BREAKING NEWS
विद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानितरामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्रीभीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय रायVoice & Vision Academy Opens Admissions for NIOS Grade X & XIIगुरुदेव श्री श्री रविशंकर के 70वें जन्मोत्सव पर डॉ. संजीव कुमार को मिला “अनसंग हीरोज अवार्ड 2026”सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में कैम्ब्रिज स्कूल का शानदार प्रदर्शनकुरूद में गूंजा प्रकृति संरक्षण का स्वर, सीड बॉल निर्माण कार्यशाला में जुटे प्रकृति शिक्षण और विज्ञान यात्रा के संचारकघर-घर पहुंच रही शिक्षा : शिक्षिका सुषमा कुमारी का अनोखा प्रयास
No menu items available
BREAKING
विद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानितरामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्रीभीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय रायVoice & Vision Academy Opens Admissions for NIOS Grade X & XIIगुरुदेव श्री श्री रविशंकर के 70वें जन्मोत्सव पर डॉ. संजीव कुमार को मिला “अनसंग हीरोज अवार्ड 2026”

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

विद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्प
1 week ago
मांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,
1 week ago
बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्ष
3 weeks ago
बीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोह
3 weeks ago
डीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरण
3 weeks ago
Advertisement

नीतीश कुमार के नेतृत्व में गठीत एनडीए की सरकार मे विकसित होगा बिहार : अंजुम आरा

पटना। बिहार प्रदेश जनता दल (यू0) के प्रदेश प्रवक्ता अंजुम आरा ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नीतीश कुमार को...

पटना। बिहार प्रदेश जनता दल (यू0) के प्रदेश प्रवक्ता अंजुम आरा ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नीतीश कुमार को पुनः बिहार का मुख्यमंत्री बनने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि श्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए गठबंधन के डबल इंजन की सरकार बिहार में विकास के नए कीर्तिमान स्थापित करेगा।

बिहार में एन डी ए की सरकार बनने पर अंजुम आरा ने कहा कि हमारे नेता मा0 मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार प्रदेश के विकास और जनता की सेवा के प्रति कृत संकल्पित है। उनके 18 वर्षों के शासनकाल में शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के क्षेत्र में अभूतपूर्व और सकारात्मक बदलाव हुए हैं।

महिलाओं व युवाओं को सशक्त बनाने के लिए उन्होंने जो काम किए हैं उसकी सराहना देश-दुनिया में होती है। सात निश्चय पार्ट-1 की पूर्णता के बाद बिहार की सरकार सात निश्चय पार्ट-2 के संकल्प को साकार करने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।

शोषित, वंचित,अल्पसंख्यक और उपेक्षित वर्ग के जीवन स्तर में सकारात्मक परिवर्तन सुनिश्चित करना नीतीश सरकार की प्राथमिकता रही है और इसी मूलमंत्र को आगे बढ़ाते हुए वह जनता के हित में निरन्तर कार्य करते रहें हैं।अंजुम आरा ने कहा पिछले 18 सालों से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार नै जो बिहार में जो काम किया है उसे मिसाल के तौर पर देखा जाता है।

केंद्र की सरकार के साथ दुसरे राज्यों की सरकारें भी उनका अनुसरण करती है। अंजुम आरा ने कहा की पिछले 8 सालों से बिहार में शराबबंदी लागू है जिसकी वजह से खास कर आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के जीवन में भी सुधार आया है।

बात चाहे सात निश्चय योजना की करें या जल जीवन हरियाली अभियान की इन योजनाओं को राज्य के सभी तबके के लोगों को ध्यान में रखकर बनायीं गयी है। इन योजनाओं की बदौलत पढ़ाई के लिए छात्रों को आर्थिक सहायता दी जाती है।वहीं उन्होंने कहा कि गाँव की गली नाली को भी पक्का कर दिया गया है।

महिलाओं की बात करें तो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उन्हें पंचायती राज एवं नगर निकाय संस्थाओं में पचास फीसदी का आरक्षण दिया जिससे बड़ी संख्या में महिलाएं चुनाव जीतकर आगे आ रही है। राज्य की युवतियों को नौकरियों में 35 फीसदी का आरक्षण दिया गया है जिससे बिहार की बेटियों को बिना किसी भेदभाव के अवसर की समानता मिली।

वहीँ बिहार में जाती एवं आर्थिक सर्वे कराकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य में आरक्षण का दायरा बढाकर 75 फीसदी कर दिया है। छात्राओं के लिए साइकिल और पोशाक योजना की मिसाल पुरे देश में दी जाती है। जिससे राज्य की लड़कियों में आत्म विश्वास जगा है। अंजुम आरा ने कहा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अगुवाई में बिहार एक बार फिर विकास के पथ पर अग्रसर रहेगा।

अंजुम आरा ने काॅंग्रेस पर पलटवार करते हुए कहा कि हमारे नेता श्री नीतीश कुमार पर अनर्गल बयानबाजी करने से पहले काॅंग्रेस पार्टी को अपनी गिरेबान में झांकने की जरूरत है। काॅंग्रेस पार्टी के पास न नेता है और न नीति है। काॅंग्रेस पार्टी का अहंकार ही काॅंग्रेस को ले डूबेगा।

न्यूज़ डेस्क

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top