BREAKING NEWS
विद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानितरामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्रीभीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय रायVoice & Vision Academy Opens Admissions for NIOS Grade X & XIIगुरुदेव श्री श्री रविशंकर के 70वें जन्मोत्सव पर डॉ. संजीव कुमार को मिला “अनसंग हीरोज अवार्ड 2026”सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में कैम्ब्रिज स्कूल का शानदार प्रदर्शनकुरूद में गूंजा प्रकृति संरक्षण का स्वर, सीड बॉल निर्माण कार्यशाला में जुटे प्रकृति शिक्षण और विज्ञान यात्रा के संचारकघर-घर पहुंच रही शिक्षा : शिक्षिका सुषमा कुमारी का अनोखा प्रयास
No menu items available
BREAKING
विद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानितरामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्रीभीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय रायVoice & Vision Academy Opens Admissions for NIOS Grade X & XIIगुरुदेव श्री श्री रविशंकर के 70वें जन्मोत्सव पर डॉ. संजीव कुमार को मिला “अनसंग हीरोज अवार्ड 2026”

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

विद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्प
5 days ago
मांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,
6 days ago
बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्ष
2 weeks ago
बीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोह
2 weeks ago
डीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरण
3 weeks ago
Advertisement

एनबीएस के लिए चयनित गांवों के एक एक घरों में जाकर लोगों को दें जानकारी : बीडीओ

सदर प्रखंड में नाईट ब्लड सर्वे को लेकर प्रखंड समन्वय समिति की हुई बैठक लोगों को जागरूक करने और एनबीएस...

सदर प्रखंड में नाईट ब्लड सर्वे को लेकर प्रखंड समन्वय समिति की हुई बैठक

लोगों को जागरूक करने और एनबीएस के सफल संचालन पर हुई चर्चा

बक्सर, 20 जून | फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत जिले में संचालित होने वाले नाइट ब्लड सर्वे (एनबीएस) को लेकर जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण विभाग की तैयारी अंतिम चरण में है। इसको लेकर अब प्रखंडों में प्रखंड समन्वय समिति की बैठक आयोजित कर एमबीएस की तैयारियों और उसके लिए जरूरी इंडिकेटर्स पर चर्चा की गई।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी रोहित मिश्रा ने कहा कि नाइट ब्लड सर्वे के लिए जरूरी है कि इसके लिए जिन दो गांवों का चयन किया जाए, वहां के मुखिया समेत सभी जनप्रतिनिधि, जीविका, आंगनबाड़ी केंद्रों की सेविकाओं समेत

सभी सहयोगी संस्थाओं के सदस्यों के साथ बैठक कर एनबीएस व उसकी तैयारियों की चर्चा करें। जिसके बाद चयनित गांवों के एक एक घरों में जाकर लोगों को एनबीएस व उसके महत्वों की जानकारी दें।

ताकि, लोगों इसके प्रति जागरूक हो और एमबीएस में अपना सहयोग दें। उन्होंने बताया कि सरकार के निर्देशों के अनुसार एनबीएस में स्थानीय स्कूलों के प्रधानाचार्यों, शिक्षकों और स्थानीय प्रतिनिधियों का सहयोग लेना है। जिनके माध्यम से नाइट ब्लड सर्वे से पूर्व चयनित स्थल पर लाइट व अन्य मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित कर लें।

ताकि, एनबीएस का सफल संचालन किया जा सके। साथ ही, उक्त गांवों में बैनर व पोस्टर के माध्यम से भी लोगों को जागरूक करें। जिससे ज्यादा से ज्यादा लोगों को प्रेरित कर उनका ब्लड सैंपल लिया जा सके।

शिविर लगाकर 300-300 लोगों का लिया जाएगा ब्लड सैंपल

बैठक में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. मिथिलेश कुमार सिंह ने बताया कि सदर प्रखंड में एनबीएस के लिए दो गांवों का चयन किया जाना है। इसके लिए एक गांव का चयन रैंडम और दूसरे गांव का चयन सेंटिनल तरीके से करना है। इसके बाद उन दोनों गांव में रात 8:30 बजे से 12 बजे तक शिविर लगाकर 300-300 लोगों का ब्लड सैंपल लिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि फाइलेरिया के शुरुआती दौर में फाइलेरिया के कीटाणु लोगों के शरीर में छिपे रहते हैं, जो रात में ही एक्टिव होते हैं। रात में ही लोगों के शरीर के ब्लड सैंपल सही तरीके से लेकर माइक्रोस्कोप द्वारा उसकी सही तरह से जांच करने पर फाइलेरिया कीटाणु की पहचान हो सकती है।

इसकी पहचान के लिए लोगों के ब्लड सैंपल का थिकनेस महत्वपूर्ण है। शिविर में लिए गए ब्लड सैंपल की 24 घंटे में जांच होने पर उसमें शामिल माइक्रो फाइलेरिया की पहचान हो सकती है। शुरुआती समय में ही शरीर में माइक्रो फाइलेरिया चिह्नित होने पर उसका तत्काल इलाज किया जा सकता है।

इसके लिए नाइट ब्लड सर्वे में सही तरीके से ब्लड सैंपल इकट्ठा करते हुए उसकी सही तरीके से जांच आवश्यक है। इसके लिए चयनित लैब टेक्नीशियन को टेलिस्कोप द्वारा ब्लड सैंपल में फाइलेरिया की पहचान करने के लिए प्रशिक्षित भी किया जाएगा

फाइलेरिया से बचाव के लिए चलाया जायेगा एमडीए

एमओआईसी डॉ. सिंह ने बताया कि नाइट ब्लड सर्वे में संभावित फाइलेरिया ग्रसित मरीज की पहचान होने पर उन्हें तत्काल मेडिकल सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। साथ ही, नाइट ब्लड सर्वे की जांच में अगर संबंधित प्रखंड में एक व उससे अधिक प्रतिशत लोगों के ब्लड सैंपल में माइक्रो फाइलेरिया की पुष्टि होती है, तो पूरे प्रखंड के लोगों को फाइलेरिया से सुरक्षित रखने के लिए वहां सर्वजन दवा सेवन कार्यक्रम (एमडीए) चलाया जाता है।

उन्होंने बताया कि चयनित गांवों में अगर कोई फाइलेरिया का मरीज ना हो और वो भी इस रोग से सतर्क रहना चाहते हैं तो नाइट ब्लड सर्वे का लाभ लेकर भविष्य अपना सुरक्षित कर सकते हैं। इसका लाभ लेने के लिए वो अपने गांव की आशा कार्यकर्ताओं से संपर्क कर सकते हैं। जो उनके गांव में आयोजित होने वाले नाइट ब्लड सर्वे के लिए संचालित शिविर स्थल पर पहुंचने में मदद करेंगी।

यह ध्यान रहे कि यह सर्वे बिल्कुल नि:शुल्क है, इसमें किसी प्रकार का शुल्क कहीं नहीं देना है। साथ ही, जांच में फाइलेरिया की पुष्टि हो जाने पर लोगों का नि:शुल्क उपचार किया जाएगा।
बैठक में बीपीआरओ चंद्र शेखर, सीडीपीओ श्वेता कुमारी, आयुष चिकित्सक डॉ. ज्ञान प्रकाश सिंह, बीएचएम प्रिंस कुमार सिंह, पीरामल इंडिया के अविकल्प मिश्रा व रंजीत कुमार के अलावा अन्य लोग शामिल हुए।

न्यूज़ डेस्क

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top