BREAKING NEWS
नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानितरोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्प
No menu items available
BREAKING
नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानितरोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
4 days ago
विभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवण
4 days ago
हुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीद
2 weeks ago
सबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाई
2 weeks ago
चिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानित
2 weeks ago
Advertisement

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नवानगर औद्योगिक क्षेत्र का किया भ्रमण, सेज को लेकर दिए तेज विकास के निर्देश

औद्योगिक विकास को गति देकर अधिक से अधिक रोजगार सृजन पर दिया विशेष जोर, पेप्सी और इथेनॉल प्लांट सहित कई...

औद्योगिक विकास को गति देकर अधिक से अधिक रोजगार सृजन पर दिया विशेष जोर, पेप्सी और इथेनॉल प्लांट सहित कई इकाइयों का किया निरीक्षण

पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को विशेष आर्थिक जोन (सेज) के रूप में विकसित किए जा रहे बक्सर जिले के नवानगर औद्योगिक क्षेत्र का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र में संचालित प्रमुख औद्योगिक इकाइयों का निरीक्षण किया और औद्योगिक विकास को और गति देकर अधिक से अधिक रोजगार सृजन करने के लिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

निरीक्षण क्रम में मुख्यमंत्री ने वरुण वेबरेज लिमिटेड, बक्सर स्थित पेप्सीको बॉटलिंग प्लांट एवं ड्रिंकिंग वाटर प्लांट का जायजा लिया। उन्होंने यहां स्थापित क्वालिटी इंश्योरेंस लैब सहित उत्पादन प्रक्रिया का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने बताया कि इस प्लांट में पेप्सी, माउंटेन ड्यू, सेवन अप, स्लाइस, स्टिंग, निंबुज और फीज जैसे शीतल पेय का उत्पादन किया जा रहा है।

वरुण वेबरेज लिमिटेड के कार्यालय में मुख्यमंत्री को प्रजेंटेशन के माध्यम से नवानगर औद्योगिक क्षेत्र की भूमि, संचालित इकाइयों, निवेश, बाजार की उपलब्धता, रोजगार और सुविधाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। इसके पश्चात मुख्यमंत्री ने भारत प्लस इथेनॉल प्राइवेट लिमिटेड का निरीक्षण किया, जहां उन्हें प्लांट में उपलब्ध भूमि, कर्मचारियों की संख्या, निवेश और बाजार की स्थिति से अवगत कराया गया।

इसके अलावा मुख्यमंत्री ने एसएलएमजी वेबरेज लिमिटेड के कोका-कोला प्लांट एवं वाटर बॉटलिंग यूनिट का भी निरीक्षण किया। यहां उन्होंने शीतल पेय निर्माण प्रक्रिया, वाटर ट्रीटमेंट प्लांट, माइक्रो लैब और प्रयोगशाला का मुआयना किया।

मुख्यमंत्री ने प्रस्तावित लगभग 125 एकड़ क्षेत्र में विकसित किए जा रहे नवानगर विशेष आर्थिक जोन का भी जायजा लिया। उन्होंने सड़क, बिजली, जल निकासी जैसी बुनियादी सुविधाओं के विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को तेजी से कार्य पूरा करने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि नवानगर को एक बड़े औद्योगिक केंद्र (इंडस्ट्रियल हब) के रूप में विकसित किया जाएगा, जिससे बिहार को निवेश और रोजगार दोनों में बड़ा लाभ मिलेगा।

ज्ञात हो कि बक्सर जिले में बक्सर, नवानगर और डुमरांव—तीन औद्योगिक क्षेत्र हैं। नवानगर औद्योगिक क्षेत्र का कुल रकबा 439.68 एकड़ है, जिसमें से 337.07 एकड़ भूमि आवंटित की जा चुकी है। यहां डेडीकेटेड बिजली फीडर, वर्षा जल व औद्योगिक अपशिष्ट निकासी, सोलर स्ट्रीट लाइट, कामकाजी महिला छात्रावास और 24 घंटे सुरक्षा जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं। नवानगर को बिहार का दूसरा विशेष आर्थिक जोन बनाने के लिए 126.51 एकड़ भूमि चिह्नित की गई है, जिसे 19 अक्टूबर 2024 को भारत सरकार के वाणिज्य मंत्रालय से मान्यता मिल चुकी है।

निरीक्षण के बाद मुख्यमंत्री ने हवाई मार्ग से लौटते समय बक्सर में बने गंगा पुल का भी हवाई सर्वेक्षण किया। इस पुल से बिहार और उत्तर प्रदेश के बीच आवागमन के साथ-साथ व्यापार और आर्थिक गतिविधियों को नया बल मिलेगा।

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी, विधायक श्री संतोष कुमार निराला, विधायक श्री राहुल कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री दीपक कुमार, उद्योग विभाग के सचिव श्री कुंदन कुमार, आयुक्त श्री अनिमेश पराशर, डीआईजी श्री सत्य प्रकाश, जिलाधिकारी डॉ. विद्यानंद सिंह, पुलिस अधीक्षक श्री शुभम आर्य सहित कई वरिष्ठ अधिकारी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

न्यूज़ डेस्क

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top