्यक्रम को लेकर विद्यालय परिसर में उत्साह का माहौल देखने को मिला। बच्चे नए-नए शैक्षणिक सामग्री पाकर काफी प्रसन्न नजर आए।

प्रधान शिक्षक मो. एहतेशाम ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि एफएलएन किट का मुख्य उद्देश्य बच्चों में पढ़ने, लिखने और गणना की बुनियादी क्षमता को विकसित करना है। उन्होंने कहा कि प्रारंभिक कक्षाओं में मजबूत आधार तैयार होना आगे की शिक्षा के लिए बेहद जरूरी है। यह किट बच्चों को खेल-खेल में सीखने के लिए प्रेरित करेगी और उनकी समझने की क्षमता में भी वृद्धि करेगी।

कार्यक्रम में उपस्थित सहायक शिक्षक विनोद कुमार, निरंजन कुमार, प्रियंका कुमारी, हैप्पी कुमारी एवं मो. नईम ने भी इस पहल को बच्चों के लिए अत्यंत लाभकारी बताया। शिक्षकों ने कहा कि एफएलएन किट में उपलब्ध शैक्षणिक सामग्री जैसे वर्णमाला, अंक ज्ञान, चित्रों के माध्यम से सीखने के साधन, गिनती के खेल और अन्य गतिविधियां बच्चों को पढ़ाई के प्रति रुचि बढ़ाने में सहायक होंगी। इससे कक्षा में पढ़ाई और अधिक रोचक तथा प्रभावी बन सकेगी।

किट पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे। उन्होंने अपने शिक्षकों का आभार जताते हुए कहा कि अब उन्हें पढ़ाई करने में और अच्छा लगेगा। अभिभावकों ने भी इस पहल की सराहना की और कहा कि सरकार एवं शिक्षा विभाग द्वारा इस प्रकार की योजनाएं बच्चों के भविष्य को संवारने में मील का पत्थर साबित होंगी।

कार्यक्रम के अंत में प्रधान शिक्षक मो. एहतेशाम ने सभी शिक्षकों और कर्मचारियों का सहयोग के लिए धन्यवाद दिया तथा बच्चों से नियमित विद्यालय आने और मन लगाकर पढ़ाई करने की अपील की। उन्होंने कहा कि विद्यालय परिवार बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए निरंतर प्रयासरत रहेगा।

न्यूज़ डेस्क

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top