BREAKING NEWS
रोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानितरामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्रीभीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय रायVoice & Vision Academy Opens Admissions for NIOS Grade X & XII
No menu items available
BREAKING
रोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानित

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

रोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहल
2 days ago
धरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम
3 weeks ago
‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपण
1 month ago
भारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपना
1 month ago
विद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्प
2 months ago
Advertisement

बेतिया : जिले में सघन मिशन इंद्रधनुष 5.0 कार्यक्रम का हुआ शुभारम्भ 

– 11 से 16 सितंबर के बीच संचालित होगा पहला चरण – 0-5 वर्ष तक के 12,578 बच्चों एवं 2,746...

– 11 से 16 सितंबर के बीच संचालित होगा पहला चरण

– 0-5 वर्ष तक के 12,578 बच्चों एवं 2,746 गर्भवती महिलाओं को आच्छादित किया जाना है

बेतिया। जिले में मिशन इंद्रधनुष 5.0 अभियान के पहले चरण की शुरुआत सोमवार को हुई। इसका शुभारंभ अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ रमेश चंद्रा व डीआईओ डॉ अवधेश सिंह द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

बच्चों को टीका देते हुए कार्यक्रम की शुरुआत की गईं। मौके पर डॉ रमेश चंद्रा ने कहा कि सभी प्रखंडों के स्वास्थ्य केंद्रों पर सघन मिशन इंद्रधनुष 5.0 अभियान की शत प्रतिशत सफलता को लेकर निर्देश दिए गए हैं। सर्वे के आधार टीकाकरण से वंचित 0-5 वर्ष तक के 12,578 बच्चों एवं 2,746 गर्भवती महिलाओं को आच्छादित किया जाना है।

पांच साल तक के बच्चे और गर्भवती महिलाओं की ड्यू लिस्ट पहले ही तैयार की चुकी है। निर्धारित माइक्रोप्लान के आधार पर सर्वेक्षित लाभुकों का शत- प्रतिशत टीकाकरण किया जाना है। 

बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए टीकाकरण जरूरी : सिविल सर्जन 

जिले के सिविल सर्जन डॉ श्रीकांत दुबे ने कहा कि सघन मिशन इंद्रधनुष अभियान के तहत बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य,मजबूत इम्युनिटी के लिए नियमित टीकाकरण अभियान में शामिल सभी तरह का टीका लगाना बेहद जरूरी होता है। उन्होंने बताया कि भारत सरकार के दिशा निर्देश के तहत आगामी दिसम्बर 2023 तक खसरा-रुबैला से छुटे हुए सभी बच्चों को शत-प्रतिशत आच्छादित किया जाना है।

सघन मिशन इंद्रधनुष के तहत सभी टीका से वंचित लाभार्थियों के साथ खसरा-रुबैला टीका से वंचित लाभार्थियों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। सघन मिशन इंद्रधनुष के तहत सभी टीकाकरण सत्रों को यूविन पॉर्टल पर संधारित करते हुए पॉर्टल के माध्यम से टीकाकृत कर प्रमाण पत्र पंजीकरण मोबाइल पर मैसेज के माध्यम से लाभार्थी को उपलब्ध होगा। जो डाउनलोड कर सकते हैं।

अभियान को शत-प्रतिशत सफल बनाने हेतु जिला स्तर के साथ-साथ प्रखंड स्तर पर भी बैठक का आयोजन किया जा चुका है। साथ ही ए०एन०एम० व आशा के द्वारा अपने-अपने चिह्नित सत्रों पर संचार योजना बनाकर माता बैठक, सामुदायिक बैठक, प्रभार फेरी के साथ-साथ प्रचार-प्रसार स्थानीय प्रखंड स्तर से कराया जा रहा है।

इसमें स्वास्थ्य विभाग के अलावा शिक्षा विभाग, बाल विकास परियोजना कार्यालय, जीविका, कल्याण विभाग, विकास मित्रों का भी सहयोग लिया जा रहा है। वहीं टीकाकरण सत्रों का हर स्तर पर अनुश्रवण करते हुए सभी वंचित लाभार्थियों को टीका लेने हेतु प्रेरित किया जायेगा।

मौके पर अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी,जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, आरआई नोडल, डब्ल्यूएचओ, यूनिसेफ़ प्रतिनिधि,आशा व अन्य स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित हुए।

अभय कुमार

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top