BREAKING NEWS
विद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानितरामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्रीभीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय रायVoice & Vision Academy Opens Admissions for NIOS Grade X & XIIगुरुदेव श्री श्री रविशंकर के 70वें जन्मोत्सव पर डॉ. संजीव कुमार को मिला “अनसंग हीरोज अवार्ड 2026”सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में कैम्ब्रिज स्कूल का शानदार प्रदर्शनकुरूद में गूंजा प्रकृति संरक्षण का स्वर, सीड बॉल निर्माण कार्यशाला में जुटे प्रकृति शिक्षण और विज्ञान यात्रा के संचारकघर-घर पहुंच रही शिक्षा : शिक्षिका सुषमा कुमारी का अनोखा प्रयास
No menu items available
BREAKING
विद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानितरामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्रीभीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय रायVoice & Vision Academy Opens Admissions for NIOS Grade X & XIIगुरुदेव श्री श्री रविशंकर के 70वें जन्मोत्सव पर डॉ. संजीव कुमार को मिला “अनसंग हीरोज अवार्ड 2026”

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

विद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्प
10 hours ago
मांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,
1 day ago
बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्ष
1 week ago
बीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोह
2 weeks ago
डीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरण
2 weeks ago
Advertisement

मध्य विद्यालय हलीमपुर में दीपावली मेले का उत्सव, खेल और स्वाद का अनोखा संगम

मुंगेर। मध्य विद्यालय हलीमपुर, जमालपुर में दीपावली के अवसर पर हर्षोल्लास के साथ ‘दीपावली मेला’ का आयोजन किया गया। इस...

मुंगेर। मध्य विद्यालय हलीमपुर, जमालपुर में दीपावली के अवसर पर हर्षोल्लास के साथ ‘दीपावली मेला’ का आयोजन किया गया। इस आयोजन ने बच्चों की प्रतिभा, खेल भावना और रचनात्मकता को एक साथ मंच प्रदान किया। विद्यालय प्रांगण रंग-बिरंगी सजावट, दीपों की रौशनी और बच्चों की उमंग से जगमगा उठा।

मेले का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाध्यापक रबीश कुमार ने दीप प्रज्वलन कर किया। कार्यक्रम में शिक्षक-शिक्षिकाओं में कीर्ति सौम्या, प्रशांत कुमार, अंकित कुमार, हेम्ब्रोम, वसीम सर, सुमन रॉय, उर्मिला देवी और सुनिष्का कुमारी उपस्थित रहीं। सभी शिक्षकों के मार्गदर्शन में बच्चों ने उत्साहपूर्वक विभिन्न गतिविधियों में भाग लिया।

इस अवसर पर विद्यालय परिसर में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट और 100 मीटर दौड़ प्रतियोगिता ने बच्चों में रोमांच भर दिया। खिलाड़ियों ने खेल भावना के साथ शानदार प्रदर्शन किया, वहीं दर्शकों ने तालियों से उनका उत्साह बढ़ाया। प्रतियोगिताओं के विजेताओं को प्रशंसा प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।

मेले का एक और आकर्षण था बच्चों द्वारा लगाए गए खाने-पीने के स्टॉल, जिनमें समोसा, जलेबी, चाट, पापड़ी, मिठाइयाँ और घर में बने पारंपरिक व्यंजन शामिल थे। बच्चों ने इन स्टॉल्स को स्वयं सजाया और संचालित किया, जिससे उनमें आत्मनिर्भरता और उद्यमशीलता की भावना विकसित हुई।

शिक्षिका कीर्ति सौम्या ने कहा कि इस तरह के आयोजन विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा दिखाने और टीम भावना को मजबूत करने का अवसर देते हैं। उन्होंने सभी को पर्यावरण के अनुकूल और सुरक्षित दीपावली मनाने का संदेश दिया।

कार्यक्रम के अंत में प्रधानाध्यापक रबीश कुमार ने सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं और विद्यार्थियों को उनके योगदान के लिए धन्यवाद दिया। पूरे विद्यालय में दीपों की रोशनी, बच्चों की हँसी और संगीत की गूंज ने एक अद्भुत वातावरण बना दिया।

मेला न केवल मनोरंजन का माध्यम बना, बल्कि उसने यह संदेश दिया कि दीपावली का असली अर्थ है— “प्रकाश फैलाना, खुशियाँ बाँटना और एकता का दीप जलाना।”

न्यूज़ डेस्क

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top