BREAKING NEWS
नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानितरोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्प
No menu items available
BREAKING
नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानितरोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
7 days ago
विभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवण
7 days ago
हुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीद
2 weeks ago
सबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाई
2 weeks ago
चिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानित
2 weeks ago
Advertisement

छूटे हुए लाभुकों के लिए सात अक्टूबर से शुरू होगा एमडीए का फॉलो अप राउंड

सात अक्टूबर से जिले में एमडीए अभियान से वंचित लाभुकों को खिलाई जाएगी दवाएं पंचायत वार एमडीए का अनुश्रवण कर...

सात अक्टूबर से जिले में एमडीए अभियान से वंचित लाभुकों को खिलाई जाएगी दवाएं

पंचायत वार एमडीए का अनुश्रवण कर छूटे हुए लाभुकों को किया जा रहा चिह्नित

आरा, 05 अक्टूबर | जिले में फाइलेरिया उन्मूलन को लेकर चलाए जा रहे सर्वजन दवा सेवन (एमडीए) अभियान का आज समापन है। जिसके बाद राज्य स्वास्थ्य समिति के निर्देश पर सभी प्रखंडों में सात अक्टूबर से फॉलो अप राउंड चलाया जाएगा। जिसमें एमडीए के दौरान छूटे हुए लाभुकों को विशेष अभियान के तहत दवाओं का सेवन कराया जाएगा। ताकि, हर हाल में सभी लाभुकों को दवाओं का सेवन सुनिश्चित किया जाएगा। जिसको लेकर जिले के सभी प्रखंडों में अनुश्रवण और निगरानी तेज कर दी गई है।

इस क्रम में बिहिया प्रखंड अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्तर पर भी एमडीए अभियान को सफल बनाने का कार्य जोरों पर है। जिसके तहत प्रतिदिन प्रखंड के सभी पंचायतों में फ्रंट लाइन वर्कर्स द्वारा लोगों को दवाओं का सेवन कराने और छूटे हुए लाभुकों की संख्या का अनुश्रवण किया जा रहा है। ताकि, सात अक्टूबर से छुटे हुए लाभुकों, घरों और संस्थानों में अभियान चलाकर दवाओं का सेवन कराया जा सके।

अभियान में नहीं छूटेगा कोई भी घर

बीसीएम राजू सिन्हा ने बताया कि प्रखंड में एमडीए के पूर्व सभी आशा फैसिलिटेटर व आशा कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया जा चुका है। जिसके कारण एमडीए अभियान के दौरान किसी प्रकार की समस्या सामने नहीं आई। जैसा की उन्हें बताया गया था कि किसी भी लाभुक को खाली पेट दवाओं का सेवन नहीं कराना है, इस कारण अभियान के दौरान एडवर्स एफेक्ट के मामले भी कम रहे।

जो अपने आप में बड़ी बात है। साथ ही, यह लोगों के जागरूक होने का संकेत भी है। उन्होंने बताया कि एमडीए अभियान के बाद प्रखंड के सभी पंचायतों की रिपोर्ट तैयार की जाएगी, जिसमें छूटे हुए लाभुकों को चिह्नित किया जाएगा। उसी आधार पर फॉलोअप राउंड में लोगों को दवाओं का सेवन करा कर लक्ष्य पूरा किया जाएगा।

फाइलेरिया रोधी दवाओं का सेवन सबके लिए जरूरी

अप मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी सह जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी डॉ. के.एन. सिन्हा ने कहा कि स्वस्थ समाज के लिए फाइलेरिया एक अभिशाप है। जिसे खत्म करने में स्वास्थ्य विभाग जुटा हुआ है। फाइलेरिया रोधी दवाओं का सेवन सबके लिए जरूरी है। लेकिन यह तब तक संभव नहीं है, जब तक जिले के लोगों का पूरा सहयोग नहीं मिलेगा।

फाइलेरिया को जड़ से खत्म करने के लिए अभी लोग आगे आएं और दवाओं का सेवन कर अपनी जिम्मेदारी सुनिश्चित करें। उन्होंने बताया कि इस अभियान में अब फाइलेरिया पेशेंट प्लेटफार्म के सदस्य भी आगे आ रहे हैं। जो लोगों को इस बीमारी के दुष्प्रभावों की जानकारी देकर लोगों को दवाओं का सेवन करने के लिए जागरूक कर रहे हैं, जो अच्छी बात है। इससे लोग अभियान की महत्ता को बखूबी समझेंगे।

न्यूज़ डेस्क

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top