BREAKING NEWS
विद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानितरामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्रीभीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय रायVoice & Vision Academy Opens Admissions for NIOS Grade X & XIIगुरुदेव श्री श्री रविशंकर के 70वें जन्मोत्सव पर डॉ. संजीव कुमार को मिला “अनसंग हीरोज अवार्ड 2026”सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में कैम्ब्रिज स्कूल का शानदार प्रदर्शनकुरूद में गूंजा प्रकृति संरक्षण का स्वर, सीड बॉल निर्माण कार्यशाला में जुटे प्रकृति शिक्षण और विज्ञान यात्रा के संचारकघर-घर पहुंच रही शिक्षा : शिक्षिका सुषमा कुमारी का अनोखा प्रयास
No menu items available
BREAKING
विद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानितरामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्रीभीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय रायVoice & Vision Academy Opens Admissions for NIOS Grade X & XIIगुरुदेव श्री श्री रविशंकर के 70वें जन्मोत्सव पर डॉ. संजीव कुमार को मिला “अनसंग हीरोज अवार्ड 2026”

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

विद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्प
5 days ago
मांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,
6 days ago
बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्ष
2 weeks ago
बीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोह
2 weeks ago
डीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरण
3 weeks ago
Advertisement

मिशन निपुण बिहार में उत्कृष्ट योगदान पर संगीता कुमारी को ‘निपुण शिक्षक’ का सम्मान

पटना में आयोजित राज्य स्तरीय क्षमतावर्द्धन एवं सम्मान समारोह में 38 जिलों से चयनित शिक्षकों को मिली उपाधि मधुबनी। प्राथमिक...

पटना में आयोजित राज्य स्तरीय क्षमतावर्द्धन एवं सम्मान समारोह में 38 जिलों से चयनित शिक्षकों को मिली उपाधि

मधुबनी। प्राथमिक शिक्षा निदेशालय द्वारा राज्य के चयनित निपुण शिक्षकों का एक दिवसीय क्षमतावर्द्धन एवं सम्मान समारोह पटना में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का संचालन निदेशक प्राथमिक शिक्षा, साहिला, प्राथमिक शिक्षा उप निदेशक, एससीईआरटी एवं मिशन निपुण बिहार टीम के संयुक्त नेतृत्व में किया गया। इस आयोजन का उद्देश्य उन शिक्षकों को सम्मानित करना था, जिन्होंने मिशन निपुण बिहार के अंतर्गत गुणवत्तापूर्ण, नवाचारी एवं बाल-हितैषी शिक्षण पद्धतियों को प्रभावी रूप से लागू किया है।

समारोह में बिहार के सभी 38 जिलों से चयनित उत्कृष्ट शिक्षकों को ‘निपुण शिक्षक’ की प्रतिष्ठित उपाधि प्रदान की गई। अधिकारियों ने कहा कि निपुण शिक्षक ही विद्यालय स्तर पर सीखने की प्रक्रिया को व्यवहारिक, रोचक और परिणामोन्मुख बनाते हैं। इनके प्रयासों से बच्चों में भाषा, गणित और व्यवहारिक कौशलों के विकास में उल्लेखनीय प्रगति हो रही है।

इसी क्रम में मधुबनी जिले के कलुआही प्रखंड स्थित मध्य विद्यालय मलमल की शिक्षिका संगीता कुमारी को प्राथमिक शिक्षा उप निदेशक साहिला मैंम के द्वारा सम्मानित किया गया। उन्हें यह सम्मान मिशन निपुण बिहार के संचालन में सर्वोच्च सहभागिता, नवाचारी शिक्षण तकनीक, शैक्षणिक कार्यशालाओं में सक्रिय भूमिका एवं विद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षण वातावरण निर्मित करने के लिए प्रदान किया गया। कार्यक्रम के दौरान उन्हें प्रशस्ति-पत्र एवं प्रतीक चिह्न प्रदान किया गया।

सम्मान प्राप्त करने के बाद संगीता कुमारी ने कहा कि यह उपलब्धि उनके लिए प्रेरणादायक है तथा आगे भी वे बच्चों के सीखने के स्तर को सुदृढ़ करने, सक्रिय शिक्षण पद्धतियों को बढ़ावा देने एवं डिजिटल शिक्षण साधनों का प्रभावी इस्तेमाल करने पर निरंतर कार्य करती रहेंगी। उन्होंने विद्यालय परिवार, जिला शिक्षा विभाग और मिशन निपुण टीम के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम के अंत में मिशन निपुण बिहार टीम द्वारा आगामी सत्र में शिक्षण मॉड्यूल, मूल्यांकन प्रक्रिया एवं प्रशिक्षण कार्यक्रमों को और सशक्त बनाने पर चर्चा की गई। साथ ही शिक्षकों से राज्य के शैक्षणिक परिदृश्य को नया आयाम देने का आह्वान किया गया।

यह सम्मान न केवल संगीता कुमारी की व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि मधुबनी जिले की शैक्षणिक गुणवत्ता को नई पहचान देने वाला कदम भी माना जा रहा है।

न्यूज़ डेस्क

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top