BREAKING NEWS
नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानितरोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्प
No menu items available
BREAKING
नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानितरोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
4 days ago
विभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवण
4 days ago
हुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीद
2 weeks ago
सबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाई
2 weeks ago
चिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानित
2 weeks ago
Advertisement

कैम्ब्रिज स्कूल के छात्र-छात्राओं ने किया शैक्षणिक परिभ्रमण

इतिहास, संस्कृति और विरासत से रूबरू हुए विद्यार्थी, विभिन्न ऐतिहासिक स्थलों का किया अध्ययनात्मक भ्रमण डुमराँव। विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास...

इतिहास, संस्कृति और विरासत से रूबरू हुए विद्यार्थी, विभिन्न ऐतिहासिक स्थलों का किया अध्ययनात्मक भ्रमण

डुमराँव। विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के उद्देश्य से डुमराँव कैम्ब्रिज स्कूल द्वारा व्यापक शैक्षणिक परिभ्रमण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कक्षा-वार निर्धारित स्थलों पर विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए इतिहास, संस्कृति और विरासत को प्रत्यक्ष रूप से समझने का अवसर प्राप्त किया।

नर्सरी एवं प्रेप कक्षा के नन्हे विद्यार्थियों ने डुमराँव राजगढ़ का भ्रमण किया। कक्षा I के विद्यार्थियों ने डुमरेजनी मंदिर, कक्षा II के विद्यार्थियों ने कोपावाँ, कक्षा III के विद्यार्थियों ने दुल्हापुर सूर्य मंदिर तथा कक्षा IV के विद्यार्थियों ने बक्सर संग्रहालय का भ्रमण किया। कक्षा V के विद्यार्थियों ने नवलखा मंदिर का दर्शन किया, जबकि कक्षा VI के विद्यार्थियों ने कमेच्छा स्थान एवं गहमर के सांस्कृतिक, ऐतिहासिक और शैक्षिक महत्व का अवलोकन किया।

कक्षा VII के विद्यार्थी ऐतिहासिक नगरी सासाराम पहुँचे, जहाँ उन्होंने शेरशाह सूरी का मकबरा एवं ताराचंडी मंदिर का अवलोकन किया। कक्षा VIII के विद्यार्थियों ने सारनाथ स्थित मंदिर, संग्रहालय तथा सर्ववेद मंदिर का भ्रमण किया। वहीं कक्षा IX एवं X के छात्र-छात्राओं ने ऐतिहासिक धरोहरों से समृद्ध राजगीर एवं नालंदा महाविहार का अध्ययनात्मक दौरा किया।

इस शैक्षणिक परिभ्रमण का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को इतिहास का जीवंत अनुभव कराना, सामाजिक कौशल का विकास करना, सांस्कृतिक जागरूकता बढ़ाना तथा समालोचनात्मक चिंतन को प्रोत्साहित करना था। विद्यार्थियों ने विभिन्न स्थलों पर विशेषज्ञों से संवाद कर पाठ्यपुस्तकों में पढ़े गए विषयों को वास्तविक संदर्भ में समझा।

विद्यालय के चेयरमैन श्री टी.एन. चौबे ने अपने संदेश में कहा कि इस शैक्षिक भ्रमण का उद्देश्य सैद्धांतिक ज्ञान को वास्तविक जीवन के अनुभवों से जोड़ना है। वहीं विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री राजीव प्रधान ने कहा कि इस प्रकार के भ्रमण विद्यार्थियों को कक्षा से बाहर आनंददायक एवं संवादात्मक अनुभव प्रदान करते हैं तथा उनकी जिज्ञासा और प्रेरणा को बढ़ाते हैं।

पूरे कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं द्वारा सुरक्षा, अनुशासन एवं मार्गदर्शन की समुचित व्यवस्था की गई थी। भ्रमण से लौटे विद्यार्थियों के चेहरे पर आत्मविश्वास और नई सीख की झलक स्पष्ट दिखाई दी।

यह आयोजन एक बार फिर सिद्ध करता है कि डुमराँव कैम्ब्रिज स्कूल शिक्षा को केवल पुस्तकीय सीमाओं तक सीमित न रखकर उसे अनुभवात्मक और जीवनोपयोगी बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

न्यूज़ डेस्क

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top