BREAKING NEWS
धरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानितरामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्रीभीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय रायVoice & Vision Academy Opens Admissions for NIOS Grade X & XIIगुरुदेव श्री श्री रविशंकर के 70वें जन्मोत्सव पर डॉ. संजीव कुमार को मिला “अनसंग हीरोज अवार्ड 2026”
No menu items available
BREAKING
धरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानितरामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्री

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

धरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम
1 week ago
‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपण
4 weeks ago
भारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपना
4 weeks ago
विद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्प
1 month ago
मांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,
1 month ago
Advertisement

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपण

विद्यार्थियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश भागलपुर। मध्य विद्यालय नाथनगर 01, नगर निगम, भागलपुर में ‘एक पेड़ मां के...

विद्यार्थियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

भागलपुर। मध्य विद्यालय नाथनगर 01, नगर निगम, भागलपुर में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के अंतर्गत विद्यालय परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व विद्यालय की प्रधानाध्यापिका अंजू कुमारी ने किया। इस अवसर पर शिक्षिका अमृता कुमारी तथा विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक पौधे लगाए और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए सभी लोगों से अधिक से अधिक वृक्ष लगाने की अपील की।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को वृक्षों के महत्व, जलवायु परिवर्तन, स्वच्छ पर्यावरण तथा जैव विविधता के संरक्षण के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। उन्हें बताया गया कि वृक्ष न केवल हमें शुद्ध ऑक्सीजन प्रदान करते हैं, बल्कि मिट्टी का संरक्षण, वर्षा चक्र को संतुलित रखने तथा पृथ्वी के बढ़ते तापमान को नियंत्रित करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। प्रत्येक छात्र-छात्रा ने यह संकल्प लिया कि वे अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाएंगे और उसकी नियमित देखभाल करेंगे।

शिक्षिका अमृता कुमारी ने कहा कि “एक पेड़ मां के नाम” केवल एक अभियान नहीं, बल्कि प्रकृति और मातृत्व के प्रति सम्मान व्यक्त करने का सशक्त माध्यम है। यदि प्रत्येक व्यक्ति अपनी मां के सम्मान में एक पौधा लगाए और उसे वृक्ष बनने तक सुरक्षित रखे, तो आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ एवं हरित वातावरण उपलब्ध कराया जा सकता है।

प्रधानाध्यापिका ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण की जिम्मेदारी केवल सरकार की नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक नागरिक की है। विद्यालय स्तर से शुरू होने वाले ऐसे अभियान बच्चों में प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता और जिम्मेदारी की भावना विकसित करते हैं। उन्होंने सभी विद्यार्थियों से अपने घर, मोहल्ले तथा आसपास के क्षेत्रों में भी पौधारोपण करने और अन्य लोगों को इसके लिए प्रेरित करने का आग्रह किया।

कार्यक्रम के अंत में सभी छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने तथा अधिक से अधिक लोगों को पर्यावरण संरक्षण के इस जन अभियान से जोड़ने का सामूहिक संकल्प लिया।

न्यूज़ डेस्क

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top