BREAKING NEWS
विद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानितरामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्रीभीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय रायVoice & Vision Academy Opens Admissions for NIOS Grade X & XIIगुरुदेव श्री श्री रविशंकर के 70वें जन्मोत्सव पर डॉ. संजीव कुमार को मिला “अनसंग हीरोज अवार्ड 2026”सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में कैम्ब्रिज स्कूल का शानदार प्रदर्शनकुरूद में गूंजा प्रकृति संरक्षण का स्वर, सीड बॉल निर्माण कार्यशाला में जुटे प्रकृति शिक्षण और विज्ञान यात्रा के संचारकघर-घर पहुंच रही शिक्षा : शिक्षिका सुषमा कुमारी का अनोखा प्रयास
No menu items available
BREAKING
विद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानितरामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्रीभीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय रायVoice & Vision Academy Opens Admissions for NIOS Grade X & XIIगुरुदेव श्री श्री रविशंकर के 70वें जन्मोत्सव पर डॉ. संजीव कुमार को मिला “अनसंग हीरोज अवार्ड 2026”

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

विद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्प
1 week ago
मांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,
1 week ago
बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्ष
2 weeks ago
बीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोह
3 weeks ago
डीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरण
3 weeks ago
Advertisement

शहीद मिथिलेश कुमार : देशभक्ति की मिसाल बने असम राइफल्स के वीर सपूत

बक्सर। मणिपुर में तैनात असम राइफल्स के जवान मिथिलेश कुमार 8 अप्रैल 2025, दिन मंगलवार को अहले सुबह देश सेवा...

बक्सर। मणिपुर में तैनात असम राइफल्स के जवान मिथिलेश कुमार 8 अप्रैल 2025, दिन मंगलवार को अहले सुबह देश सेवा के दौरान वीरगति को प्राप्त हो गए। मिथिलेश कुमार अपने कर्तव्य पथ पर अडिग रहते हुए शहीद हुए। उनकी शहादत ने पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ा दी है। उनका पार्थिव शरीर मणिपुर से दानापुर (बिहार) लाया जाएगा और फिर वहां से बुधवार शाम तक उनके पैतृक गांव नाजीरगंज (जिला—बक्सर) पहुंचाया जाएगा, जहां पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

शहीद मिथिलेश कुमार अपने पीछे पत्नी, दो बेटे और एक बेटी को छोड़ गए हैं। परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है, वहीं गांव के लोग भी उनके जाने से बेहद आहत हैं। पूरा गांव गर्व और ग़म के मिले-जुले भावों से भरा हुआ है। उनके बच्चे अभी पढ़ाई कर रहे हैं और पूरे परिवार की जिम्मेदारी मिथिलेश के कंधों पर थी। अब परिवार के भरण-पोषण की चिंता गांववालों और रिश्तेदारों को सता रही है।

गांव के लोगों का कहना है कि मिथिलेश शुरू से ही देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत थे। बचपन से ही उनका सपना था कि वे सेना में जाएं और देश की सेवा करें। उन्होंने कड़ी मेहनत कर असम राइफल्स में स्थान पाया और पूरी निष्ठा से अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया। उनकी ईमानदारी, बहादुरी और सेवा भावना के किस्से गांव में अक्सर सुने जाते हैं।

प्रशासन द्वारा शहीद के सम्मान में सभी जरूरी व्यवस्थाएं की जा रही हैं। दानापुर छावनी से एक सैन्य टुकड़ी उनके साथ होगी और पूरे सैन्य सम्मान के साथ उन्हें अंतिम विदाई दी जाएगी। स्थानीय प्रशासन और जनप्रतिनिधियों ने भी शोक जताया है और परिवार को हरसंभव मदद का आश्वासन दिया है।

शहीद मिथिलेश कुमार की शहादत देश के लिए एक अपूरणीय क्षति है। वे हमेशा एक आदर्श सैनिक, सच्चे देशभक्त और जिम्मेदार पारिवारिक व्यक्ति के रूप में याद किए जाएंगे। उनका बलिदान कभी भुलाया नहीं जा सकेगा।

न्यूज़ डेस्क

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top