BREAKING NEWS
नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानितरोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्प
No menu items available
BREAKING
नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानितरोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
1 week ago
विभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवण
1 week ago
हुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीद
3 weeks ago
सबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाई
3 weeks ago
चिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानित
3 weeks ago
Advertisement

डायट सभागार में काव्यगोष्ठी ने बांधा समां, कवियों की रचनाओं पर झूमे श्रोता

आजमगढ़। उत्तर प्रदेश दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय बालिका दिवस के तहत डायट सभागार में रंगोली प्रतियोगिता एवं काव्यगोष्ठी का...


आजमगढ़। उत्तर प्रदेश दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय बालिका दिवस के तहत डायट सभागार में रंगोली प्रतियोगिता एवं काव्यगोष्ठी का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एडी बेसिक मनोज मिश्र एवं जिला बेसिक शिक्षाधिकारी राजीव पाठक ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डायट प्राचार्य सह उप शिक्षा निदेशक अमरनाथ राय ने की।

काव्यगोष्ठी में जिले के प्रतिष्ठित एवं नवोदित कवियों ने अपनी रचनाओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम की शुरुआत कवियित्री सरोज यादव ने सरस्वती वंदना ‘तार हृदय खोल जननी’ से की। इसके बाद उनकी कविताएं ‘जरा सभी की फितरत देखो, भरी दिलों में नफरत देखो’ तथा भोजपुरी रचना ‘कवन जमाना आयल बाटे, घुंघरू निचवां पायल बांटे’ को खूब सराहना मिली।

कवियित्री सीमा श्रीवास्तव ने ‘सड़ता भोजन और भूख’, ‘पेट और हाथ’, ‘नया धर्म’ एवं ‘चौथा विश्व युद्ध’ जैसी गंभीर सामाजिक विषयों पर आधारित रचनाएं प्रस्तुत कीं। हास्य कवि जय सिंह ने अपनी कविता ‘जिसके भाई सभी पहलवानी करें’ से सभागार को ठहाकों से भर दिया।

कवि मनीष कुमार चौबे, प्रदीप सिंह, अविनाश पटेल, संतोष कुमार यादव, अदनान अहमद, उदयभान यादव, लालचंद भारती एवं उदय प्रताप राय ने भी विविध रचनाएं प्रस्तुत कीं। कवि नवीन कुमार यादव ने ‘हमारा तुम्हारा वतन एक ही है, धरा एक ही गगन एक ही’ सुनाकर देशप्रेम की भावना जागृत की।

नवोदित कवि विवेक ने ‘इसीलिए तो आज तक अजनबी हूं मैं…’ और ‘जिनके अंगनों में नोटों के सजर लगते हैं…’ जैसी पंक्तियों से गहरी सामाजिक सोच प्रस्तुत की। कवि अजय पांडेय ने राष्ट्रीय बालिका दिवस को समर्पित कविता ‘प्यारी है दुलारी, सुकुमारी है हमारी बेटी’ सुनाई। वहीं शकील ने ‘कलेजे पर नजर के तीर खाए हम भी बैठे हैं…’ प्रस्तुत कर श्रोताओं की संवेदनाओं को झकझोर दिया।

कार्यक्रम के अंत में अध्यक्ष अमरनाथ राय ने अपने उद्बोधन में साहित्य को समाज का दर्पण बताते हुए ऐसे आयोजनों को भावी पीढ़ी के लिए प्रेरणादायी बताया। काव्यगोष्ठी में उपस्थित श्रोताओं ने तालियों की गड़गड़ाहट से कवियों का उत्साह बढ़ाया और आयोजन को यादगार बना दिया।

न्यूज़ डेस्क

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top