बक्सर। जिला पदाधिकारी साहिला द्वारा समाहरणालय परिसर स्थित सभाकक्ष में *“जनता के दरबार में जिलाधिकारी”* कार्यक्रम के तहत आम जनता की समस्याओं एवं शिकायतों की जन सुनवाई की गई।जन सुनवाई के दौरान जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए नागरिकों द्वारा कुल 160 आवेदन प्रस्तुत किए गए। इनमें 80 आवेदन राजस्व विभाग, 40 आवेदन विकास से संबंधित तथा 40 आवेदन अन्य विभागों से संबंधित थे।जिला पदाधिकारी द्वारा सभी आवेदकों की समस्याओं को गंभीरता, संवेदनशीलता एवं धैर्यपूर्वक सुना गया। उन्होंने संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को प्राप्त आवेदनों की जांच कर *नियमसंगत, त्वरित एवं समयबद्ध कार्रवाई* सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।जिला पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि जन सुनवाई में प्राप्त प्रत्येक आवेदन पर नियमानुसार कार्रवाई करते हुए *पारदर्शी, न्यायोचित एवं समयबद्ध तरीके से निष्पादन* सुनिश्चित किया जाए। आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी समाधान जिला प्रशासन की प्राथमिकताओं में शामिल है।जिला प्रशासन द्वारा *जन सहभागिता एवं जन सुनवाई को प्राथमिकता* देते हुए आम जनता की समस्याओं के प्रभावी निस्तारण हेतु निरंतर प्रयास किया जा रहा है। इसी क्रम में प्रत्येक *सोमवार एवं शुक्रवार* को “जनता के दरबार में जिलाधिकारी” कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है, ताकि आमजन अपनी समस्याओं एवं शिकायतों को सीधे जिला प्रशासन के समक्ष प्रस्तुत कर सकें तथा उनका नियमानुसार समाधान सुनिश्चित किया जा सके।*जिला जन संपर्क कार्यालय**बक्सर।*
बक्सर
September 28, 2026
सबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाई
बक्सर। जिला पदाधिकारी साहिला द्वारा समाहरणालय परिसर स्थित सभाकक्ष में *“जनता के दरबार में जिलाधिकारी”* कार्यक्रम के तहत आम जनता...
न्यूज़ डेस्क
Author at DUMRAON NEWS EXPRESS