BREAKING NEWS
शिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए हीरामनी को मिला गुरु गौरव सम्मान–2026बक्सर की शैक्षिक गतिविधियों को नई पहचान दे रहा ‘बोधिका’ का अक्टूबर अंककायाकल्प अभियान के तहत बक्सर में विभिन्न प्रखंडों का निरीक्षणअनंतविजयम एकेडमी में शैक्षणिक व गैर-शैक्षणिक पदों पर होगी बहालीनचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानितरोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहल
No menu items available
BREAKING
शिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए हीरामनी को मिला गुरु गौरव सम्मान–2026बक्सर की शैक्षिक गतिविधियों को नई पहचान दे रहा ‘बोधिका’ का अक्टूबर अंककायाकल्प अभियान के तहत बक्सर में विभिन्न प्रखंडों का निरीक्षणअनंतविजयम एकेडमी में शैक्षणिक व गैर-शैक्षणिक पदों पर होगी बहालीनचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद में

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

शिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए हीरामनी को मिला गुरु गौरव सम्मान–2026
3 days ago
बक्सर की शैक्षिक गतिविधियों को नई पहचान दे रहा ‘बोधिका’ का अक्टूबर अंक
1 week ago
कायाकल्प अभियान के तहत बक्सर में विभिन्न प्रखंडों का निरीक्षण
2 weeks ago
अनंतविजयम एकेडमी में शैक्षणिक व गैर-शैक्षणिक पदों पर होगी बहाली
2 weeks ago
नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
1 month ago
Advertisement

मोतीहारी : बढ़ती जनसंख्या पर रोक हेतु लोगों को जागरूक करना जरूरी

परिवार कल्याण कार्यक्रम पर एक दिवसीय प्रशिक्षण-सह-उन्मुखीकरण कार्यक्रम का हुआ आयोजन एएनएम, जीएनएम, स्टॉफ नर्स एवं सीएचओ को दी गईं...

परिवार कल्याण कार्यक्रम पर एक दिवसीय प्रशिक्षण-सह-उन्मुखीकरण कार्यक्रम का हुआ आयोजन

एएनएम, जीएनएम, स्टॉफ नर्स एवं सीएचओ को दी गईं परिवार नियोजन के सम्बन्ध मे जानकारी

मोतिहारी। जिला स्वास्थ्य समिति के निर्देश पर जिले के अनुमंडलीय अस्पताल चकिया मे परिवार कल्याण कार्यक्रम पर एक दिवसीय प्रशिक्षण-सह-उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें एएनएम, जीएनएम, स्टॉफ नर्स एवं सीएचओ को परिवार नियोजन के सम्बन्ध में महत्वपूर्ण जानकारी दी गईं।

उपाधीक्षक डॉ. चंदन कुमार, बीसीएम धर्मेन्द्र कुमार, परिवार नियोजन परामर्शदाता सुधीर कुमार, संजीव कुमार पाण्डेय, निकिता प्रतिनिधि पीएसआई इंडिया एंव अमित कुमार पिरामल स्वास्थ्य ने स्वास्थ्य कर्मियों को प्रशिक्षित किया। अ

मित कुमार ने बताया की इस उन्मुखीकरण में सभी स्वास्थ्य कर्मियों को परिवार नियोजन के उपलब्ध स्थाई एंव अस्थाई साधनों की जानकारी एवं उपयोग मे बढ़ोत्तरी को लेकर विस्तार पूर्वक समझाया गया, जिससे जिले की उपलब्धि में बेहतर सुधार लाया जा सके एवं महिलाओं में हो रहे अनचाहे गर्भ को रोक जा सके। उनमुखीकरण प्रशिक्षण के दौरान महिला बंध्यकरण, पीपीआई यूसीडी, इन्जेक्शन अंतरा एंव संस्थागत प्रसव पर स्वास्थ्य उप केन्द्रवार डाटा प्रस्तुत किया गया।

बढ़ती जनसंख्या पर रोक हेतु लोगों को जागरूक करना जरूरी

डीसीएम नंदन झा ने कहा कि जिले की बढ़ती जनसंख्या पर रोकथाम हेतु लोगों को जागरूक करते हुए सरकार के निर्देश के अनुसार जनसंख्या नियंत्रण पखवाड़ा का आयोजन किया जाता है। जिसमें महिला बंध्याकरण, पुरुष नसबन्दी कराई जाती है।

उन्होंने बताया कि जिले में प्राथमिक व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर स्वास्थ्य कर्मियों के द्वारा सारथी रथ से माइकिंग व सघन प्रचार-प्रसार अभियान चलाया जाता है। जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा के तहत महिलाओं का बंध्याकरण, सामान्य महिलाओं को कॉपर टी लगाया जाता है।

एमपीए अंतरा इंजेक्शन, गर्भनिरोधक गोलियां, माला एन, छाया की गोली, कंडोम स्वास्थ्य केंद्र पर उपलब्ध कराई जाती है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य कर्मि योग्य दंपतियों से मिल परिवार नियोजन के स्थाई और अस्थाई साधनों को अपनाने के लिए जागरूक करें। 

सरकारी अस्पताल में प्रसव कराने पर मिलती है आर्थिक सहायता

डीसीएम नंदन झा ने बताया कि सरकारी अस्पताल में निः शुल्क सुरक्षित प्रसव कराया जाता है। साथ ही आर्थिक सहायता भी दी जाती है। जिसका लाभ सभी को उठाना चाहिए। नसबंदी के लिए पुरुष लाभार्थी को 3000 रुपए एवं महिला बंध्याकरण के लिए लाभार्थी को 2000 रुपए की प्रोत्साहन की राशि लाभार्थियों को उपलब्ध कराई जाती है।

अभय कुमार

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top