BREAKING NEWS
रोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानितरामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्रीभीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय रायVoice & Vision Academy Opens Admissions for NIOS Grade X & XII
No menu items available
BREAKING
रोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानित

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

रोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहल
1 week ago
धरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम
4 weeks ago
‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपण
1 month ago
भारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपना
1 month ago
विद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्प
2 months ago
Advertisement

सतर्कता और स्वच्छता अपनाने से ही डेंगू से होगा बचाव : एसीएमओ

घर के आस-पास जलजमाव न होने दें, नालियों में करें ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव बीमारी के लक्षण नजर आते ही...

घर के आस-पास जलजमाव न होने दें, नालियों में करें ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव

बीमारी के लक्षण नजर आते ही करें चिकित्सक से संपर्क

आरा, 02 नवंबर | बरसात के बाद जिले में सर्दियों का मौसम शुरू हो रहा है। बरसात के कारण कई इलाकों में जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई थी। जिसके कारण गत दिनों जिले में डेंगू का प्रसार हुआ। हालांकि, स्वास्थ्य विभाग की तत्परता के कारण जहां डेंगू के प्रसार को कम किया जा सका, वहीं डेंगू से पीड़ित मरीजों का भी मुक्कमल इलाज किया जा सका। लेकिन भोजपुर जिला समेत पूरे राज्य में अभी भी डेंगू के प्रसार की संभावना खत्म नहीं हुई है।

डेंगू मलेरिया जैसे मच्छर जनित रोगों के प्रकोप से सभी को चिंताजनक परिस्थिति का सामना करना पड़ रहा है। जिसको देखते हुए प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग इनसे निपटने के लिए अलर्ट मोड़ में है। मच्छर जनित बीमारियों को लेकर विभाग की एक तरफ़ा मुहिम तब तक कारगर नहीं हो सकती, जब तक आम जन भी डेंगू के लक्षणों और इससे बचाव के प्रति जागरूक और सतर्क न हो जाये।

सबसे अधिक शहरी इलाकों से आए मरीज

अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. केएन सिन्हा ने बताया, इस वर्ष 31 अक्टूबर तक जिले में 124 डेंगू मरीजों की पुष्टि हुई। जिनमें सबसे ज्यादा शहरी इलाकों से 80 मरीज आएं। वहीं, जिले के ग्रामीण इलाकों से 44 मरीजों में डेंगू पाया गया।

जिनका इलाज सदर अस्पताल, आरा के साथ साथ एम्स, रिम्स और आईजीएमएस पटना में कराया गया। जिन मरीजों की स्थिति नॉर्मल थी, उनका इलाज जिले में किया गया। लेकिन जिनको उच्च चिकित्सा सुविधाओं की आवश्यकता थी, उन्हें परिजनों की सहमति के साथ रेफर किया गया।

साफ- सफाई एवं जागरूकता जरूरी

एसीएमओ डॉ. सिन्हा ने कहा कि डेंगू को लेकर राज्य सरकार और स्वास्थ्य समिति तत्पर है। अस्पतालों में डेंगू वार्ड बनाये गए हैं। ताकि डेंगू के मरीजों का समुचित उपचार किया जा सके। साथ ही, डेंगू से बचाव के लिए लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है। उन्होंने बताया डेंगू मच्छर जनित रोग है, जो एक गंभीर बीमारी की श्रेणी में आता है।

डेंगू से बचाव के लिए लोगों को साफ- सफाई एवं जागरूकता जरूरी है। उन्होंने बताया की फिलहाल जिले में डेंगू का प्रसार स्थिर है। लेकिन संभावनाओं को देखते हुए शहरी और ग्रामीण इलाकों में फॉगिंग कराई जा रही है। जिससे मच्छर जनित रोगों के प्रसार को कम किया जा रहा है।

घर के आस पास जलजमाव व गंदगी बनी मुसीबत

डॉ. सिन्हा के अनुसार जिले के अधिक आबादी वाले क्षेत्रों में कचरा प्रबंधन की कम एवं बरसात के पानी का सही से निष्कासन नहीं होने के कारण गंदे पानी का जलजमाव एवं सड़कों तथा गलियों में गंदगी का फैलाव डेंगू प्रसार का सबसे बड़ा कारण है। लोग डेंगू के प्रति सचेत रहें।

घर के आसपास पानी का जमाव नहीं होने दें। इससे मच्छर नहीं पनपेगा और आपका डेंगू से बचाव होगा। बरसात के कुछ महीने ऐसे होते हैं जब ना गर्मी ज्यादा है और ना ही सर्दी अधिक होती है। ऐसे मौसम में डेंगू के मच्छर ज्यादा पनपते और डेंगू मरीजों के ज्यादा मामले सामने आते हैं। इसलिए लोगों को अभी भी सावधान रहने की जरूरत है।
रोग प्रसार से बचने के लिए इन बातों पर दें ध्यान :

  • घर में साफ सफाई पर ध्यान रखें
  • कूलर एवं गमले का पानी रोज बदलें
  • सोते समय मच्छरदानी का उपयोग करें
  • मच्छर भागने वाली क्रीम का इस्तेमाल दिन में करें
  • पूरे शरीर को ढकने वाले कपडे पहनें एवं कमरों की साफ़-सफाई के साथ उसे हवादार रखें
  • आस-पास गंदगी जमा नहीं होने दें
  • जमा पानी एवं गंदगी पर कीटनाशक का प्रयोग करें
  • डेंगू के लक्षण मिलने पर तुरंत ही नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में संपर्क करें

न्यूज़ डेस्क

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top