BREAKING NEWS
विद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानितरामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्रीभीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय रायVoice & Vision Academy Opens Admissions for NIOS Grade X & XIIगुरुदेव श्री श्री रविशंकर के 70वें जन्मोत्सव पर डॉ. संजीव कुमार को मिला “अनसंग हीरोज अवार्ड 2026”सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में कैम्ब्रिज स्कूल का शानदार प्रदर्शनकुरूद में गूंजा प्रकृति संरक्षण का स्वर, सीड बॉल निर्माण कार्यशाला में जुटे प्रकृति शिक्षण और विज्ञान यात्रा के संचारकघर-घर पहुंच रही शिक्षा : शिक्षिका सुषमा कुमारी का अनोखा प्रयास
No menu items available
BREAKING
विद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानितरामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्रीभीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय रायVoice & Vision Academy Opens Admissions for NIOS Grade X & XIIगुरुदेव श्री श्री रविशंकर के 70वें जन्मोत्सव पर डॉ. संजीव कुमार को मिला “अनसंग हीरोज अवार्ड 2026”

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

विद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्प
5 days ago
मांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,
6 days ago
बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्ष
2 weeks ago
बीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोह
2 weeks ago
डीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरण
3 weeks ago
Advertisement

शिक्षा में बदलाव पर सेमिनार व महर्षि विश्वामित्र गुरु सम्मान समारोह धूमधाम से संपन्न

डुमरांव। नगर के एक स्थानीय सभागार में रविवार को “शिक्षा में बदलाव” विषय पर सेमिनार सह महर्षि विश्वामित्र गुरु सम्मान...

डुमरांव। नगर के एक स्थानीय सभागार में रविवार को “शिक्षा में बदलाव” विषय पर सेमिनार सह महर्षि विश्वामित्र गुरु सम्मान समारोह का आयोजन बड़े ही भव्य और उत्साहपूर्ण माहौल में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर किया। इस अवसर पर शिक्षा, संस्कृति और सम्मान का अनूठा संगम देखने को मिला।

शिक्षा में बदलाव और शिक्षक की भूमिका पर चर्चा

समारोह में बतौर मुख्य अतिथि सांसद डॉ. सुधाकर सिंह और विधायक डॉ. अजित कुमार सिंह मौजूद रहे। विशेष अतिथियों में नवनीत सिंह (व्याख्याता, डायट डुमरांव), डॉ. राजू मोची (प्राचार्य, डीके कॉलेज), डॉ. शोभा सिंह (प्राचार्या, सुमित्रा महिला कॉलेज), डॉ. बी. अशोक, संजीव कुमार, विकास फैमिली क्लब के राष्ट्रीय संयोजक डा अंजलि चिंचोलिकर महाराष्ट्र, भाग्यश्री राजेंद्र वर्तक दिव्यांग क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ऑफ इंडिया, आगरा अध्यक्ष महाराष्ट्र महिला विंग तथा कृषि कॉलेज भागलपुर की व्याख्याता नीतू कुमारी शामिल रहीं। सभी अतिथियों ने शिक्षा के बदलते स्वरूप, तकनीकी प्रयोग और शिक्षक की महत्वपूर्ण भूमिका पर अपने विचार रखे। वक्ताओं का मानना था कि समय के साथ शिक्षा पद्धति में बदलाव आवश्यक है ताकि छात्र-छात्राओं का सर्वांगीण विकास हो सके।

देशभर से आए शिक्षकों का सम्मान

यह आयोजन केवल बिहार तक सीमित नहीं रहा, बल्कि जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और असम से आए शिक्षकों ने भी इसमें भाग लिया। शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले इन सभी शिक्षकों को महर्षि विश्वामित्र गुरु सम्मान से नवाजा गया। इससे शिक्षकों में नई ऊर्जा और समाज में शिक्षा के प्रति जागरूकता का संदेश गया।

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

कार्यक्रम में रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने चार चांद लगा दिए। जम्मू-कश्मीर की आलिया थापा ने पारंपरिक डोगरा नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों को झूमने पर विवश कर दिया। सीतामढ़ी के मध्य विद्यालय गंगवारा रून्नीसैदपुर की बच्चियों ने झिझिया और जट-जटिन नृत्य प्रस्तुत कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। मुजफ्फरपुर की इशिका ने भव्य दुर्गा वंदना प्रस्तुत की, वहीं बच्चों द्वारा गाए गए देशभक्ति गीतों ने वातावरण को भावनात्मक बना दिया।

पुस्तक विमोचन और आयोजन की सफलता

इस अवसर पर “शिक्षा में बदलाव” विषय पर केंद्रित पुस्तक का भी विमोचन किया गया। मंच संचालन का कार्य दीप शिखा और डॉ. संजय कुमार सिंह ने कुशलतापूर्वक किया। कार्यक्रम की सफलता में मनोज कुमार मिश्रा, पत्रकार सह संस्थापक, विकास फैमिली क्लब परिवार, डीएनई के सीईओ अंजू कुमारी सीतामढ़ी की अहम भूमिका रही। आयोजन में राष्ट्रीय अध्यक्ष सुषमा कुमारी (जम्मू-कश्मीर), राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अंजू गुलेरिया, सुखदेव जोशी, डॉ. अर्चना सिंह, राज्य समन्वयक अनिता देवी सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम का समापन शिक्षकों की उपलब्धियों की सराहना और तालियों की गूंज के बीच हुआ। यह आयोजन शिक्षा, संस्कृति और सम्मान का जीवंत उदाहरण बनकर प्रतिभागियों की स्मृतियों में सदैव अंकित रहेगा।

न्यूज़ डेस्क

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top