BREAKING NEWS
चिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानितरोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरण
No menu items available
BREAKING
चिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानितरोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

चिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानित
3 minutes ago
राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षा
2 days ago
प्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगम
1 week ago
प्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद में
2 weeks ago
उत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान
3 weeks ago
Advertisement

चिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानित

लखनऊ में आयोजित समारोह में प्रशस्ति पत्र, अंगवस्त्र एवं सम्मान-पत्र देकर किया गया सम्मानित लखनऊ, 28 सितंबर। चिकित्सा एवं समाज...

लखनऊ में आयोजित समारोह में प्रशस्ति पत्र, अंगवस्त्र एवं सम्मान-पत्र देकर किया गया सम्मानित

लखनऊ, 28 सितंबर। चिकित्सा एवं समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. राकेश कुमार सिंह उर्फ डॉ. आर.के. सिंह को लखनऊ में आयोजित विशेष सम्मान समारोह में ‘सर्टिफिकेट ऑफ एक्सीलेंस’ से सम्मानित किया गया। शनिवार, 26 सितंबर की देर शाम लखनऊ क्रिश्चियन कॉलेज के सभागार में आयोजित समारोह में चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं शिक्षा क्षेत्र से जुड़े कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

समारोह में रूस के रेतेनलेव विश्वविद्यालय, साइबेरिया के वैज्ञानिक एवं हेल्थ डिजिटल केयर सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक डॉ. निश्चल कुमार, महावीर कैंसर संस्थान एवं शोध केंद्र के वरीय वैज्ञानिक डॉ. अरुण कुमार तथा नई दिल्ली की डिजिटल हेल्थ केयर एवं एआई क्षेत्र की विशेषज्ञ डॉ. सृष्टि सिंह ने डॉ. राकेश कुमार सिंह को प्रशस्ति पत्र, अंगवस्त्र एवं सम्मान-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

इस अवसर पर महावीर कैंसर संस्थान एवं शोध केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. अरुण कुमार ने डॉ. सिंह को लखनऊ क्रिश्चियन कॉलेज का प्रेसीडेंट बनाए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त की तथा उनके चिकित्सा एवं सामाजिक क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना की।

सम्मान प्राप्त करने के बाद डॉ. राकेश कुमार सिंह ने आयोजन से जुड़े वैज्ञानिकों एवं पूरी टीम के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ‘सर्टिफिकेट ऑफ एक्सीलेंस’ प्राप्त होना उनके लिए गर्व और जिम्मेदारी दोनों की अनुभूति है। उन्होंने चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में निरंतर बेहतर कार्य करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

समारोह का संचालन लखनऊ क्रिश्चियन इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. पुनीत रैडक्लिफ ने किया। कार्यक्रम में लखनऊ क्रिश्चियन डिग्री कॉलेज की प्राचार्या डॉ. ईशा लाल, चीफ प्रॉक्टर डॉ. ऋषी कुमार मिश्रा, केंद्रीय पुस्तकालय के प्रभारी डॉ. आरकस डेविड, शिक्षिका सोनी कुमारी, विवेक जॉन, संजय सिंह, मोहित स्टीफेन सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।

इसके अलावा सेंटीनियल इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य संजय सिंह तथा क्रिश्चियन कॉलेज ऑफ फिजिकल एजुकेशन के प्रधानाचार्य सावंत स्मिथ समेत लखनऊ क्रिश्चियन डिग्री कॉलेज एवं लखनऊ क्रिश्चियन इंटर कॉलेज के शिक्षकगण भी समारोह में मौजूद रहे।

सम्मान समारोह के दौरान डॉ. आर.के. सिंह के चिकित्सा एवं सामाजिक क्षेत्र में योगदान को रेखांकित करते हुए उनके कार्यों की सराहना की गई। विदित हो कि डॉ. आर.के. सिंह को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ स्थित लखनऊ क्रिश्चियन कॉलेज का प्रेसीडेंट बनाया गया है।

न्यूज़ डेस्क

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top