BREAKING NEWS
अयानत समाजसेवी संस्थान, डुमरांव में विभिन्न पदों पर भर्ती, कुल 13 रिक्तियांशिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए हीरामनी को मिला गुरु गौरव सम्मान–2026बक्सर की शैक्षिक गतिविधियों को नई पहचान दे रहा ‘बोधिका’ का अक्टूबर अंककायाकल्प अभियान के तहत बक्सर में विभिन्न प्रखंडों का निरीक्षणअनंतविजयम एकेडमी में शैक्षणिक व गैर-शैक्षणिक पदों पर होगी बहालीनचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानित
No menu items available
BREAKING
अयानत समाजसेवी संस्थान, डुमरांव में विभिन्न पदों पर भर्ती, कुल 13 रिक्तियांशिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए हीरामनी को मिला गुरु गौरव सम्मान–2026बक्सर की शैक्षिक गतिविधियों को नई पहचान दे रहा ‘बोधिका’ का अक्टूबर अंककायाकल्प अभियान के तहत बक्सर में विभिन्न प्रखंडों का निरीक्षणअनंतविजयम एकेडमी में शैक्षणिक व गैर-शैक्षणिक पदों पर होगी बहालीनचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगम

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

अयानत समाजसेवी संस्थान, डुमरांव में विभिन्न पदों पर भर्ती, कुल 13 रिक्तियां
1 week ago
शिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए हीरामनी को मिला गुरु गौरव सम्मान–2026
3 weeks ago
बक्सर की शैक्षिक गतिविधियों को नई पहचान दे रहा ‘बोधिका’ का अक्टूबर अंक
4 weeks ago
कायाकल्प अभियान के तहत बक्सर में विभिन्न प्रखंडों का निरीक्षण
1 month ago
अनंतविजयम एकेडमी में शैक्षणिक व गैर-शैक्षणिक पदों पर होगी बहाली
1 month ago
Advertisement

मुजफ्फरपुर: टीबी मुक्त पंचायत में सहयोग के लिए टीबी सर्वाइवरों को मिला प्रशिक्षण 

-एचडब्ल्यूसी से जुड़कर करेंगे पंचायत स्तर पर जागरूक  -टीबी सर्वाइवर सबसे बड़े संदेशवाहक  मुजफ्फरपुर। टीबी उन्मूलन कार्यक्रम को गति देने...

-एचडब्ल्यूसी से जुड़कर करेंगे पंचायत स्तर पर जागरूक 

-टीबी सर्वाइवर सबसे बड़े संदेशवाहक 

मुजफ्फरपुर। टीबी उन्मूलन कार्यक्रम को गति देने के लिए व टीबी मुक्त पंचायत की परिकल्पना को साकार करने के लिए विभाग काफी प्रयास कर रहा है। इसी कड़ी में गुरुवार को डीईआईसी भवन, सदर अस्पताल में टीबी सर्वाइवर के प्रशिक्षण का कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ सीके दास और केएचपीटी के दिनकर चतुर्वेदी ने किया। मौके पर डॉ सीके दास ने बताया कि टीबी मुक्त पंचायत की कवायद को और तेज करने के लिए टीबी चैंपियन की आवश्यकता थी। सीडीओ ने टीबी सर्वाइवर को एचडब्ल्यूसी से जुड़कर पंचायत स्तर पर अवेयरनेस कार्यक्रम पर बल दिया। केएचपीटी के जिला प्रमुख दिनकर चतुर्वेदी ने बताया कि इंपैक्ट इंडिया प्रोजेक्ट का मुख्य मकसद ही टीबी के प्रसार को कम करना तथा टीबी से होने वाली मौतों में कमी लाना है। टीबी मुक्त ग्राम पंचायत के लिए टीबी चैंपियन सा सर्वाइवर सबसे बड़े संदेशवाहक का कार्य कर सकते हैं। 

एचडब्ल्यूसी से जुड़कर फैलाएंगे जागरूकता:

दिनकर ने बताया कि ये टीबी सर्वाइवर एचडब्ल्यूसी से जुड़कर पंचायत स्तर पर टीबी के उन्मूलन के लिए जागरूकता एवं एडवोकेसी करेगें। इसके साथ ही सरकार की तरफ से टीबी मरीजों को मिलने वाले लाभ एवं इलाज के बारे में लोगों को बताएंगे। अभी तक जिले में 60 टीबी सर्वाइवर को प्रशिक्षित किया गया है। जो सकरा और मीनापुर ब्लॉक से टीबी के प्रति जागरूकता फैला रहे हैं। प्रशिक्षण के दौरान डीपीएम रेहान अशरफ ने बताया कि टीबी चैंपियन एच डब्लू सी के अंतर्गत महीने मे एक दिन जागरूकता गतिविधि करेंगे जो टीबी मुक्त ग्रामपंचायत के उदेश्य को पुरा करने मे सहयोगी होंगा।

मौके पर सीडीओ डॉ सीके दास, डीपीएम रेहान अशरफ, केएचपीटी के जिला लीड दिनकर चतुर्वेदी, डीपीएस विजय कुमार ठाकुर, डीपीसी अमिता कुमारी, केएचपीटी के लेखपाल खुशबू कुमारी भी मौजूद थी।

अभय कुमार

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top