BREAKING NEWS
नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानितरोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्प
No menu items available
BREAKING
नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानितरोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
2 weeks ago
विभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवण
2 weeks ago
हुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीद
3 weeks ago
सबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाई
3 weeks ago
चिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानित
3 weeks ago
Advertisement

मोतीहारी : एमडीए – लोगों को जागरूक कर रहें फाइलेरिया प्रभावित गिन्नीलाल साह

30 वर्षो से हैं फाइलेरिया से ग्रसित  मोतिहारी। पिपराकोठी प्रखंड के गोविंदापुर ग्राम टिकैता पंचायत के गिन्नीलाल साह पिछले 30...

30 वर्षो से हैं फाइलेरिया से ग्रसित 

  • स्वास्थ्य विभाग से मिल चुका है विकलांगता का प्रमाण पत्र 
  • घरों के आसपास साफ-सफाई के साथ मच्छरदानी लगाने को करते हैं जागरूक

मोतिहारी। पिपराकोठी प्रखंड के गोविंदापुर ग्राम टिकैता पंचायत के गिन्नीलाल साह पिछले 30 वर्षों से (हाथी पाँव) रोग से ग्रसित हैं। अब वे फाइलेरिया से लोगों को बचाने के लिए प्रयासरत हैं और इसके उन्मूलन के लिए लोगों को सर्वजन दवा सेवन (एमडीए) करने हेतु जागरूक कर रहे हैं।    

गिन्नीलाल साह ने बताया कि मैं टिकैता पंचायत का निवासी हूँ, इस गाँव में बच्चा से लेकर बूढ़े तक हर उम्र के 30 से अधिक फाइलेरिया के मरीज हैं जो कष्टकारी जीवन जीने को मजबूर है। उन्होंने बताया कि आगे किसी को यह रोग न हो, इसलिए मैं इस बीमारी से बचने के लिए जागरूक कर रहा हूँ।

गिन्नीलाल साह ने बताया कि उनको 30 वर्ष पहले अचानक दाएं पैर में सूजन हुआ। उन्होंने ध्यान नहीं दिया। फिर गुजरते समय के साथ इसमें सूजन और दर्द बढ़ता गया। कई प्राइवेट और सरकारी अस्पताल में दिखाए परन्तु यह ठीक नहीं हुआ। अब विकलांग की तरह जीवन जीने को अभिशप्त हैं। मोतिहारी सदर अस्पताल से उन्हें विकलांगता का प्रमाण पत्र भी मिल चुका है, जिससे प्रतिमाह 400 रुपए की सरकारी सहायता प्राप्त होती है।

पेशेंट नेटवर्क के गठन से मिली लोगों को जागरूक करने की प्रेरणा

गिन्नीलाल ने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र टिकैता में ज़ब स्वास्थ्य विभाग के तरफ से फाइलेरिया मरीजों के बीच एमएमडीपी किट वितरण के साथ मीटिंग की गईं और उसमें बताया गया कि यह रोग ठीक होने वाला नहीं है, इससे बचाव ही एकमात्र उपाए है। तब मैंने लोगों को जागरूक करने की ठानी।

सीएचओ ओमप्रकाश एवं वेक्टर डिजिज नियंत्रण पदाधिकारी धर्मेंद्र कुमार ने पवनपुत्र पेशेंट नेटवर्क समूह का गठन कर मुझे वॉलिंटियर बना दिया। गिन्नीलाल कहते हैं कि मैं नहीं चाहता कि गाँव के बच्चे, जवान या महिला-पुरुष कोई भी ऐसी बीमारी से ग्रसित हो। इसलिए अब मैं पवनपुत्र ग्रुप के सदस्य बनकर लोगों को फाइलेरिया से बचने के लिए सर्वजन दवा सेवन करने की अपील करता हूँ। साथ ही घरों के आसपास साफ-सफाई रखने व मच्छर से बचने के लिए सोते समय मछड़दानी लगाने को कहता हूँ।

शिक्षक संजय कुमार ने कहा कि लोगों को 10 फ़रवरी से सर्वजन दवा सेवन कराने हेतु फाइलेरिया मरीजों के द्वारा जागरूक करना स्वास्थ्य विभाग की अनोखी पहल है। इसका गाँव, समाज में सकरात्मक असर दिखेगा। उन्होंने बताया कि अख़बार से मालूम हुआ है कि स्कूलों में भी दवा सेवन कराने के लिए 3 दिनों तक बूथ लगेगा जहाँ छात्र-छात्राएं, शिक्षक सभी स्वास्थ्यकर्मियों की देखरेख में दवा का सेवन करेंगे।

सर्वजन दवा सेवन कार्यक्रम के बारे में जागरुक कर रहे हैं फाइलेरिया मरीज

वेक्टर डिजिज कंट्रोल ऑफिसर धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि फाइलेरिया जैसी गंभीर बीमारी से ग्रसित होकर भी गिन्नीलाल शाह जागरूकता फैलाने का कार्य कर रहे हैं जो काफ़ी सराहनीय है। उन्होंने बताया कि जिले के 4 प्रखंड में

स्वास्थ्य विभाग एवं सीफार संस्था के सहयोग से पेशेंट प्लेटफार्म समूह बनाया गया है जिसमें फाइलेरिया मरीज लोगों को आगामी 10 फरवरी से सर्वजन दवा सेवन कार्यक्रम के बारे में जागरुक कर रहे हैं।

अभय कुमार

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top