BREAKING NEWS
प्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानितरोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानित
No menu items available
BREAKING
प्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानितरोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरण

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

प्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद में
1 hour ago
उत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान
4 days ago
समस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानित
5 days ago
रोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहल
3 weeks ago
धरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम
1 month ago
Advertisement

प्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद में

छत्तीसगढ़ के सभी जिलों सहित अन्य राज्यों के 10 शिक्षक एवं समाजसेवी होंगे सम्मानित कुरुद/धमतरी। प्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़...

छत्तीसगढ़ के सभी जिलों सहित अन्य राज्यों के 10 शिक्षक एवं समाजसेवी होंगे सम्मानित

कुरुद/धमतरी। प्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ द्वारा शिक्षा, विज्ञान, पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता, स्वास्थ्य, कला-संस्कृति, समाज सेवा, महिला सशक्तिकरण, रूढ़िवादिता एवं अंधविश्वास उन्मूलन तथा जन-जागरूकता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले शिक्षकों एवं समाजसेवियों के सम्मान के लिए राज्य अलंकरण 2026 समारोह का आयोजन किया जा रहा है।

यह गरिमामय समारोह 20 सितंबर 2026, रविवार को प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन अकादमिक भवन, राखी मोड़ (चरमुड़िया), कुरुद, जिला धमतरी में आयोजित होगा। कार्यक्रम का आयोजन प्रातः 10 बजे से शाम 4 बजे तक किया जाएगा।

राज्य स्तरीय समारोह में छत्तीसगढ़ के सभी जिलों से शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट एवं नवाचारी कार्य करने वाले शिक्षकों तथा समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले समाजसेवियों का चयन किया गया है। इसके अलावा अन्य राज्यों से भी 10 शिक्षकों को सम्मानित किया जाएगा। चयनित प्रतिभाओं को मुख्य अतिथि श्री सुरेश अग्रवाल के हाथों राज्य अलंकरण प्रदान किया जाएगा।

प्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा के इस प्रयास को विशेष रूप से उल्लेखनीय माना जा रहा है। संस्था के लखन लाल साहू ने बताया कि छत्तीसगढ़ में यह ऐसी टीम के रूप में कार्य कर रही है, जो धरातल पर वास्तविक रूप से कार्य करने वाले शिक्षकों एवं समाजसेवियों को खोजकर उनके कार्यों का मूल्यांकन करती है तथा उन्हें सम्मानित कर उनके सकारात्मक कार्यों को समाज के सामने लाने का प्रयास करती है।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री सुरेश अग्रवाल, संस्थापक, राष्ट्रीय अपूर्व विज्ञान मेला, नागपुर (महाराष्ट्र) होंगे। समारोह की अध्यक्षता श्री अभिषेक शुक्ला, प्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़, करेंगे।

विशिष्ट अतिथियों में डॉ. राकेश कुमार सोनी, उप-कुलसचिव, अंजनेय विश्वविद्यालय, नया रायपुर; श्री जगजीत सिंह धीर, जिला शिक्षा अधिकारी, दुर्ग; पद्मश्री श्री अजय कुमार मंडावी, छत्तीसगढ़; श्री नीरज वर्मा, इसरो साइंस एक्टिविस्ट, महाराष्ट्र; श्री मनोज मिश्रा, संस्थापक, विकास फैमिली क्लब, बक्सर, बिहार; श्रीमती रश्मि वर्मा, आर.के. साइंस पार्क, गोंदिया, महाराष्ट्र; श्रीमती संध्या कुशाल, विज्ञान संचारक, जिला बस्तर तथा श्री मोतीलाल देवांगन, समन्वयक, प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन, कुरुद शामिल हैं।

राज्य अलंकरण समारोह की तैयारियों को लेकर प्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा की टीम सक्रिय रूप से जुटी हुई है। लखन साहू, अशोक जंघेल, भुनेश्वर मरकाम, बृजलाल मंडावी, मनीष अहीर, हेमंत उइके, पूरनलाल साहू, समीक्षा गायकवाड, ब्रजेश्वरी रावटे, परविंदर कौर गिल सहित टीम के सभी सदस्य कार्यक्रम की व्यवस्थाओं एवं तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे हैं।

राज्य प्रवक्ता मनीष अहीर ने बताया कि प्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ का उद्देश्य ऐसे शिक्षकों और समाजसेवियों को सामने लाना है, जो सीमित संसाधनों के बावजूद अपने क्षेत्र में निरंतर धरातल पर सकारात्मक कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे वास्तविक कार्यकर्ताओं का सम्मान निश्चित रूप से अन्य शिक्षकों, विद्यार्थियों और समाजसेवियों को बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करेगा।

न्यूज़ डेस्क

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top