BREAKING NEWS
बक्सर में 8वां पोषण पखवाड़ा शुरू, पोषण रथ को जिलाधिकारी ने दिखाई गई हरी झंडीसीतामढ़ी जिले के मध्य विद्यालय कोआही रूनीसैदपुर के छात्र-छात्राओं ने NMMSS परीक्षा में लहराया परचमबेटियों ने बढ़ाया बक्सर का मान, टॉपर्स व प्रतिभाओं का हुआ सम्मानराजकीय प्राथमिक विद्यालय मुस्तफापुर, बरैयागाछी अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी में बंटे प्रगति पत्र, मेधावी छात्रों का हुआ सम्मानमुख्यमंत्री ने समृद्धि यात्रा के दौरान बक्सर जिले को दी 592 करोड रुपये की योजनाओं की सौगात, 64 विकास योजनाओं का किया उद्घाटन एवं शिलान्यासडुमरांव में गूंजा शहनाई का स्वर, भव्य आयोजन में सजी ‘उस्ताद बिस्मिल्ला खां महोत्सव’ की शामएमएस कच्ची खैरा तलवाड़ा में परिणाम घोषणा और मेगा अभिभावक-शिक्षक बैठक आयोजितकृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) के युग में शिक्षा पर राष्ट्रीय सेमिनार, नवाचारी शिक्षिका प्रियंका कुमारी व शिक्षक अभिषेक वर्मा सम्मानितडायट डुमरा में “नैतिक विवेक की शक्ति के साथ कृत्रिम बुद्धिमत्ता का उपयोग” विषय पर राष्ट्रीय सेमिनार आयोजितप्राथमिक विद्यालय पार्षद टोला मजगामा कस्बा में आयोजित कार्यक्रम में छात्रों को मोमेंटो व मैडल देकर किया गया सम्मानितसमाहरणालय में जिला समन्वय समिति की बैठक, रामनवमी व महावीरी पूजा पर डीजे पूरी तरह प्रतिबंधितगार्गी नारी शक्ति सम्मेलन 2026 में प्रधान शिक्षिका कुमारी प्रीतिका होंगी सम्मानितनवोन्मेषी बच्चों ने जुगाड़ से बनाई उपयोगी सामग्री, ईको क्लब गतिविधि के तहत पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेशपीबीएल गतिविधि हेतु जिला टीम रवाना, छात्र-छात्राओं में उत्साहकस्बा (पूर्णिया) में अनोखी पहल : प्राथमिक विद्यालय राधानगर में शुरू हुआ “साबुन बैंक”
No menu items available
BREAKING
बक्सर में 8वां पोषण पखवाड़ा शुरू, पोषण रथ को जिलाधिकारी ने दिखाई गई हरी झंडीसीतामढ़ी जिले के मध्य विद्यालय कोआही रूनीसैदपुर के छात्र-छात्राओं ने NMMSS परीक्षा में लहराया परचमबेटियों ने बढ़ाया बक्सर का मान, टॉपर्स व प्रतिभाओं का हुआ सम्मानराजकीय प्राथमिक विद्यालय मुस्तफापुर, बरैयागाछी अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी में बंटे प्रगति पत्र, मेधावी छात्रों का हुआ सम्मानमुख्यमंत्री ने समृद्धि यात्रा के दौरान बक्सर जिले को दी 592 करोड रुपये की योजनाओं की सौगात, 64 विकास योजनाओं का किया उद्घाटन एवं शिलान्यासडुमरांव में गूंजा शहनाई का स्वर, भव्य आयोजन में सजी ‘उस्ताद बिस्मिल्ला खां महोत्सव’ की शामएमएस कच्ची खैरा तलवाड़ा में परिणाम घोषणा और मेगा अभिभावक-शिक्षक बैठक आयोजितकृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) के युग में शिक्षा पर राष्ट्रीय सेमिनार, नवाचारी शिक्षिका प्रियंका कुमारी व शिक्षक अभिषेक वर्मा सम्मानितडायट डुमरा में “नैतिक विवेक की शक्ति के साथ कृत्रिम बुद्धिमत्ता का उपयोग” विषय पर राष्ट्रीय सेमिनार आयोजितप्राथमिक विद्यालय पार्षद टोला मजगामा कस्बा में आयोजित कार्यक्रम में छात्रों को मोमेंटो व मैडल देकर किया गया सम्मानितसमाहरणालय में जिला समन्वय समिति की बैठक, रामनवमी व महावीरी पूजा पर डीजे पूरी तरह प्रतिबंधितगार्गी नारी शक्ति सम्मेलन 2026 में प्रधान शिक्षिका कुमारी प्रीतिका होंगी सम्मानित

