BREAKING NEWS
विद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानितरामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्रीभीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय रायVoice & Vision Academy Opens Admissions for NIOS Grade X & XIIगुरुदेव श्री श्री रविशंकर के 70वें जन्मोत्सव पर डॉ. संजीव कुमार को मिला “अनसंग हीरोज अवार्ड 2026”सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में कैम्ब्रिज स्कूल का शानदार प्रदर्शनकुरूद में गूंजा प्रकृति संरक्षण का स्वर, सीड बॉल निर्माण कार्यशाला में जुटे प्रकृति शिक्षण और विज्ञान यात्रा के संचारकघर-घर पहुंच रही शिक्षा : शिक्षिका सुषमा कुमारी का अनोखा प्रयास
No menu items available
BREAKING
विद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानितरामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्रीभीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय रायVoice & Vision Academy Opens Admissions for NIOS Grade X & XIIगुरुदेव श्री श्री रविशंकर के 70वें जन्मोत्सव पर डॉ. संजीव कुमार को मिला “अनसंग हीरोज अवार्ड 2026”

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

विद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्प
1 week ago
मांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,
1 week ago
बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्ष
2 weeks ago
बीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोह
3 weeks ago
डीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरण
3 weeks ago
Advertisement

निर्वाचन एवं आपदा से संबंधित कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता देकर ससमय करें निष्पादित : जिलाधिकारी

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कार्यसंस्कृति को लेकर बैठक सारण, छपरा। जिलाधिकारी अमन समीर की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में आज...

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कार्यसंस्कृति को लेकर बैठक

सारण, छपरा। जिलाधिकारी अमन समीर की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में आज कार्यसंस्कृति को लेकर बैठक आहुत की गई। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी संबंधित पदाधिकारी निर्वाचन एवं आपदा से संबंधित सभी कार्यों का निष्पादन सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुये करें।

लोकसभा आम चुनाव के संदर्भ में सभी सहायक निर्वाची पदाधिकारी को फॉर्म 6 एवं 8 के सभी लंबित आवेदनों को निर्धारित समय सीमा के अंतर्गत नियमानुसार निष्पादित करने को कहा गया। सभी एआरओ को प्रतिदिन स्वयं लॉगिन करके लंबित आवेदनों का निष्पादन सुनिश्चित कराने को कहा गया।ऑनलाइन प्राप्त शिकायतों का निष्पादन सभी एआरओ प्रतिदिन सुनिश्चित करेंगे।

निर्वाचन आयोग के निदेशानुसार 50 प्रतिशत मतदान केंद्रों पर लाइव वेबकास्टिंग कराया जाना है। इसमें सभी क्रिटिकल मतदान केंद्रों को शामिल किया जाना है। सभी एआरओ एवं एईआरओ को निर्धारित मानक के अनुरूप लाइव वेबकास्टिंग हेतु मतदानकेन्द्र की सूची उपलब्ध कराने को कहा गया। प्रत्येक मतदान केंद्र पर मतदान दल के जाने एवं वापस आने के लिये स्पष्ट रूट प्लान 5 अप्रैल तक उपलब्ध कराने का निदेश दिया गया।

मढ़ौरा एवं छपरा में मतदान दल के डिस्पैच को लेकर निर्धारित दिनों के लिये स्पष्ट एवं कारगर ट्रैफिक प्लान बनाने का निदेश संबंधित अनुमंडल पदाधिकारी को दिया गया। निर्धारित ट्रैफिक प्लान का व्यापक प्रचार प्रसार सुनिश्चित करने को कहा गया ताकि यातायात व्यवस्था सुगम बनी रहे।

निर्वाचन कार्य हेतू आये हुये एवं आने वाले अर्धसैनिक बलों के आवासन स्थल पर सभी आवश्यक सुविधा बहाल रहे, इसे सुनिश्चित रखने का निदेश कोषांग के नोडल पदाधिकारी को दिया गया। अर्धसैनिक बल की कंपनियों के कमांडर के साथ निरंतर समन्वय स्थापित रखने को कहा गया। सभी चेक नाका पर चेकिंग किये जाने वाले वाहनों की सूची पंजी में संधारित करने को कहा गया।

आपदा प्रबंधन के संदर्भ में सभी वर्षा मापक यंत्रों को क्रियाशील रखने एवं दैनिक प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निदेश जिला सांख्यिकी पदाधिकारी को दिया गया। सभी बांध एवं तटबंधों का भौतिक निरीक्षण करने का निदेश सभी अनुमंडल पदाधिकारियों को दिया गया। बाढ़/कटाव निरोधी सभी कार्यों को 15 मई तक निश्चित रूप से पूर्ण करने को कहा गया।सभी संभावित बाढ़ प्रभावित परिवारों की सूची को आपदा सम्पूर्ति पोर्टल पर अपडेट करने का निदेश सभी अंचलाधिकारियों को दिया गया।

चापाकलों की मरम्मती के प्रगति की प्रतिदिन समीक्षा सुनिश्चित करने का निदेश कार्यपालक अभियंता पीएचईडी को दिया गया। नल जल योजना के संदर्भ में कार्यपालक अभियंता पीएचईडी द्वारा बताया गया कि मरम्मती कार्य हेतु लगभग सभी पंचायतों में एजेंसी/संवेदक प्राधिकृत है।जिलाधिकारी ने सभी संवेदकों की सूची उपलब्ध कराने को कहा।

अगलगी की घटना को लेकर सभी अंचलाधिकारियों को अलर्ट रहने को कहा गया। उन्हें सूचना प्राप्त होने के अधिकतम 2 घंटे के अंतर्गत स्वयं घटना स्थल पर पहुंचने का स्पष्ट निदेश दिया गया। पीड़ित परिवार को तत्काल देय अनुदान का भुगतान सुनिश्चित करने को कहा गया। आवश्यक होने पर अस्थाई सामुदायिक किचेन चलाने को कहा गया।

पशु चारा के लिये दर एवं आपूर्तिकर्त्ता का निर्धारण निविदा के माध्यम से सुनिश्चित करने को कहा गया। आवश्यक मानव एवं पशु दवा की ससमय पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित रखने का निदेश दिया गया। सभी स्थानीय प्रशिक्षित गोताखोरों की अद्यतन सूची सभी अंचलों में उपलब्ध रखने को कहा गया।

बैठक में उपविकास आयुक्त, नगर आयुक्त, अपर समाहर्त्ता, अपर समाहर्त्ता लोकशिकायत, उपनिर्वाचन पदाधिकारी, विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय तकनीकी एवं गैर तकनीकी पदाधिकारी तथा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी अनुमंडल पदाधिकारी, भूमि सुधार उपसमाहर्त्ता, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी आदि उपस्थित थे।

न्यूज़ डेस्क

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top