BREAKING NEWS
रोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानितरामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्रीभीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय रायVoice & Vision Academy Opens Admissions for NIOS Grade X & XII
No menu items available
BREAKING
रोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानित

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

रोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहल
1 week ago
धरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम
4 weeks ago
‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपण
1 month ago
भारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपना
1 month ago
विद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्प
2 months ago
Advertisement

लालगंज प्रखंड के सभी पंचायत में चलेगा जीरो ड्रॉप आउट पंचायत अभियान 

वैशाली। विदित हो कि वैशाली जिले का एक मात्र प्रखंड लालगंज नीति आयोग द्वारा चिन्हित आकांक्षी प्रखंड के सूची में...

वैशाली। विदित हो कि वैशाली जिले का एक मात्र प्रखंड लालगंज नीति आयोग द्वारा चिन्हित आकांक्षी प्रखंड के सूची में है। आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम के अंर्तगत आज लालगंज प्रखंड के सभागार में प्रखंड प्रमुख सुधा देवी, मुखिया संघ के अध्यक्ष गणेश राय, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अशोक कुमार सिंह के अध्यक्षता में समृद्धि परियोजना के अंर्तगत “जीरो ड्रॉप आउट पंचायत” विषय पर बैठक आयोजित की गई। आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम में निति आयोग की सहयोगी संस्था पिरामल फाउंडेशन तकनीकी सहयोग प्रदान कर रही है।

बैठक में पिरामल फाउण्डेशन के जिला कार्यक्रम प्रबन्धक कुमार अभिषेक ने सम्बोधित करते हुऐ बताया की आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम में शिक्षा का एक इंडीकेटर ट्रांजिशन रेट को इंप्रूव करना भी है। इसके लिए रूप रेखा बनाने की जरूरत है।

प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने सम्बोधित करते हुऐ कहा की ड्रॉप आउट रेट को कम करने, ट्रांजिशन रेट को इंप्रूव करने एवम विशेष तौर पे कक्षा आठ से नवमी में जो किशोरी लड़कियों का ड्रॉप आउट है उसपर कार्य करने की आवश्यकता है ताकि समाज के सभी लड़कियों की कक्षा दशमी तक की पढ़ाई पूरी की जा सके।

इसके लिए सरकार की छात्रवृति योजना का भी प्रावधान है एवम इस अभियान में हम सभी लोगों को मिलकर कार्य करना होगा। मुखिया संघ के अध्यक्ष सह बसंता जहानाबाद पंचायत के मुखिया गणेश राय ने बताया की लालगंज प्रखंड के सभी पंचायत में एक कोर कमिटी का गठन किया जाएगा जिसके अध्यक्ष पंचायत के मुखिया होंगे।

हर पंचायत से ऐसे सभी बच्चों को चिन्हित कर विधालय में नामांकन एवम आधार सीडिंग की समस्या को कैंप लगाकर दूर करने की आवश्यकता है। वहीं प्रखण्ड प्रमुख सुधा देवी ने सभी मुखिया, विकास मित्र, सामुदायिक उत्प्रेरक, शिक्षा सेवक को तत्परता से अपने अपने पंचायत में ऐसे बच्चों को चिन्हित कर सूची उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।

सभी मुखिया से कहा की आप लोग अपने अपने पंचायत में भी सभी वार्ड सदस्य के साथ, एवम शिक्षा विभाग के साथ बैठक कर इस कार्य में तत्परता से लगे ताकि प्रखंड के सभी पंचायत को “जीरो ड्रॉप आउट पंचायत” बनाया जा सके।

बैठक में मुखिया सुधांशु कुमार, उमाशंकर पासवान, सामाजिक कार्यकर्त्ता जितेंद्र कुमार, पिरामल फाउंडेशन के पदाधिकारी दिव्या भारद्वाज, गांधी फेलो गोपिका राजेंद्रण, कोमल मनोज भानशोडे एवम प्रखंड के सभी शिक्षा सेवक, विकास मित्र, जीविका से सामुदायिक उत्प्रेरक एवम कई पंचायत प्रतिनिधी सहित सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

अभय कुमार

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top