BREAKING NEWS
नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानितरोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्प
No menu items available
BREAKING
नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानितरोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
7 days ago
विभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवण
7 days ago
हुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीद
2 weeks ago
सबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाई
2 weeks ago
चिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानित
2 weeks ago
Advertisement

जिले के सभी CHO को अपने अपने HWC का इंटरनल असेसमेंट पूरा करने का मिला टास्क

एनक्वास की तैयारियों को लेकर जिले की सीएचओ को दिया गया ऑनलाइन प्रशिक्षण चेकलिस्ट भरने व समस्याओं को दूर करने...

एनक्वास की तैयारियों को लेकर जिले की सीएचओ को दिया गया ऑनलाइन प्रशिक्षण

चेकलिस्ट भरने व समस्याओं को दूर करने के लिए अनिवार्य टूल्स की दी गई जानकारी

बक्सर, 12 जून | जिले में ग्राम स्तर पर स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने व लाभुकों को गुणवत्तापूर्ण सेवाओं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर्स को अपग्रेड किया जाना है। इस क्रम में जिले के 12 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर्स का चयन किया गया है। जिनको नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस स्टैंडर्ड (एनक्यूएएस/एनक्वास) के लिए तैयार किया जाएगा।

इसके लिए इन चयनित हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर्स के सीएचओ के साथ शेष सीएचओ को एनक्वास की तैयारियों को लेकर ऑनलाइन प्रशिक्षण दिया गया। जिसमें पीरामल फाउंडेशन की शिल्पा गांधी ने सभी सीएचओ को चेक लिस्ट भरने व उनके फैसिलिटी की समस्याओं को दूर करने के लिए अनिवार्य टूल्स की जानकारी दी।

मास्टर ट्रेनर के रूप में पीरामल फाउंडेशन की शिल्पा गांधी ने बताया कि एनक्वास के लिए सबसे जरूरी बात यह है कि सेवाओं व सुविधाओं को लेकर आपकी फैसिलिटी पर किसी प्रकार की समस्या या बाधा न रहे। इसके लिए हमें सभी समस्याओं को बारीकियों से जांच करनी होगी।

उन्होंने कहा कि जब क्वालिटी के लिए काम किया जाता है तो फैसिलिटी में कई प्रकार की समस्याएं देखने को मिलती है। जिसमें हमें उन समस्याओं के कई कारक देखने को मिलता है। ऐसे में हमें एक एक समस्याओं का हल निकालना होगा। इसके लिए हम लोगों को क्वालिटी टूल्स की मदद लेना अनिवार्य हो जाता है। जिसकी मदद से हम फैसिलिटी की समस्याओं को हल कर सकते हैं।

समस्याओं के निराकरण के लिए फिश बोन एनालिसिस जरूरी

ट्रेनर शिल्पा गांधी ने बताया कि अलग अलग हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर्स या स्वास्थ्य संस्थानों की अपनी अलग अलग समस्याएं हैं। जिनको चिह्नित करने के लिए फिश बोन एनालिसिस बेहद जरूरी है। जिसके कई उपयोग हैं। जिसमें सबसे महत्वपूर्ण यह है कि इसके माध्यम से अलग-अलग परिस्थितियों में समस्याओं के संभावित कारणों की पहचान कर सकते हैं।

साथ ही, इसके जरिए संस्थान में उत्पन्न समस्याओं के गुणवत्ता पूर्ण नियंत्रण के लिए विशिष्ट समय पर किन संसाधनों की आवश्यकता है, उसकी भी जानकारी भी मिलती है। उन्होंने बताया कि फिशबोन एनालिसिस “छह एम” का अनुश्रवण करता है। जिसमें मटेरियल, मेथड, मेजरमेंट, मैन पावर, मशीन व मदर नेचर शामिल हैं। जो हमें संस्थानों में समस्याओं को चिह्नित करने में मददगार साबित होते हैं।

जिले के सभी एचडब्ल्यूसी को होगा असेसमेंट

प्रशिक्षण के दौरान डीसीक्यूए रुचि कुमारी ने सीएचओ को बताया कि एनक्वास के लिए जिले के 12 एचडब्ल्यूसी का चयन किया गया है। जिनमें सदर प्रखंड का नदांव, डुमरांव प्रखंड का लाखन डिहरा, इटाढ़ी प्रखंड के इंदौर व पिठनी, नावानगर प्रखंड के कड़सर, सिमरी प्रखंड के काजीपुर व खरहाटांड़, ब्रह्मपुर प्रखंड के गायघाट, राजपुर प्रखंड के खरहना तथा चौगाईं प्रखंड के वीरपुर व अमसारी एचडब्ल्यूसी शामिल हैं।

इन एचडब्ल्यूसी को अपना इंटरनल असेसमेंट कर चेकलिस्ट जल्द से जल्द पूरा कर जमा कर दें। जिसके बाद चेक लिस्ट की जांच की जाएगी। उन्होंने बताया कि इन एचडब्ल्यूसी के अलावा जिले के सभी एचडब्ल्यूसी का एक्सटर्नल असेसमेंट किया जाएगा। इसके लिए सभी एचडब्ल्यूसी के सीएचओ अपने स्तर से इंटरनल असेसमेंट कर चेकलिस्ट जमा करेंगे। ताकि, शेष एचडब्ल्यूसी को भी एनक्वास के लिए तैयार किया जा सके।

न्यूज़ डेस्क

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top