BREAKING NEWS
'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानितरामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्रीभीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय रायVoice & Vision Academy Opens Admissions for NIOS Grade X & XIIगुरुदेव श्री श्री रविशंकर के 70वें जन्मोत्सव पर डॉ. संजीव कुमार को मिला “अनसंग हीरोज अवार्ड 2026”सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में कैम्ब्रिज स्कूल का शानदार प्रदर्शन
No menu items available
BREAKING
‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानितरामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्रीभीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय राय

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपण
5 days ago
भारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपना
5 days ago
विद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्प
2 weeks ago
मांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,
2 weeks ago
बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्ष
3 weeks ago
Advertisement

सफ़ाई मजदूरों की एक लंबे संघर्ष कि देन है, नगर परिषद डुमरांव का ऐतिहासिक फ़ैसला : संजय शर्मा

सफाई कर्मियों ने अपने संघर्षों की जीत पर नगर में निकाला विजय जुलूस डुमरांव. नगर परिषद में कार्यरत सफाई कर्मी...

सफाई कर्मियों ने अपने संघर्षों की जीत पर नगर में निकाला विजय जुलूस

डुमरांव. नगर परिषद में कार्यरत सफाई कर्मी जो अपनी मांगों को लेकर पिछले तीन-चार सालों से बिहार राज्य स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ (संबद्ध ऐक्टू) और भाकपा माले के नेतृत्व में आंदोलनरत थे. लगातार संघर्षरत सफ़ाई कर्मियों के आंदोलन के दबाव में डुमरांव नगर परिषद ने इनकी कुछ प्रमुख मांगों को पूर्व निर्धारित आश्वासन के आलोक में तीन सितंबर को बोर्ड की बैठक आयोजित की.

चेयर मैन सुनीता गुप्ता के नेतृत्व में नगर परिषद के बोर्ड की बैठक में सर्वसम्मति से इनकी कुछ प्रमुख मांगों को पारित किया. मांगों को कार्यपालक पदाधिकारी मनीष कुमार ने हर हाल में जल्द से जल्द लागू करने का गारंटी पूर्ण आश्वासन दिया.

प्रमुख मांगों में सभी सफ़ाई कर्मियों को 500 रु प्रतिदिन दैनिक मजदूरी, ईपीएफ का पिछले सभी तरह का बकाया राशि का भूगतान, ईपीएफ आदि जांच करने के लिए एक कार्यालय में कर्मी को बैठाना, मजदूरों की जो आंशिक मजदूरी राज्य सरकार के नियमानुसार जो वृद्धि की गई है, उसे लागू करना.

गुरुवार को नगर परिषद के सफ़ाई कर्मियों ने अपनी संघर्षों के जीत के रुप में पूरे नगर में एक विजय जुलूस निकाला. नगर परिषद के प्रति आभार जताया. इस दौरान सभा को सम्बोधित करते हुए माले सह मज़दूर नेता संजय शर्मा ने कहां कि आज पूरे देश में फासिस्ट ताकतें आज़ादी के बाद मिले अधिकारों को ख़त्म कर उन्हें दास की तरह रखना चाहती है. हमारी पार्टी भाकपा माले उनके इस मंसूबे गरीब मजदूरों के व्यापक गोलबंदी के ज़रिए को ध्वस्त कर देगी.

मजदूरों के आवाज़ को कभी दबाया नहीं जा सकता. नगर परिषद में लंबे समय से संघर्षरत सफ़ाई कर्मियों कि कुछ प्रमुख मांगों के लिए जो क़दम बढ़ाया उसके लिए नगर परिषद के सभापति, कार्यपालक पदाधिकारी सहित बोर्ड के सभी सदस्यों के प्रति आभार है.

उन सभी साथियों को धन्यवाद देता हूं, जिन लोगों ने परोक्ष या अपरोक्ष रूप से समर्थन किया.मार्च को सम्बोधित करते हुए भाकपा माले के प्रखंड सचिव कन्हैया पासवान ने कहां कि आपकी लड़ाई तब तक जारी रहेगी, जब तक राज्य सरकार आपको स्थाई कर दें.

मार्च के दौरान छबीनाथ पासवान, जाबिर कुरैशी प्रखंड कमिटी सदस्य शैलेन्द्र पासवान, बाबूलाल राम, प्रभात कुमार, वार्ड पार्षद अनिल राय और सफ़ाई कर्मी में मीरा देवी, रमिया देवी, मुनी, शोभा, बिन्दा, अनिता, सुनीता, करण बसफोर , दीपक, भंटा, सरोज राम, मुकेश राम, पिंटू, राजेश डोम, मिथलेश राम, छठू मुसहर, संजय यादव, राजेश सहित सभी सफ़ाई कर्मी मौजूद रहें.

न्यूज़ डेस्क

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top