BREAKING NEWS
कायाकल्प अभियान के तहत बक्सर में विभिन्न प्रखंडों का निरीक्षणअनंतविजयम एकेडमी में शैक्षणिक व गैर-शैक्षणिक पदों पर होगी बहालीनचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानितरोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपण
No menu items available
BREAKING
कायाकल्प अभियान के तहत बक्सर में विभिन्न प्रखंडों का निरीक्षणअनंतविजयम एकेडमी में शैक्षणिक व गैर-शैक्षणिक पदों पर होगी बहालीनचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानित

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

कायाकल्प अभियान के तहत बक्सर में विभिन्न प्रखंडों का निरीक्षण
5 hours ago
अनंतविजयम एकेडमी में शैक्षणिक व गैर-शैक्षणिक पदों पर होगी बहाली
2 days ago
नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
3 weeks ago
विभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवण
3 weeks ago
हुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीद
4 weeks ago
Advertisement

नगर भवन बक्सर में नवनियुक्त विशेष सर्वेक्षण कर्मियों को नियुक्ति पत्र किया गया वितरण, मौजूद रहें प्रभारी मंत्री नीतीन नवीन

बक्सर। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा नवनियुक्त विशेष सर्वेक्षण कर्मियों के संवाद भवन, पटना में नियुक्ति पत्र वितरण समारोह के...

बक्सर। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा नवनियुक्त विशेष सर्वेक्षण कर्मियों के संवाद भवन, पटना में नियुक्ति पत्र वितरण समारोह के अवसर पर नीतीन नवीन, प्रभारी मंत्री, बक्सर-सह-नगर विकास एवं आवास विभाग, विधि विभाग, बिहार के द्वारा नवनियुक्त विशेष सर्वेक्षण कर्मियों को नियुक्ति पत्र नगर भवन बक्सर में वितरण किया गया।

बिहार विशेष सर्वेक्षण एवं बंदोबस्त अधिनियम 2011 यथा संशोधित 2017 एवं बिहार विशेष सर्वेक्षण एवं बंदोबस्त नियमावली 2012 यथा संशोधित 2019 के तहत राज्य के सभी जिलों में विशेष सर्वेक्षण एवं बंदोबस्त कार्य प्रारंभ किया जाना है। उक्त अधिसूचना एवं नियमावली के आलोक में बक्सर जिला में भी बिहार विशेष सर्वेक्षण एवं बंदोबस्त का कार्य प्रारंभ किया जाना है।

विशेष सर्वेक्षण एवं बंदोबस्त के सफल संचालन हेतु भू अभिलेख एवं परिमाप निदेशालय बिहार पटना द्वारा विशेष सर्वेक्षण कर्मियों की नियुक्ति की गई है। बक्सर जिलांतर्गत 204 विशेष सर्वेक्षण अमीन, 18 विशेष सर्वेक्षण लिपिक, 15 विशेष सर्वेक्षण कानूनगो एवं 07 विशेष सर्वेक्षण सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी को नियुक्ति पत्र वितरण किया गया। इस प्रकार अलग अलग पदों के लिए कल 244 नियुक्ति पत्र वितरण किया गया। मंत्री ने सभी नवनियुक्त कर्मियों को बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की।

विशेष सर्वेक्षण एवं बंदोबस्त अधिनियम का मुख्य उद्देश्य आधुनिक प्रावैधिकी की सहायता से डिजिटाइज्ड ऑनलाइन अधिकार अभिलेखों एवं मानचित्रो का संधारण तथा संरक्षण एवं अद्यतीकरण की प्रक्रिया की निरंतरता को बनाए रखना है। बिहार विशेष सर्वेक्षण एवं बंदोबस्त का मुख्य लक्ष्य समस्त भूमि संबंधी सूचनाओं का एकीकृत प्रबंधन करते हुए प्रभावशाली तरीके से इसके सभी उपयोगकर्ताओं को एकीकृत, सरल एवं प्रभावित तरीके से सेवाएं प्रदान करना है।

न्यूज़ डेस्क

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top