BREAKING NEWS
नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानितरोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्प
No menu items available
BREAKING
नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानितरोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
4 days ago
विभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवण
4 days ago
हुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीद
2 weeks ago
सबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाई
2 weeks ago
चिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानित
2 weeks ago
Advertisement

सेहत के प्रति ज्यादा सचेत रहें मधुमेह-बीपी व हार्ट के मरीज, ठंड के कारण शरीर में बढ़ जाता है रक्त का दबाव

कई गुणा बढ़ जाता है हार्ट अटैक व ब्रेन हैमरेज का खतरा अररिया। ठंड का मौसम धीरे-धीरे परवान चढ़ने लगा...

कई गुणा बढ़ जाता है हार्ट अटैक व ब्रेन हैमरेज का खतरा

अररिया। ठंड का मौसम धीरे-धीरे परवान चढ़ने लगा है। तापमान में लगातार गिरावट आ रही है। इससे बुजुर्गों के लिये सेहत से जुड़ी परेशानी भी बढ़ रही है। सिविल सर्जन डॉ विधानचंद्र सिंह बताते हैं कि सर्दी के मौसम में शरीर में रक्त का दबाव बढ़ जाता ,जो हार्ट अटैक व ब्रेन हैमरेज का कारण बनता है। ऐसे में मधुमेह, बीपी, हार्ट के मरीजों को ठंड में अपनी सेहत के प्रति ज्यादा सतर्क व सचेत रहने की जरूरत है।

बुजुर्गों के लिये ये जरूरी है कि बहुत जरूरी होने पर ही वे अपने घर से बाहर निकलें। खुली धूप होने पर उसमें अधिक समय बितायें। गर्म व ऊनी कपड़ों का अधिक इस्तेमाल करें। नियमित रूप से गर्म पानी का सेवन व नियमित समय पर जरूरी दवाओं का सेवन इस मौसम में बुजुर्गों के लिये ज्यादा जरूरी हो जाता है।

13.6 फीसदी महिलाएं व 18.8 फीसदी पुरुष लेते हैं डायबिटीज की दवा

जिले में डायबिटीज व हाइपरटेंशन के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। एनएफएचएस 05 के आंकड़ों के मुताबिक जिले में 15 साल से अधिक उम्र की 13.6 फीसदी महिलाएं ब्लड शुगर अधिक होने के कारण दवा का सेवन कर रही हैं।

वहीं 15 साल से अधिक उम्र के 18.8 फीसदी पुरुष ब्लड शुगर का स्तर अधिक होने की स्थिति में दवा का सेवन करते हैं। इसी तरह 15 साल से अधिक उम्र की 12.1 फीसदी महिलाएं ब्लडप्रेशर को नियंत्रित करने के लिये दवा का सेवन करती हैं। वहीं हाइपरटेंशन को नियंत्रित करने के उद्देश्य से इसी आयु वर्ग के 15.8 फीसदी पुरुष दवा का सेवन कर रहे हैं।

ठंड में बढ़ जाता है अटैक व हैमरेज का खतरा

सिविल सर्जन डॉ विधानचंद्र सिंह बताते हैं कि ठंड के मौसम में हार्ट अटैक व ब्रेन हैमरेज से जुड़े मामले 20 से 25 फीसदी तक बढ़ जाते हैं। कमजोर इम्युनिटी, उच्च रक्तचाप, हृदय संबंधी रोग, मधुमेह सहित अन्य गंभीर रोग से पीड़ित मरीजों को इसका खतरा अधिक रहता है। ठंड के मौसम में अक्सर लोग पानी का सेवन कम करते हैं। लोगों की शारीरिक गतिविधियां कम हो जाती हैं।

आमतौर पर लोग गर्म व तेल मसाला युक्त खाना पसंद करते हैं। इससे शरीर में सुगर का लेवल प्रभावित होता है। इसलिये शरीर को स्वस्थ व गर्म बनाये रखने के लिये खिली धूप में अधिक समय बिताना, हल्का व्यायाम, संतुलित व पौष्टिक आहार का सेवन जरूरी हो जाता है।

हेल्दी डाइट व पर्याप्त नींद जरूरी

सदर अस्पताल के एनआरसी में कार्यरत फूड डेमोंस्ट्रेटर इंद्राणु भारती ने बताया कि बुजुर्गों के लिये ठंड में हेल्दी डाइट व पर्याप्त नींद जरूरी है। किसी भी रूप में हल्दी, तुलसी व अदरक का सेवन नियमित रूप से करें। इससे इम्युन सिस्टम मजबूत होता है। गाजर व टमाटर का भरपूर मात्रा में उपयोग किया जा सकता है। इसके अलावा रसदार मौसमी फलों का सेवन सेहत के लिहाज से महत्वपूर्ण व जरूरी है।

न्यूज़ डेस्क

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top