BREAKING NEWS
उत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानितरोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानितरामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्री
No menu items available
BREAKING
उत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानितरोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सव

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

उत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान
12 hours ago
समस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानित
1 day ago
रोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहल
3 weeks ago
धरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम
1 month ago
‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपण
2 months ago
Advertisement

समाहरणालय में जिला समन्वय समिति की बैठक, रामनवमी व महावीरी पूजा पर डीजे पूरी तरह प्रतिबंधित

बक्सर। जिला पदाधिकारी साहिला की अध्यक्षता में जिला समन्वय समिति की बैठक समाहरणालय परिसर स्थित सभाकक्ष में आयोजित की गई।...

बक्सर। जिला पदाधिकारी साहिला की अध्यक्षता में जिला समन्वय समिति की बैठक समाहरणालय परिसर स्थित सभाकक्ष में आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों की समीक्षा करते हुए कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए।

बैठक के दौरान जिला पदाधिकारी ने आगामी रामनवमी एवं महावीरी पूजा पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने अनुमंडल पदाधिकारी बक्सर एवं डुमराँव को निर्देश दिया कि इन पर्वों के अवसर पर डीजे पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। साथ ही असामाजिक तत्वों पर नजर रखते हुए उनके विरुद्ध बंध पत्र की कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया।

राजस्व महा अभियान के तहत आयोजित शिविरों में प्राप्त आवेदनों के त्वरित निष्पादन के लिए भूमि सुधार उप समाहर्ता बक्सर एवं डुमराँव को आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। वहीं न्यायालय से संबंधित मामलों में विभिन्न विभागों द्वारा त्रुटिपूर्ण तथ्य विवरणी उपलब्ध कराए जाने पर नाराजगी जताते हुए प्रभारी पदाधिकारी विधि शाखा को त्रुटिरहित विवरणी की मांग करने तथा दोषी पदाधिकारियों से कारण पूछने का निर्देश दिया गया।

जिला पदाधिकारी ने सीएम डैशबोर्ड, जिला पदाधिकारी के जनता दरबार तथा मुख्यमंत्री के जनता के दरबार में प्राप्त परिवादों का समय पर निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश संबंधित पदाधिकारियों को दिया। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पात्र लाभुकों के सत्यापन की समीक्षा में राजपुर एवं केसठ प्रखंडों में सर्वाधिक मामले लंबित पाए गए, जिस पर दोनों प्रखंडों के प्रखंड विकास पदाधिकारियों से कारण पृच्छा करने को कहा गया।

जियो टैगिंग के मामलों में नावानगर प्रखंड की स्थिति भी संतोषजनक नहीं पाई गई। इस पर कम कार्य करने वाले प्रखंडों के बीडीओ से स्पष्टीकरण मांगने का निर्देश दिया गया।

बैठक में यह भी सामने आया कि विद्यालयों के निरीक्षण तथा अनुपस्थित शिक्षकों पर की गई कार्रवाई से संबंधित प्रतिवेदन की मांग के बावजूद जिला शिक्षा पदाधिकारी बैठक में अनुपस्थित रहे और रिपोर्ट भी प्रस्तुत नहीं की गई। इस पर जिला शिक्षा पदाधिकारी से कारण पृच्छा करने का निर्देश दिया गया।

इसके अलावा नगर निकाय चौसा में अब तक विद्युत संबंधी कार्य नहीं कराए जाने को लेकर कार्यपालक अभियंता विद्युत आपूर्ति प्रमंडल बक्सर से भी स्पष्टीकरण मांगने का निर्देश दिया गया। बैठक में विभिन्न विभागों के पदाधिकारी उपस्थित रहे तथा लंबित योजनाओं के शीघ्र निष्पादन पर जोर दिया गया।

न्यूज़ डेस्क

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top