BREAKING NEWS
नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानितरोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्प
No menu items available
BREAKING
नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानितरोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
1 week ago
विभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवण
1 week ago
हुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीद
2 weeks ago
सबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाई
2 weeks ago
चिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानित
2 weeks ago
Advertisement

बच्चों की सुरक्षा के लिए नियमित टीकाकरण कार्यक्रम का प्रभावी क्रियान्वयन जरूरी

स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को नियमित टीकाकरण के संबंध में दिया जा रहा जरूरी प्रशिक्षण अररिया । टीकाकरण बच्चों को कई गंभीर...

स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को नियमित टीकाकरण के संबंध में दिया जा रहा जरूरी प्रशिक्षण

अररिया । टीकाकरण बच्चों को कई गंभीर बीमारियों के प्रभाव से मुक्त रखता है। बच्चों के स्वस्थ व सेहतमंद जिंदगी के लिए जन्म के तुरंत बाद टीकाकरण की प्रक्रिया शुरू हो जाना चाहिये। इस दौरान कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना होता है। ताकि टीकाकरण की प्रक्रिया पूरी तरह सुरक्षित व संक्रमण संबंधी किसी तरह के खतरों से पूर्णत: मुक्त हो सके।

इस उद्देश्य की प्राप्ति के लिये जिला प्रतिरक्षण कार्यालय द्वारा विभिन्न प्रखंड के एएनएम को नियमित टीकाकरण संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी देते हुए उन्हें यू-विन पोर्टल के प्रयोग को लेकर जरूरी प्रशिक्षण दिया जा रहा है। ताकि जिले में नियमित टीकाकरण कार्यक्रम का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित कराया जा सके।

सिविल सर्जन डॉ विधानचंद्र सिंह के मार्गदर्शन व जिल प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ मोईज की अगुआई में दिये जा रहे इस प्रशिक्षण कार्यक्रम की सफलता में डब्ल्यूएचओ के एसीएमओ डॉ शुभान अली, यूनिसेफ के एसएमसी आदित्य कुमार सिंह, यूएनडीपी के वीसीसीएम शकील आजम सहित संबंधित अन्य स्वास्थ्य अधिकारी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

स्वास्थ्य कर्मियों को टीकाकरण के संबंध में समुचित जानकारी होना जरूरी

सिविल सर्जन डॉ विधानचंद्र सिंह ने बताया कि जिले के सभी स्वास्थ्य संस्थानों के माध्यम से नियमित टीकाकरण कार्यक्रम का संचालन नियमित रूप से किया जाता है। इसके अलावा अलग-अलग मौकों पर इसे लेकर विशेष अभियान भी संचालित किया जाता है। ताकि टीकाकरण के आच्छादन संबंधी मामलों में सुधार संभव हो सके।

दो वर्ष तक के शत -प्रतिशत बच्चों को समय पर टीका के निर्धारित डोज से आच्छादित करना इसका मुख्य उद्देश्य है। बच्चों को टीका लगाने के दौरान कई बातों का ध्यान रखना जरूरी होता है। ताकि इस दौरान संक्रमण के प्रसार व बच्चों की सुरक्षा से संबंधित किसी तरह की चूक से बचा जा सके। नियमित टीकाकरण अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन व यू-विन पोर्टल के सफल प्रयोग को लेकर स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को पर जरूरी प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

टीकाकरण के दौरान कुछ खास बातों का रखना होता है ध्यान

जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ मोईज ने बताया कि टीकाकरण के दौरान कुछ खास बातों को ध्यान रखना जरूरी होता है। जैसे इंजेक्शन देने से पहले हाथों की सफाई, हमेशा एडी सिरिंज का प्रयोग, इंजेक्शन देने वाली जगह की सफाई का ध्यान रखना जरूरी होता है।

इसके अलावा कचरा का निस्तारण, टीकाकरण सत्र का प्रबंधन, इसे लेकर जरूरी तैयारी, सत्र का चयन, संबंधित सामग्रियों का समुचित प्रबंधन, अभिभावकों के साथ संवाद अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन के लिये जरूरी है। सर्वे रजिस्टर व ड्यूलिस्ट संबंधी तैयारी को उन्होंने महत्वपूर्ण बताया।

एईएफआई का कुशल प्रबंधन व रिर्पोटिंग जरूरी

डब्ल्यूएचओ के एसएमओ डॉ शुभान अली ने बताया कि प्रत्येक टीका लगने के बाद शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली के साथ प्रतिक्रिया कर इम्यूनिटी पैदा करता है। इस कारण टीका लगाने के बाद हल्की लाली, सूजन व 10 फीसदी मामलों में बुखार आदि जैसे लक्षण दिखते हैं। डीपीटी व टेटनस के इंजेक्शन के बाद करीब 50 प्रतिशत बच्चों में ऐसी शिकायतें देखी जा सकती है।

बीसीजी के टीका के बाद एक हल्का घाव होता है। जो कुछ दिन बाद स्वत: ठीक हो जाता है। टीकाकरण के अधिकांश मामलों में रिएक्शन बेहद मामूली होती है। जो अपने आप ठीक हो जाता है। बावजूद इसके इसका कुशल प्रबंधन जरूरी होता है। एईएफआई की अधिकांश घटनाएं महज एक संयोग ही होता है। लेकिन इसकी रिपोर्टिंग बेहद अहम व जरूरी होता है।

न्यूज़ डेस्क

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top