BREAKING NEWS
नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानितरोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्प
No menu items available
BREAKING
नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानितरोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
4 days ago
विभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवण
4 days ago
हुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीद
2 weeks ago
सबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाई
2 weeks ago
चिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानित
2 weeks ago
Advertisement

पटना : राज्य के 8 जिलों में चलाया जायेगा ट्रांसमिशन अस्सेस्मेंट सर्वे

करीब 57 प्रखंडों में संचालित किया जायेगा सर्वे  6 एवं 7 वर्ष तक के बच्चों का विशेष फ़ाइलेरिया टेस्ट स्ट्रिप...

करीब 57 प्रखंडों में संचालित किया जायेगा सर्वे 

6 एवं 7 वर्ष तक के बच्चों का विशेष फ़ाइलेरिया टेस्ट स्ट्रिप के द्वारा ( एफटीएस ) दिन में किया जायेगा टेस्ट

पटना– राज्य में जल्दी ही ट्रांसमिशन अस्सेस्मेंट सर्वे कराया जायेगा. सर्वे राज्य के 8 जिलों पटना, जहानाबाद, नालंदा, किशनगंज, अररिया, दरभंगा, मधेपुरा एवं मधुबनी में संचालित किया जायेगा. उक्त जिलों के करीब 57 प्रखंडों एवं शहरी क्षेत्र में ट्रांसमिशन अस्सेस्मेंट सर्वे कराया जायेगा.

इसी संदर्भ में गुरुवार को राज्य फ़ाइलेरिया कार्यालय एवं विश्व स्वास्थ्य संगठन के तत्वावधान में उक्त जिलों के जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी, वेक्टर रोग नियंत्रण पदाधिकारी एवं फ़ाइलेरिया विभाग के कर्मियों का वर्चुअल माध्यम से उन्मुखीकरण किया गया.

उन्मुखीकरण कार्यशाला में विश्व स्वास्थ्य संगठन के राज्य एनटीडी समन्वयक डॉ. राजेश पांडेय ने मुख्य प्रशिक्षक की भूमिका निभाई. कार्यशाला में उक्त जिलों के पदाधिकारियों के साथ अपर निदेशक सह राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी फ़ाइलेरिया, डॉ. परमेश्वर प्रसाद, राज्य फाइलेरिया कार्यालय से डॉ. अनुज सिंह रावत एवं सहयोगी संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने भाग लिया. 

6 एवं 7 वर्ष के बच्चों का विशेष फ़ाइलेरिया टेस्ट स्ट्रिप के द्वारा ( एफटीएस ) दिन में किया जायेगा टेस्ट:

कार्यशाला में उपस्थित अधिकारीयों की संबोधित करते हुए डॉ. राजेश पांडेय ने बताया कि ट्रांसमिशन अस्सेस्मेंट सर्वे के दौरान उक्त जिलों के चयनित स्कूलों में कैंप लगाकर 7 वर्ष के बच्चों का विशेष फ़ाइलेरिया टेस्ट स्ट्रिप के द्वारा जांच किया जायेगा. उन्होंने बताया कि यह कार्य दिन में किया जायेगा.

एक इवैल्यूएशन यूनिट के तहत अधिकतम पांच लाख की आबादी में 30 स्कूलों का चयन करके वैज्ञानिक तरीके से चयनित स्कूलों कक्षा के एक एवं दो वर्ष के बच्चों ( कक्षा एक एवं दो ) में विशेष फ़ाइलेरिया टेस्ट स्ट्रिप के द्वारा टेस्ट कर फ़ाइलेरिया के ट्रांसमिशन के पता लगाया जायेगा एवं इसमें सफल होने के उपरांत वहां एमडीए अभियान बंद कर दिया जायेगा.

ट्रांसमिशन अस्सेस्मेंट सर्वे की सफलता के लिए करें एकजुट प्रयास

अपर निदेशक सह राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी फ़ाइलेरिया, डॉ. परमेश्वर प्रसाद ने कहा कि ट्रांसमिशन अस्सेस्मेंट सर्वे की सफलता के लिए सभी को एकजुट होकर प्रयास करने की जरुरत है. उन्होंने कहा कि सभी चयनित जिलों के जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी अपनी टीम के साथ विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा बताये गए मानकों के अनुसार सर्वे कराकर प्रखंड एवं जिला को फ़ाइलेरिया मुक्त बनाने का प्रयास करें. 

माइक्रो फ़ाइलेरिया दर 1 से कम आने पर फ़ाइलेरिया मुक्त घोषित किया जायेगा जिला

डॉ. राजेश पांडेय ने बताया कि किसी भी जिले को फ़ाइलेरिया मुक्त घोषित करने के लिए वहां ट्रांसमिशन अस्सेस्मेंट सर्वे कराया जाता है. अभी राज्य के सभी जिले फ़ाइलेरिया से ग्रसित हैं एवं प्री टास में उक्त जिलों के 57 प्रखंडों में माइक्रो फ़ाइलेरिया दर 1 से कम पाया गया है.

अब जिलों में ट्रांसमिशन अस्सेस्मेंट सर्वे कराकर माइक्रो फ़ाइलेरिया दर की जांच की जाएगी. इसमें सफल होने पर ट्रांसमिशन अस्सेस्मेंट सर्वे 2 कराया जायेगा एवं इसमें सफल होने के बाद ट्रांसमिशन अस्सेस्मेंट सर्वे 3 कराया जायेगा. इसमें सफल होने के उपरांत उक्त प्रखंड को फ़ाइलेरिया मुक्त घोषित किया जायेगा.

अभय कुमार

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top