BREAKING NEWS
अजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानितरामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्रीभीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय रायVoice & Vision Academy Opens Admissions for NIOS Grade X & XIIगुरुदेव श्री श्री रविशंकर के 70वें जन्मोत्सव पर डॉ. संजीव कुमार को मिला “अनसंग हीरोज अवार्ड 2026”सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में कैम्ब्रिज स्कूल का शानदार प्रदर्शनकुरूद में गूंजा प्रकृति संरक्षण का स्वर, सीड बॉल निर्माण कार्यशाला में जुटे प्रकृति शिक्षण और विज्ञान यात्रा के संचारकघर-घर पहुंच रही शिक्षा : शिक्षिका सुषमा कुमारी का अनोखा प्रयासप्राथमिक विद्यालय पार्षद टोला मजगामा के पोषक क्षेत्र भ्रमण में बच्चों को दी गई आपदा प्रबंधन की जानकारीडुमरांव में बसंत न्यूरोकेयर क्लिनिक का शुभारंभ, अब मिलेगी आधुनिक न्यूरोलॉजी सेवाएंNMMSS में सफल विद्यार्थियों को भावभीनी विदाई, शिक्षकों को भी मिला सम्माननाथनगर विद्यालय में बाल संसद का गठन, विद्यार्थियों को दिलाई गई शपथफाउंडेशन स्कूल, डुमरांव का शानदार प्रदर्शन, 10वीं में शत-प्रतिशत परिणामकैम्ब्रिज स्कूल के विद्यार्थियों ने लहराया सफलता का परचम, दीप्ति चौहान बनीं टॉपर
No menu items available
BREAKING
अजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानितरामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्रीभीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय रायVoice & Vision Academy Opens Admissions for NIOS Grade X & XIIगुरुदेव श्री श्री रविशंकर के 70वें जन्मोत्सव पर डॉ. संजीव कुमार को मिला “अनसंग हीरोज अवार्ड 2026”सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में कैम्ब्रिज स्कूल का शानदार प्रदर्शनकुरूद में गूंजा प्रकृति संरक्षण का स्वर, सीड बॉल निर्माण कार्यशाला में जुटे प्रकृति शिक्षण और विज्ञान यात्रा के संचारकघर-घर पहुंच रही शिक्षा : शिक्षिका सुषमा कुमारी का अनोखा प्रयासप्राथमिक विद्यालय पार्षद टोला मजगामा के पोषक क्षेत्र भ्रमण में बच्चों को दी गई आपदा प्रबंधन की जानकारीडुमरांव में बसंत न्यूरोकेयर क्लिनिक का शुभारंभ, अब मिलेगी आधुनिक न्यूरोलॉजी सेवाएंNMMSS में सफल विद्यार्थियों को भावभीनी विदाई, शिक्षकों को भी मिला सम्मान

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

अजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचम
3 days ago
डुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानित
4 weeks ago
रामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्री
4 weeks ago
भीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय राय
4 weeks ago
Voice & Vision Academy Opens Admissions for NIOS Grade X & XII
1 month ago
Advertisement

प्राथमिक विद्यालय पार्षद टोला मजगामा कस्बा में आयोजित कार्यक्रम में छात्रों को मोमेंटो व मैडल देकर किया गया सम्मानित

वार्षिकोत्सव में दिखा बच्चों का हुनर, प्रोजेक्ट व खेलकूद से गूंजा विद्यालय परिसर पुर्णिया। परीक्षा के दौरान बच्चों में भयमुक्त...

वार्षिकोत्सव में दिखा बच्चों का हुनर, प्रोजेक्ट व खेलकूद से गूंजा विद्यालय परिसर

पुर्णिया। परीक्षा के दौरान बच्चों में भयमुक्त वातावरण बनाने और उनकी प्रतिभा को निखारने के उद्देश्य से प्राथमिक विद्यालय पार्षद टोला मजगामा कस्बा में वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में उत्साह और उमंग का माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय की प्रधान शिक्षिका ज्योति कुमारी के नेतृत्व में किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

वार्षिकोत्सव के दौरान विद्यालय में खेलकूद प्रतियोगिताओं के साथ-साथ कई शैक्षणिक गतिविधियों का आयोजन किया गया। बच्चों ने विभिन्न खेलों और प्रतियोगिताओं में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस दौरान विद्यालय के छात्रों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी भी आकर्षण का केंद्र रही। प्रदर्शनी में बच्चों ने अनाज, मिट्टी और गत्ते से बने कई सुंदर और रचनात्मक प्रोजेक्ट प्रस्तुत किए, जिन्हें देखकर उपस्थित लोग काफी प्रभावित हुए।

छात्रों द्वारा बनाए गए प्रोजेक्ट में पर्यावरण संरक्षण, कृषि, ग्रामीण जीवन और विज्ञान से जुड़े विभिन्न विषयों को दर्शाया गया था। बच्चों की कल्पनाशीलता और मेहनत को देखकर अभिभावकों व शिक्षकों ने उनकी सराहना की। इस तरह की गतिविधियों से बच्चों में रचनात्मकता और आत्मविश्वास बढ़ता है, साथ ही उन्हें सीखने का बेहतर अवसर भी मिलता है।

कार्यक्रम के दौरान बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित भी किया गया। विद्यालय शिक्षा समिति के सचिव मो. जमाल ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को मोमेंटो और मैडल देकर सम्मानित किया। उन्होंने बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती हैं।
इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भी बच्चों का उत्साहवर्धन किया और उन्हें पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद व रचनात्मक गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में विद्यालय परिवार की सक्रिय भूमिका रही।

मौके पर विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं में मनीष कुमार मिश्रा, मोहम्मद मरगूब आलम, मोहम्मद मोफिज आलम, मोहम्मद दानिश और नेहा कुमारी सहित बड़ी संख्या में बच्चों के अभिभावक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और ऐसे आयोजनों को नियमित रूप से आयोजित करने की आवश्यकता पर बल दिया।

न्यूज़ डेस्क

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top