BREAKING NEWS
नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानितरोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्प
No menu items available
BREAKING
नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानितरोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
2 weeks ago
विभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवण
2 weeks ago
हुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीद
3 weeks ago
सबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाई
3 weeks ago
चिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानित
3 weeks ago
Advertisement

सावन की हरियाली में सजी रंगारंग महफिल : महिला शिक्षिका मंच ने मनाया सावन मिलन समारोह

बक्सर के सीटी पैलेस में हुआ भव्य आयोजन, महिलाओं ने साझा किए अनुभव और भावनाएं बक्सर। महिला शिक्षिका मंच बक्सर...

बक्सर के सीटी पैलेस में हुआ भव्य आयोजन, महिलाओं ने साझा किए अनुभव और भावनाएं

बक्सर। महिला शिक्षिका मंच बक्सर के द्वारा सावन के पावन अवसर पर सीटी पैलेस बक्सर में सावन मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस आयोजन में जिले भर से बड़ी संख्या में महिला शिक्षिकाओं ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में शिक्षा विभाग के साथ-साथ अन्य विभागों में कार्यरत महिलाओं तथा गृहिणियों की भी उत्साही भागीदारी देखने को मिली।

सावन में सजी सौंदर्य और सांस्कृतिक छटा

सावन मिलन समारोह की शुरुआत हरियाली और भक्ति के संगम के साथ हुई। सावन के पारंपरिक परिधान में सजी महिलाओं ने जहां वातावरण को संगीतमय और उल्लासपूर्ण बना दिया, वहीं भगवान भोलेनाथ की पूजा और उनके भजनों पर प्रस्तुति ने माहौल को भक्तिमय कर दिया। महिलाएं हिंदी और भोजपुरी भक्ति गीतों पर झूमती रहीं और तालियों की गूंज से पूरा हाल गूंज उठा।

सामाजिक सरोकारों से जुड़ा संदेश

कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं ने कहा कि ऐसे आयोजन आत्मबल और मानसिक ऊर्जा देने वाले होते हैं। घर और कार्यस्थल की जिम्मेदारियों के बीच महिलाएं अक्सर अपने लिए समय नहीं निकाल पातीं। सावन मिलन समारोह के माध्यम से उन्हें न सिर्फ एक-दूसरे से मिलने-जुलने का अवसर मिलता है, बल्कि सामाजिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक जुड़ाव भी मजबूत होता है।

कार्यक्रम की आयोजक मंडली की सदस्याओं अनीता यादव, सावित्री सिंह, उर्मिला कुमारी, मधु, निशा, अंजू, शम्मा और पम्मी आदि ने बताया कि यह आयोजन महिलाओं की मांग पर प्रतिवर्ष किया जाता है। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम को लेकर महिलाओं में काफी उत्साह रहता है, और अब प्रयास है कि साल में कम से कम दो बार इस प्रकार के आयोजन हों।

मुख्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति

इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि के रूप में भूतपूर्व प्राचार्य हींगमणी देवी, समाजसेविका नीलम सिंह, उप चेयरपर्सन बक्सर नगर परिषद सहित कई प्रतिष्ठित महिलाएं उपस्थित रहीं। अतिथियों ने अपने प्रेरणादायक वक्तव्यों से महिलाओं को आत्मनिर्भर और खुशहाल जीवन जीने की प्रेरणा दी।

ऐसे आयोजनों की जरूरत पर जोर

समारोह में उपस्थित अनेक महिलाओं ने कहा कि जिले में महिलाओं के लिए ऐसे रचनात्मक और सांस्कृतिक आयोजनों की बेहद कमी है। इन आयोजनों के जरिए महिलाओं को एक मंच मिलता है जहां वे अपने अनुभव साझा करती हैं, प्रतिभा प्रदर्शित करती हैं और मानसिक रूप से तरोताजा होती हैं।

कार्यक्रम अंत तक एक सांस्कृतिक उत्सव के रूप में जीवंत रहा, जिसमें सबके चेहरे पर मुस्कान और दिल में सुकून था। सावन की फुहारों में इस मिलन समारोह ने महिलाओं को न केवल आनंदित किया बल्कि एक नई ऊर्जा से भर दिया।

न्यूज़ डेस्क

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top