BREAKING NEWS
नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानितरोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्प
No menu items available
BREAKING
नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानितरोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
4 days ago
विभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवण
4 days ago
हुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीद
2 weeks ago
सबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाई
2 weeks ago
चिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानित
2 weeks ago
Advertisement

गंगा किनारे हादसों से बचाव के लिए अजय राय ने की एनडीआरएफ/एसडीआरएफ कैंप की मांग

डीएम से मिलकर समाजसेवी ने पत्र के माध्यम से की गुहार बक्सर। गंगा नदी के तट पर बसे बक्सर जिले...

डीएम से मिलकर समाजसेवी ने पत्र के माध्यम से की गुहार

बक्सर। गंगा नदी के तट पर बसे बक्सर जिले में अक्सर जल से जुड़ी दुर्घटनाओं की घटनाएं सामने आती हैं। समय पर राहत और बचाव कार्य न होने के कारण कई बार लोगों को जान गंवानी पड़ती है। इसी गंभीर विषय को लेकर नगर के युवा समाजसेवी अजय राय ने जिलाधिकारी डॉ. विद्यानंद से मिलकर बक्सर में एनडीआरएफ (राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल) या एसडीआरएफ (राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल) कैंप की स्थापना की मांग की है।

डीएम को सौंपे गए पत्र में अजय राय ने लिखा है कि बक्सर जिला गंगा नदी के विस्तृत तटवर्ती क्षेत्र में फैला हुआ है। जिले के अंतर्गत सैकड़ों छोटे-बड़े पोखरे, तालाब और संवेदनशील क्षेत्र हैं। इसके अलावा जिले के सिमरी और चक्की प्रखंड के दर्जनों गांव सीधे गंगा नदी के किनारे बसे हुए हैं, जहां हर वर्ष बारिश के मौसम में जलस्तर बढ़ने या अन्य कारणों से घटनाएं होती रहती हैं। ऐसी स्थिति में यदि जिले में एनडीआरएफ या एसडीआरएफ की स्थानीय टीम होती तो प्रभावित लोगों को तत्काल सहायता मिल पाती।

फिलहाल जिले में इस प्रकार की कोई टीम नहीं है। निकटतम एनडीआरएफ/एसडीआरएफ कैंप पटना के बिहटा में स्थित है, जो बक्सर से लगभग सौ किलोमीटर दूर है। ऐसे में जब कोई दुर्घटना होती है तो टीम के पहुँचने में कई घंटे लग जाते हैं और इस देरी के कारण कई बार जानमाल की क्षति हो जाती है। अजय राय का कहना है कि यदि जिले में स्थायी कैंप की व्यवस्था हो जाती है तो न केवल बक्सर के लोगों को बल्कि आस-पास के शाहाबाद प्रक्षेत्र के जिलों — भोजपुर, रोहतास और कैमूर — के लोगों को भी राहत कार्य का लाभ मिल सकता है।

अजय राय ने जिलाधिकारी से आग्रह किया है कि वे इस मुद्दे को राज्य और केंद्र सरकार तक पहुँचाएं ताकि जल्द से जल्द जिले में एनडीआरएफ या एसडीआरएफ कैंप की स्थापना हो सके। उन्होंने यह भी कहा कि आने वाले समय में प्राकृतिक आपदाओं और जल संबंधी घटनाओं की संख्या में वृद्धि की आशंका को देखते हुए यह एक पूर्व-रक्षा के रूप में बेहद जरूरी कदम होगा।

इस जनहितकारी पहल की खबर फैलते ही आम लोगों के बीच अजय राय की जमकर सराहना हो रही है। विभिन्न सामाजिक संगठनों और जागरूक नागरिकों ने भी उनकी इस मांग को जायज बताया है और प्रशासन से इस दिशा में शीघ्र कदम उठाने की अपेक्षा की है।

न्यूज़ डेस्क

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top