BREAKING NEWS
नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानितरोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्प
No menu items available
BREAKING
नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानितरोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
6 days ago
विभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवण
6 days ago
हुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीद
2 weeks ago
सबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाई
2 weeks ago
चिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानित
2 weeks ago
Advertisement

सामुदायिक उत्प्रेरणा के साथ 27 से शुरू होगा मिशन परिवार विकास अभियान

विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर जिलेभर में विभिन्न कार्यक्रमों का होगा आयोजन 11 से 31 जुलाई तक जनसंख्या स्थिरता...

विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर जिलेभर में विभिन्न कार्यक्रमों का होगा आयोजन

11 से 31 जुलाई तक जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा का आयोजन किया जाएगा।

बक्सर, 21 जून | बक्सर जिला समेत पूरे राज्य में जनसंख्या दर 3.1 प्रतिशत है। जिसको कम करने के लिए राज्य सरकार और स्वास्थ्य विभाग लगातार प्रयासरत है। ताकि, बढ़ी जनसंख्या दर को कम किया जा सके। इसके लिए समय समय पर विशेष अभियान चलाकर लोगों को परिवार नियोजन के प्रति जागरूक करते हुए उन्हें नियोजन के अस्थायी साधनों के साथ साथ स्थायी साधनों के उपयोग के प्रति जागरूक किया जा सके।

इस क्रम में जिले में 27 जून से एक बार फिर मिशन परिवार विकास अभियान की शुरुआत की जानी है। लेकिन, इस बार दंपति संपर्क पखवाड़ा की जगह सामुदायिक उत्प्रेरणा के साथ अभियान की जाएगी। ताकि, इस अभियान में ज्यादा से ज्यादा पुरुषों की सहभागिता सुनिश्चित की जा सके।

सिविल सर्जन डॉ. सुरेश चंद्र सिन्हा ने बताया कि जिले में 11 जुलाई को विश्व जनसंख्या नियंत्रण दिवस मनाया जाएगा। जिसके लिए मिशन परिवार विकास अभियान के तहत लोगों को जागरूक किया जाएगा। इस बार “विकसित भारत की नई पहचान, परिवार नियोजन हर दम्पति की शान” की थीम पर लोगों को जागरूक किया जाएगा।

इस क्रम में पखवाड़ा के सफल संचालन के लिए दो चरण में इसका आयोजन किया जाएगा। जिसमें 27 जून से 10 जुलाई तक सामुदायिक उत्प्रेरण पखवाड़ा का आयोजन किया जाएगा। जिसके बाद 11 जुलाई को विश्व जनसंख्या दिवस मनाने के साथ- साथ 11 से 31 जुलाई तक जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा का आयोजन किया जाएगा।

पिछले वर्ष पुरुषों ने निभाई अपनी भूमिका

अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी सह जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी डॉ. शैलेंद्र कुमार ने बताया कि बढ़ती जनसंख्या पर काबू पाने के लिए हर वर्ष दो बार जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा का आयोजन किया जाता है। जिसमें महिलाओं के साथ साथ पुरुषों की सहभागिता बढ़ाने के लिए जागरूकता अभियान चलाए जाते हैं।

लेकिन अब स्थिति पहले जैसी नहीं रही। अब जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा में पुरुष भी बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले रहे हैं। पिछले वित्तीय वर्ष अप्रैल, 2023 से लेकर मार्च 2024 तक में जिले में 177 पुरुषों की नसबंदी का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। जिसमें से 175 पुरुषों ने अपनी नसबंदी कराई। जो बड़ी बात है। ऐसे में पुरुषों की सहभागिता और बढ़ाने के लिए सामुदायिक स्तर पर लोगों को जागरूक किया जाएगा। ताकि, ज्यादा से ज्यादा पुरुष नसबंदी के फायदों और उसके प्रभाव की महत्ता को समझ सकें।

योग्य दंपतियों को इच्छित सेवाएं की जाएंगी प्रदान

जिला सामुदायिक उत्प्रेरक हिमांशु कुमार सिंह ने बताया कि 27 से 31 जून तक जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा मनाया जाएगा। जिसमें परिवार नियोजन कार्यक्रम अंतर्गत उपलब्ध सेवाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाने के साथ साथ योग्य दंपतियों को इच्छित सेवाएं प्रदान की जाएंगी।

इसमें समुदायिक स्तर पर आशा कार्यकर्ताएं, आंगनबाड़ी सेविका, जीविका दीदी, विकास मित्र समेत सभी सहयोगी संस्थानों के सदस्यों के समन्वय से अभियान का संचालन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जनसंख्या स्थिरीकरण के लिए जरूरी है लोगों को जानकारी हो। इसके लिए लोगों को मालूम होना चाहिए कि सही उम्र में शादी, पहले बच्चे में देरी, दो बच्चों के बीच सही अंतर तथा छोटा परिवार के लाभ के क्या फायदे हैं।

साथ ही, इस दौरान मातृ और शिशु स्वास्थ्य को बेहतर करने तथा गर्भनिरोधक उपायों को अपनाने हेतु परामर्श दिया जाएगा। पखवाड़ा के दौरान परिवार नियोजन सेवाओं के तहत प्रदान की जाने वाली सेवाएं जैसे- कॉपर-टी, गर्भनिरोधक सूई/ एमपीए बंध्याकरण और नसबंदी की सेवा प्रदान करने पर भी जोर दिया जाएगा।

न्यूज़ डेस्क

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top