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

बक्सर में 8वां पोषण पखवाड़ा शुरू, पोषण रथ को जिलाधिकारी ने दिखाई गई हरी झंडी
2 days ago
सीतामढ़ी जिले के मध्य विद्यालय कोआही रूनीसैदपुर के छात्र-छात्राओं ने NMMSS परीक्षा में लहराया परचम
1 week ago
बेटियों ने बढ़ाया बक्सर का मान, टॉपर्स व प्रतिभाओं का हुआ सम्मान
2 weeks ago
राजकीय प्राथमिक विद्यालय मुस्तफापुर, बरैयागाछी अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी में बंटे प्रगति पत्र, मेधावी छात्रों का हुआ सम्मान
2 weeks ago
मुख्यमंत्री ने समृद्धि यात्रा के दौरान बक्सर जिले को दी 592 करोड रुपये की योजनाओं की सौगात, 64 विकास योजनाओं का किया उद्घाटन एवं शिलान्यास
2 weeks ago
Advertisement

अशोक सम्राट सेवा संस्थान ने राष्ट्रीय पत्रकारिता दिवस पर रक्तदान सह सम्मान समारोह का किया आयोजन

इंदु कुमारी, शिक्षिका, गोपाल नारायण प्लस टू माध्यमिक विद्यालय कोठियां, झंझारपुर, मधुबनी, बिहार झंझारपुर, मधुबनी। रविवार को राष्ट्रीय पत्रकारिता दिवस...

इंदु कुमारी, शिक्षिका, गोपाल नारायण प्लस टू माध्यमिक विद्यालय कोठियां, झंझारपुर, मधुबनी, बिहार

झंझारपुर, मधुबनी। रविवार को राष्ट्रीय पत्रकारिता दिवस के अवसर पर सम्राट अशोक सेवा संस्थान द्वारा झंझारपुर नगर परिषद क्षेत्र स्थित देवराज इंद्र पैलेस में रक्तदान सह सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। संस्था द्वारा झंझारपुर में यह कार्यक्रम लगातार चौथी बार आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य पत्रकारों, रक्तदाताओं तथा समाज में उत्कृष्ट योगदान देने वाले व्यक्तियों को सम्मानित कर उनके योगदान को समाज के सामने लाना रहा।

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न राज्यों से आए रक्तवीरों, समाजसेवियों, शिक्षक–शिक्षिकाओं, पत्रकारों और कई अन्य बुद्धिजीवियों को मोमेंटो एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। मिथिला परंपरा के अनुरूप सभी अतिथियों को पाग और अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया गया, जिससे समारोह में सांस्कृतिक गरिमा का अद्भुत समन्वय देखने को मिला।

समारोह के आयोजक एवं संस्थापक आचार्य ललित शास्त्री ने कहा कि रक्तदान एक महान सेवा है और राष्ट्रहित में अपना बहुमूल्य रक्त देने वाले रक्तवीर समाज की अमूल्य धरोहर हैं। उन्होंने राष्ट्र और समाज की भलाई के लिए सदैव तत्पर रहने वाले सभी रक्तदाताओं को झंझारपुर की पावन धरती पर स्वागत करते हुए हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता लोकतंत्र का आधार स्तंभ है, और राष्ट्रीय पत्रकारिता दिवस समाज के प्रति पत्रकारों की निष्ठा और कर्तव्यपरायणता को सम्मान देने का अवसर प्रदान करता है।

इस अवसर पर डॉ. अमरेंद्र नारायण, अतुल कुमार, रमेंद्र कुमार सिंह, सुरेश प्रभाकर खेमकर, संजय कुमार बबलू, आरा के नवीन गुप्ता तथा धनबाद की पिंकी सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने कार्यक्रम में भाग लेकर आयोजन की सराहना की। कार्यक्रम के सफल संचालन और उत्कृष्ट व्यवस्था की उपस्थित लोगों ने प्रशंसा की। समारोह का समापन समाजसेवा, पत्रकारिता और रक्तदान की भावना को आगे बढ़ाने के संकल्प के साथ किया गया।

न्यूज़ डेस्क

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top