BREAKING NEWS
रोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानितरामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्रीभीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय रायVoice & Vision Academy Opens Admissions for NIOS Grade X & XII
No menu items available
BREAKING
रोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानित

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

रोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहल
4 days ago
धरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम
3 weeks ago
‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपण
1 month ago
भारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपना
1 month ago
विद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्प
2 months ago
Advertisement

पटना : गुणवत्तापूर्ण प्रसव सेवा के लिए सूबे में एफआरयू की संख्या बढ़ाने पर जोर 

72 क्रियाशील एफआरयू हैं राज्य में, मातृ स्वास्थ्य की देखभाल के लिए कारगर है एफआरयू पटना। गुणवत्तापूर्ण प्रसव सेवा बेहतर...

72 क्रियाशील एफआरयू हैं राज्य में, मातृ स्वास्थ्य की देखभाल के लिए कारगर है एफआरयू

पटना। गुणवत्तापूर्ण प्रसव सेवा बेहतर मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य की आधारशीला मानी जाती है। जिसमें प्रथम रेफरल इकाई (एफआरयू) की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। इसके मद्देनजर राज्य में क्रियाशील एफआरयू की संख्या को बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है। इसको लेकर  विभागीय अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक भी की गयी है। 

मेटरनल हेल्थ डिवीजन, मिनिस्ट्री आफ हेल्थ एंड फैमिली वेलफेयर इंडिया के 2004 में एफआरयू के लिए प्रकाशित गाइडलाइन के अनुसार प्रत्येक 1 लाख में से 490 गर्भवती महिलाओं की मौत गर्भकाल और बच्चे को जन्म देने समय हो जाती है। इन मौतों में दवाओं की कमी, आपरेशन थियेटर या प्रसव कक्ष, ब्लड बैंक की उपलब्धता और स्किल्ड कर्मियों की अनुपलब्धता प्रमुख वजहों में शामिल है।

स्वास्थ्य संस्थानों में बेहतर आधारभूत संरचना,दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता, स्कील्ड मानव संसाधनों का होना एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा प्रदायगी को सुनिश्चित करने के लिए एफआरयू की उपयोगिता बढ़ जाती है।

पटना एम्स में एडिशनल प्रोफेसर सह स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ इंदिरा प्रसाद कहती हैं कि जटिल प्रसव से मातृ एवं शिशु मृत्युदर में इजाफा होता है। इसमें कमी लाने के लिए रेफरल सेवाओं का सुदृढ़ीकरण महत्वपूर्ण है। क्रियाशील एफआरयू की संख्या में बढ़ोतरी होने से न सिर्फ सुरक्षित मातृत्व को बढ़ावा मिलेगा बल्कि समुदाय का सरकारी सेवाओं के प्रति विश्वास भी बढ़ेगा। 

राज्य के 70 रेफरल इकाईयों में सिजेरियन की व्यवस्था

मालूम हो कि राज्य में कुल 216 एफआयू चिन्हित हैं। इसमें 72 एफआरयू अभी क्रियाशील हैं। दिसंबर 2023 तक राज्य के 70 रेफरल ईकाईयों में सीजेरियन प्रसव की सुविधा भी दी जा रही है। एफआरयू में गुणवत्तापूर्ण प्रसव व सिजेरियन प्रसव की संख्या में बढ़ोतरी के लिए सरकारी अस्पतालों के सभी प्रसव गृह एवं आपरेशन थिएटर की कमियों का निराकरण करते हुए लक्ष्य सर्टिफाइड अस्पतालों की संख्या को बढ़ाने के साथ  प्रसव जटिलताओ की समस्या को कम करने के लिए मिडवाइफरी प्रशिक्षण की संख्या भी बढ़ायी जाएगी। 

एफआरयू में मिलने वाली सुविधाएं

-20 से 30 बेड का स्ट्रेंथ 

आपातकालीन प्रसव सेवा सिजेरियन सहित 

-न्यू बॉर्न केयर यूनिट

-पूरी तरह से संचालित लेवर रुम

-क्रियाशील लेब्रोरेटरी सभी जरूरी जांच के साथ 

-ब्लड स्टोरेज फैसीलिटी 

-24 घंटे पानी की व्यवस्था

-बायो वेस्ट के डिस्पोजल की व्यवस्था

-अनवरत बिजली की व्यवस्था 

-एम्बुलेंस और टेलीफोन की व्यवस्था 

पिछले चार वर्षों में राज्य में हुए सिजेरियन के आंकड़े:

वित्तिय वर्ष                     सिजेरियन प्रसव 

2020-21                      19653

2021-22                      14547

2022-23                      39830

2023-24 (दिसंबर तक)    34884

अभय कुमार

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top