BREAKING NEWS
नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानितरोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्प
No menu items available
BREAKING
नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानितरोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
5 days ago
विभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवण
5 days ago
हुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीद
2 weeks ago
सबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाई
2 weeks ago
चिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानित
2 weeks ago
Advertisement

प्राथमिक विद्यालय बाजीतपुर पूर्वी टोला के स्कूल गार्डन से पहली सब्जी की तुड़ाई

बच्चों में बढ़ा प्रकृति और कृषि शिक्षा के प्रति उत्साह सीतामढ़ी। प्राथमिक विद्यालय बाजीतपुर पूर्वी टोला में शुक्रवार को विद्यालय...

बच्चों में बढ़ा प्रकृति और कृषि शिक्षा के प्रति उत्साह

सीतामढ़ी। प्राथमिक विद्यालय बाजीतपुर पूर्वी टोला में शुक्रवार को विद्यालय परिसर में विकसित किए गए स्कूल गार्डन से पहली बार सब्जी की सफल तुड़ाई की गई। यह सब्जियाँ विद्यालय में चल रहे स्कूल गार्डन कार्यक्रम के अंतर्गत उगाई गईं। इस अवसर पर स्कूल की प्रधान शिक्षिका प्रियंका कुमारी की देखरेख एवं मार्गदर्शन में बच्चों और शिक्षकों ने बैगन की तुड़ाई कर परियोजना की सफलता का जश्न मनाया।

विद्यालय के शिक्षक नागेंद्र प्रसाद ने बताया कि विद्यालय परिसर में छोटे-छोटे प्लॉट बनाकर बच्चों की सहभागिता से सब्जियों के पौधे लगाए गए थे। जिसमें बैगन, टमाटर, मिर्च, लौकी, भिंडी सहित कई मौसमी सब्जियों के पौधे लगाए गए हैं। इनमें से सबसे पहले बैगन की फसल तैयार हुई और इसकी तुड़ाई की गई। उन्होंने कहा कि इस पहल का उद्देश्य बच्चों को पर्यावरण संरक्षण, जैविक खेती और पोषण से जोड़ना है, ताकि वे सीखें कि भोजन कहाँ से आता है और प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण कैसे किया जाए।

प्रधान शिक्षिका प्रियंका कुमारी ने बताया कि विद्यालय में पोषण अभियान के तहत बच्चों को संतुलित आहार और पोषण युक्त भोजन की जानकारी दी जाती है। स्कूल गार्डन इसी अभियान का विस्तार है, जिससे बच्चों को व्यावहारिक रूप से कृषि, बागवानी और पौधों की देखभाल का अनुभव मिलता है। उन्होंने बताया कि गार्डन में अधिकतर पौधे जैविक खाद और प्राकृतिक तरीकों से उगाए गए हैं। “बच्चे स्वयं बीज बोने से लेकर सिंचाई और निराई-गुड़ाई तक की प्रक्रिया में सक्रिय रूप से हिस्सा लेते हैं। इससे उनमें जिम्मेदारी की भावना विकसित होती है,” उन्होंने कहा।

शिक्षक नागेंद्र प्रसाद ने यह भी बताया कि विद्यालय के गार्डन में तैयार हुई सब्जियों का उपयोग मिड-डे मील योजना में भी किया जाएगा, ताकि बच्चों को ताजा और पौष्टिक आहार मिल सके। उन्होंने कहा कि इससे विद्यालय को आर्थिक रूप से भी मदद मिलेगी और बच्चों में स्वास्थ्य, स्वच्छता और पोषण के प्रति जागरूकता बढ़ेगी।

विद्यालय के छात्रों ने पहली तुड़ाई के दौरान उत्साह प्रकट करते हुए बताया कि पौधे लगाना और उनकी देखभाल करना उन्हें अत्यंत रोचक और ज्ञानवर्धक लगा। कई बच्चों ने कहा कि वे अब अपने घरों में भी पौधे लगाने के लिए उत्सुक हैं।

ग्रामवासियों ने विद्यालय की इस पहल की सराहना की और कहा कि इससे शिक्षा के साथ-साथ बच्चों में कृषि संस्कृति और पर्यावरण संरक्षण की भावना मजबूत होगी। उन्होंने अपेक्षा जताई कि आगे भी ऐसे नवाचारपूर्ण कार्यक्रम विद्यालय स्तर पर जारी रहेंगे।

विद्यालय प्रशासन ने बताया कि आगामी दिनों में गार्डन का विस्तार कर फूलों के पौधों, औषधीय पौधों और अन्य मौसमी फसलों को भी शामिल किया जाएगा।

न्यूज़ डेस्क

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top