BREAKING NEWS
अयानत समाजसेवी संस्थान, डुमरांव में विभिन्न पदों पर भर्ती, कुल 13 रिक्तियांशिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए हीरामनी को मिला गुरु गौरव सम्मान–2026बक्सर की शैक्षिक गतिविधियों को नई पहचान दे रहा ‘बोधिका’ का अक्टूबर अंककायाकल्प अभियान के तहत बक्सर में विभिन्न प्रखंडों का निरीक्षणअनंतविजयम एकेडमी में शैक्षणिक व गैर-शैक्षणिक पदों पर होगी बहालीनचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानित
No menu items available
BREAKING
अयानत समाजसेवी संस्थान, डुमरांव में विभिन्न पदों पर भर्ती, कुल 13 रिक्तियांशिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए हीरामनी को मिला गुरु गौरव सम्मान–2026बक्सर की शैक्षिक गतिविधियों को नई पहचान दे रहा ‘बोधिका’ का अक्टूबर अंककायाकल्प अभियान के तहत बक्सर में विभिन्न प्रखंडों का निरीक्षणअनंतविजयम एकेडमी में शैक्षणिक व गैर-शैक्षणिक पदों पर होगी बहालीनचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगम

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

अयानत समाजसेवी संस्थान, डुमरांव में विभिन्न पदों पर भर्ती, कुल 13 रिक्तियां
2 weeks ago
शिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए हीरामनी को मिला गुरु गौरव सम्मान–2026
3 weeks ago
बक्सर की शैक्षिक गतिविधियों को नई पहचान दे रहा ‘बोधिका’ का अक्टूबर अंक
4 weeks ago
कायाकल्प अभियान के तहत बक्सर में विभिन्न प्रखंडों का निरीक्षण
1 month ago
अनंतविजयम एकेडमी में शैक्षणिक व गैर-शैक्षणिक पदों पर होगी बहाली
1 month ago
Advertisement

मोदी सरकार दीन दयाल उपाध्याय के सपनों को साकार कर रही है : अश्विनी चौबे

ब्रह्मपुर विधानसभा के ब्रह्मपुर पश्चिमी अनुसूचित जाति टोला में आयोजित कार्यक्रम में हुए शामिल बक्सर. केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे...

ब्रह्मपुर विधानसभा के ब्रह्मपुर पश्चिमी अनुसूचित जाति टोला में आयोजित कार्यक्रम में हुए शामिल

बक्सर. केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की सरकार पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के सपनों को साकार कर रही है. भारतीय जनसंघ के संस्थापक सदस्य पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर ब्रह्मपुर विधानसभा के ब्रह्मपुर पश्चिमी अनुसूचित जाति टोला में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित कर रहे थे.
उन्होंने पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ भीमराव अंबेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित करके उन्हें श्रद्धांजलि दी.

उन्होंने कहा कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति का कल्याण एवं विकास उनका सपना था. आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा की केंद्र सरकार उसी सपने को पूरा कर रही है. केंद्रीय मंत्री श्री चौबे ने कहा कि भारत और भारतीयता के प्रति उनका दृष्टिकोण बहुत स्पष्ट था. उनका कहना था कि भारतीय दृष्टिकोण विश्व कल्याण का मार्ग प्रशस्त कर सकता है. समाज के अंतिम पायदान पर बैठे व्यक्ति के बारे में उनकी धारणाएं बहुत ही स्पष्ट थीं.

उन्होंने कहा था कि आर्थिक उन्नति और प्रगति का पैमाना ऊंचे पायदान पर बैठे व्यक्ति से नहीं बल्कि सबसे निचले पायदान पर बैठे व्यक्ति से किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि अन्त्योदय की उनकी अवधारणा स्वतंत्र भारत में गरीब कल्याण का माध्यम बना है. प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू की गई गरीब कल्याण योजनाएं धरातल पर उतर रही है. गरीबों का आर्थिक उत्थान हुआ है.

केंद्रीय योजनाओं पर केंद्रीय मंत्री ने लाभार्थियों से की बात

इस मौके पर केंद्रीय मंत्री श्री चौबे ने लाभार्थियों से बातचीत की। उन्होंने लाभार्थियों से उनका अनुभव जाना. योजनाओं का क्रियान्वयन सही तरीके से हो और इसका लाभ गरीबों को मिलता रहे, यह सुनिश्चित करने का निर्देश अधिकारियों को दिया. आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री आवास, स्वनिधि, पेंशन, निःशुल्क अन्न व वन राशन-वन कार्ड सहित अन्य जन कल्याणकारी योजनाओं पर विस्तार से उन्होंने लाभार्थियों से बातचीत की. इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष मनोज सिंह, जिला अध्यक्ष विजय सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता सतेंद्र कुँवर, ब्रह्मपुर प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी से बड़ी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित थे.

न्यूज़ डेस्क

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top