BREAKING NEWS
डुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानितरामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्रीभीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय रायVoice & Vision Academy Opens Admissions for NIOS Grade X & XIIगुरुदेव श्री श्री रविशंकर के 70वें जन्मोत्सव पर डॉ. संजीव कुमार को मिला “अनसंग हीरोज अवार्ड 2026”सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में कैम्ब्रिज स्कूल का शानदार प्रदर्शनकुरूद में गूंजा प्रकृति संरक्षण का स्वर, सीड बॉल निर्माण कार्यशाला में जुटे प्रकृति शिक्षण और विज्ञान यात्रा के संचारकघर-घर पहुंच रही शिक्षा : शिक्षिका सुषमा कुमारी का अनोखा प्रयासप्राथमिक विद्यालय पार्षद टोला मजगामा के पोषक क्षेत्र भ्रमण में बच्चों को दी गई आपदा प्रबंधन की जानकारीडुमरांव में बसंत न्यूरोकेयर क्लिनिक का शुभारंभ, अब मिलेगी आधुनिक न्यूरोलॉजी सेवाएंNMMSS में सफल विद्यार्थियों को भावभीनी विदाई, शिक्षकों को भी मिला सम्माननाथनगर विद्यालय में बाल संसद का गठन, विद्यार्थियों को दिलाई गई शपथफाउंडेशन स्कूल, डुमरांव का शानदार प्रदर्शन, 10वीं में शत-प्रतिशत परिणामकैम्ब्रिज स्कूल के विद्यार्थियों ने लहराया सफलता का परचम, दीप्ति चौहान बनीं टॉपरसीतामढ़ी जिले में मां जानकी स्वास्थ्य सेवा यात्रा अंतर्गत निःशुल्क चिकित्सा शिविर
No menu items available
BREAKING
डुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानितरामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्रीभीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय रायVoice & Vision Academy Opens Admissions for NIOS Grade X & XIIगुरुदेव श्री श्री रविशंकर के 70वें जन्मोत्सव पर डॉ. संजीव कुमार को मिला “अनसंग हीरोज अवार्ड 2026”सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में कैम्ब्रिज स्कूल का शानदार प्रदर्शनकुरूद में गूंजा प्रकृति संरक्षण का स्वर, सीड बॉल निर्माण कार्यशाला में जुटे प्रकृति शिक्षण और विज्ञान यात्रा के संचारकघर-घर पहुंच रही शिक्षा : शिक्षिका सुषमा कुमारी का अनोखा प्रयासप्राथमिक विद्यालय पार्षद टोला मजगामा के पोषक क्षेत्र भ्रमण में बच्चों को दी गई आपदा प्रबंधन की जानकारीडुमरांव में बसंत न्यूरोकेयर क्लिनिक का शुभारंभ, अब मिलेगी आधुनिक न्यूरोलॉजी सेवाएंNMMSS में सफल विद्यार्थियों को भावभीनी विदाई, शिक्षकों को भी मिला सम्माननाथनगर विद्यालय में बाल संसद का गठन, विद्यार्थियों को दिलाई गई शपथ

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

डुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानित
3 days ago
रामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्री
4 days ago
भीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय राय
5 days ago
Voice & Vision Academy Opens Admissions for NIOS Grade X & XII
2 weeks ago
गुरुदेव श्री श्री रविशंकर के 70वें जन्मोत्सव पर डॉ. संजीव कुमार को मिला “अनसंग हीरोज अवार्ड 2026”
2 weeks ago
Advertisement

विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर बच्चों को जागरूक करने के साथ दिया गया स्वच्छता व स्वास्थ्य पर जोर

कुचायकोट (गोपालगंज)। विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर स्थानीय मध्य विद्यालय जलालपुर पश्चिमी कुचायकोट में एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन...

कुचायकोट (गोपालगंज)। विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर स्थानीय मध्य विद्यालय जलालपुर पश्चिमी कुचायकोट में एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों को तंबाकू के दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी दी गई। इस कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को कम उम्र से ही तंबाकू जैसे घातक पदार्थों से दूर रखना और उन्हें एक स्वस्थ जीवनशैली के लिए प्रेरित करना था।

कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय की प्रधानाध्यापिका रीता कुमारी और शिक्षिका पुनम निषाद के मार्गदर्शन में हुई। बच्चों को तंबाकू के सेवन से होने वाले स्वास्थ्य संबंधी गंभीर परिणामों जैसे कैंसर, हृदय रोग, फेफड़ों की बीमारियों आदि के बारे में विस्तार से बताया गया। बच्चों ने पोस्टर, नारे और नाटक के माध्यम से अपने विचार प्रस्तुत किए, जिससे उनमें विषय के प्रति जागरूकता स्पष्ट रूप से दिखाई दी।

इसके साथ ही कार्यक्रम में विभिन्न प्रकार की स्वच्छता पर भी विशेष ध्यान दिया गया। महावारी स्वच्छता, पर्यावरण स्वच्छता, जल स्वच्छता, व्यक्तिगत स्वच्छता, भोजन की स्वच्छता, रसोईघर की स्वच्छता और हाथों की स्वच्छता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी दी गई। शिक्षकों ने बच्चों को इन सभी क्षेत्रों में स्वच्छता बनाए रखने के सरल और प्रभावी उपाय बताए। खासतौर पर किशोरियों के लिए महावारी स्वच्छता पर खुलकर चर्चा की गई, ताकि वे आत्मविश्वास के साथ अपने स्वास्थ्य का ध्यान रख सकें।

विद्यालय में एक शिक्षक-अभिभावक गोष्ठी का भी आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य और समग्र विकास को लेकर विचार-विमर्श किया गया। इस गोष्ठी में अभिभावकों ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई और विद्यालय के प्रयासों की सराहना की।

कार्यक्रम के अंत में प्रधानाध्यापिका रीता कुमारी ने सभी विद्यार्थियों और अभिभावकों को संदेश देते हुए कहा कि “स्वस्थ समाज का निर्माण तभी संभव है जब हम तंबाकू और गंदगी से दूरी बनाए रखें तथा स्वच्छता को अपने जीवन का हिस्सा बनाएं।”

इस प्रकार विद्यालय द्वारा आयोजित यह जागरूकता कार्यक्रम न केवल बच्चों के लिए शिक्षाप्रद रहा, बल्कि समाज को एक सकारात्मक संदेश देने में भी सफल रहा।

न्यूज़ डेस्क

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top