BREAKING NEWS
विद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानितरामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्रीभीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय रायVoice & Vision Academy Opens Admissions for NIOS Grade X & XIIगुरुदेव श्री श्री रविशंकर के 70वें जन्मोत्सव पर डॉ. संजीव कुमार को मिला “अनसंग हीरोज अवार्ड 2026”सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में कैम्ब्रिज स्कूल का शानदार प्रदर्शनकुरूद में गूंजा प्रकृति संरक्षण का स्वर, सीड बॉल निर्माण कार्यशाला में जुटे प्रकृति शिक्षण और विज्ञान यात्रा के संचारकघर-घर पहुंच रही शिक्षा : शिक्षिका सुषमा कुमारी का अनोखा प्रयास
No menu items available
BREAKING
विद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानितरामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्रीभीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय रायVoice & Vision Academy Opens Admissions for NIOS Grade X & XIIगुरुदेव श्री श्री रविशंकर के 70वें जन्मोत्सव पर डॉ. संजीव कुमार को मिला “अनसंग हीरोज अवार्ड 2026”

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

विद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्प
1 week ago
मांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,
1 week ago
बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्ष
2 weeks ago
बीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोह
3 weeks ago
डीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरण
3 weeks ago
Advertisement

डीएम ने राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय में पौधारोपण कर मतदान जागरूकता कार्यक्रम का किया शुरुआत

बक्सर। राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय बक्सर में आज दिनांक 24 सितम्बर 2025 को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी बक्सर, डॉ...

बक्सर। राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय बक्सर में आज दिनांक 24 सितम्बर 2025 को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी बक्सर, डॉ विद्यानंद सिंह की उपस्थिति में एवं महाविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में स्वच्छता ही सेवा एवं स्वीप मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत जिला पदाधिकारी बक्सर द्वारा संस्थान परिसर में पौधारोपण से किया गया। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त बक्सर, श्री आकाश चौधरी, महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राम नरेश राय एवं जिला प्रशासन के अन्य अधिकारियों ने भी पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

इसके पश्चात मुख्य समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। जिसमें जिला पदाधिकारी बक्सर, डॉ विद्यानन्द सिंह, उप विकास आयुक्त बक्सर, श्री आकाश चौधरी, स्वीप नोडल पदाधिकारी बक्सर, श्री अमित कुमार एवं नमामि गंगे पदाधिकारी बक्सर, श्री आलोक नारायण वत्स एवं प्राचार्य ने संयुक्त रूप से संपन्न किया।

विद्यार्थियों ने स्वागत गीत एवं स्वागत डांस प्रस्तुत कर अतिथियों का स्वागत किया। जिला पदाधिकारी ने अपने संबोधन में कहा कि स्वच्छता एवं मतदान दोनों ही नागरिक कर्तव्यों का अहम हिस्सा हैं और युवाओं को इसमें अग्रणी भूमिका निभानी चाहिए। उप विकास आयुक्त ने युवाओं को लोकतंत्र की मजबूती के लिए सक्रिय भागीदारी करने का आह्वान किया।

नोडल पदाधिकारी बक्सर श्री अमित कुमार एवं स्वीप आइकन श्री अभिराम सुंदर ने भी प्रेरक भाषण देकर विद्यार्थियों को मतदान के महत्व के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम में बच्चों ने नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर स्वच्छता और मतदान का संदेश जन-जन तक पहुँचाने का प्रयास किया। इस दौरान NCC कैडेट्स एवं उनकी 30 बटालियन के अधिकारी भी मौजूद रहे, जिन्होंने कार्यक्रम की गरिमा को और बढ़ाया।

समापन पर संस्थान के सह-प्राध्यापक डॉ. आर. एन. यादव ने Vote of Thanks देकर अतिथियों एवं सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के सफल संचालन में सहायक प्राध्यापक श्रीमति आकृति एवं श्री गौतम कुमार का विशेष योगदान रहा। संपूर्ण आयोजन महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. (डॉ.) राम नरेश राय के कुशल निर्देशन में संपन्न हुआ।

न्यूज़ डेस्क

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top