BREAKING NEWS
अयानत समाजसेवी संस्थान, डुमरांव में विभिन्न पदों पर भर्ती, कुल 13 रिक्तियांशिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए हीरामनी को मिला गुरु गौरव सम्मान–2026बक्सर की शैक्षिक गतिविधियों को नई पहचान दे रहा ‘बोधिका’ का अक्टूबर अंककायाकल्प अभियान के तहत बक्सर में विभिन्न प्रखंडों का निरीक्षणअनंतविजयम एकेडमी में शैक्षणिक व गैर-शैक्षणिक पदों पर होगी बहालीनचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानित
No menu items available
BREAKING
अयानत समाजसेवी संस्थान, डुमरांव में विभिन्न पदों पर भर्ती, कुल 13 रिक्तियांशिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए हीरामनी को मिला गुरु गौरव सम्मान–2026बक्सर की शैक्षिक गतिविधियों को नई पहचान दे रहा ‘बोधिका’ का अक्टूबर अंककायाकल्प अभियान के तहत बक्सर में विभिन्न प्रखंडों का निरीक्षणअनंतविजयम एकेडमी में शैक्षणिक व गैर-शैक्षणिक पदों पर होगी बहालीनचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगम

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

अयानत समाजसेवी संस्थान, डुमरांव में विभिन्न पदों पर भर्ती, कुल 13 रिक्तियां
2 weeks ago
शिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए हीरामनी को मिला गुरु गौरव सम्मान–2026
3 weeks ago
बक्सर की शैक्षिक गतिविधियों को नई पहचान दे रहा ‘बोधिका’ का अक्टूबर अंक
4 weeks ago
कायाकल्प अभियान के तहत बक्सर में विभिन्न प्रखंडों का निरीक्षण
1 month ago
अनंतविजयम एकेडमी में शैक्षणिक व गैर-शैक्षणिक पदों पर होगी बहाली
1 month ago
Advertisement

मोतीहारी : नाइट ब्लड सर्वे की शुरुआत के पूर्व हुआ लैब टेक्नीशियन का प्रशिक्षण 

फाइलेरिया के प्रसार दर का पता लगने के साथ होगी सर्वजन दवा सेवन अभियान की शुरुआत  23 प्रखंड के रैंडम...

फाइलेरिया के प्रसार दर का पता लगने के साथ होगी सर्वजन दवा सेवन अभियान की शुरुआत 

23 प्रखंड के रैंडम एवं सेंटिनल साइटों पर होगा नाइट ब्लड सर्वे 

मोतिहारी। फाइलेरिया नियंत्रनार्थ पूर्वी चम्पारण जिला अन्तर्गत 23 प्रखंडों में नाइट ब्लड सर्वे का आयोजन होना है। जिसकी प्रस्तावित तिथि 4 जनवरी2024 है। जिले में नाइट ब्लड सर्वे के सफल संचालन के पूर्व सदर अस्पताल मोतिहारी स्थित आरटीसी प्रशिक्षण केन्द्र में पूर्व में प्रशिक्षण प्राप्त प्रयोगशाला प्रावैधिक को छोडकर बाकी सभी स्वास्थ्य संस्थानों से नामित दल में बीसीएम एवं लैब टेक्नीशियन का प्रशिक्षण कराया गया।

प्रशिक्षण के दौरान जिला भीबीडीसीओ डॉ शरतचन्द्र शर्मा, डब्ल्यूएचओ की ज़ोनल कोऑर्डिनेटर डॉ माधुरी देवराजू ने जिले के उपस्थित लैब टेक्नीशियन को रक्त के नमूनों की जांच के तरीकों और स्लाइड के बनाने, रख रखाव, व उसकी स्वच्छता के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि इस जांच के लिए सैंपल रात में 8:30 बजे के बाद और 12 बजे से पहले लिया जाएगा। इस दौरान आशा, व अन्य स्वास्थ्यकर्मी लोगों को नाइट ब्लड सर्वे में आकर रक्त की जाँच करवाने के लिए जागरूक करेंगे। इस कार्य में जनप्रतिनिधि भी सहयोग करेंगे। 

23 प्रखंड के रैंडम व सेंटिनल साइटों पर होगा नाइट ब्लड सर्वे

जिला भीबीडीसीओ डॉ शरत चन्द्र शर्मा ने कहा कि पूरे जिले में नाइट ब्लड सर्वे के लिए 46 साइट बनाए गए हैं। जिनमें से 23 स्थायी और 23 अस्थायी साइट होंगे। प्रत्येक साइट पर कम से कम 300 लोगों का सैंपल लिया जाएगा। ताकि लोगों में छुपे हुए फाइलेरिया के प्रसार दर का पता लगाया जा सके। डॉ शर्मा ने बताया कि जागरूकता फैलाकर ही फाइलेरिया के प्रसार दर पर रोक संभव है। बता दें कि फाइलेरिया हाथीपाँव से ग्रस्त होने पर व्यक्ति का जीवन अपंग की तरह हो जाता है। फाइलेरिया का इलाज सम्भव नहीं है। इससे बचने के लिए समय पर जाँच कराकर इसके परजीवी की पहचान करना जरूरी होता है। 

जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों से किया जा रहा है सम्पर्क

भीडीसीओ धर्मेंद्र कुमार व सत्यनारायण उरांव ने कहा कि  स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी,सहयोगी संस्था के कर्मी -स्थानीय मुखिया, व जनप्रतिनिधियों, से सम्पर्क करते हुए फाइलेरिया के परजीवी की खोज हेतु नाइट ब्लड सर्वे में 20 वर्ष से ऊपर के आम लोगों के रक्त जाँच में भागीदारी हेतु सम्पर्क कर रहे हैं। ताकि नाइट ब्लड सर्वे का सफल संचालन हो सके।

जिला भीबीडीसीओ डॉ शरत चन्द्र शर्मा ने बताया कि रात में सैंपल लेने का मुख्य कारण है कि इस समय शरीर में फाइलेरिया के परजीवी ज्यादा एक्टिव होते हैं। उन्होंने बताया कि ब्लड सैंपल कलेक्शन के बाद 24 घंटे के अन्दर स्टैनिंग की प्रक्रिया  करा ली जाएगी। वहीं जहाँ भी जाँच के दौरान माइक्रो फाइलेरिया दर 1प्रतिशत या अधिक होगी उन स्थानों पर 10 फ़रवरी से सर्वजन दवा सेवन अभियान की शुरुआत की जाएगी।

मौके पर डीसीएम नंदन झा, यूनिसेफ़ के जिला प्रतिनिधि धर्मेंद्र कुमार, पीसीआई के मनोज कुमार, सीफार के सिद्धांत कुमार, चंद्रभानु सिंह, पिरामल से सुमित कुमार, सुमन कुमार, केशव कुमार, धीरज कुमार व अन्य स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित थे।

अभय कुमार

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top