BREAKING NEWS
विद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानितरामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्रीभीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय रायVoice & Vision Academy Opens Admissions for NIOS Grade X & XIIगुरुदेव श्री श्री रविशंकर के 70वें जन्मोत्सव पर डॉ. संजीव कुमार को मिला “अनसंग हीरोज अवार्ड 2026”सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में कैम्ब्रिज स्कूल का शानदार प्रदर्शनकुरूद में गूंजा प्रकृति संरक्षण का स्वर, सीड बॉल निर्माण कार्यशाला में जुटे प्रकृति शिक्षण और विज्ञान यात्रा के संचारकघर-घर पहुंच रही शिक्षा : शिक्षिका सुषमा कुमारी का अनोखा प्रयास
No menu items available
BREAKING
विद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानितरामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्रीभीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय रायVoice & Vision Academy Opens Admissions for NIOS Grade X & XIIगुरुदेव श्री श्री रविशंकर के 70वें जन्मोत्सव पर डॉ. संजीव कुमार को मिला “अनसंग हीरोज अवार्ड 2026”

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

विद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्प
1 week ago
मांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,
1 week ago
बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्ष
2 weeks ago
बीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोह
3 weeks ago
डीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरण
3 weeks ago
Advertisement

नालंदा : दो वर्ष बाद रामनवमी के अवसर पर शहर में निकाली गयी भव्य शोभा यात्रा

जय श्रीराम के नारों के साथ गूंजता रहा शहर जुलूस में राम-सीता व हनुमान की झांकी रहा आकर्षण का केंद्र...


जय श्रीराम के नारों के साथ गूंजता रहा शहर जुलूस में राम-सीता व हनुमान की झांकी रहा आकर्षण का केंद्र


विधायक सह मंत्री डा़ सुनील कुमार हुए शामिल, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर डीएम व एसपी रहे पूरे शोभा यात्रा में रहे मौजूद

बिहारशरीफ/अविनाश पांडेय : सोमवार को रामनवमी शोभा यात्रा का जुलूस दो वर्ष बाद शहर में निकाला गया. इस भव्य शोभा यात्रा में पहली बार झारखंड से कलाकार मंगाये गये थे. जो लोगों के काफी आकर्षण का केंद्र रहा. राम भक्त भगवा पोशाक में जय श्रीराम के नारे लगाते रहे. शोभा यात्रा में बिहारशरीफ के विधायक सह मंत्री डा़ सुनील कुमार एक खुले वाहन में सवार होकर लोगों का अभिनंदन कर रहे थे.

शोभा यात्रा के मार्ग के दाेनों ओर भारी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ रही. राम भक्तों द्वारा झांकी के तौर पर राम-सीता व हनुमान के रूप में रहे कलाकारों को शामिल कर शोभा यात्रा को और भक्तिमय बना दिया. भगवाधारी युवाओं की टोली में शामिल राम भक्त अपने-अपने हाथों में भगवा झंडा लेकर जय श्रीराम का नारा लगा रहे थे.

जुलूस में शामिल सभी युवाओं के पास भगवा रंग का गमछा और हाथों में झंडा-पताका था. जुलूस में शामिल सभी राम भक्त जय श्री राम के नारे लगा रहे थे. इस दौरान भारत माता की जय आदि नारों की गूंज से पूरा परिदृश्य ही बदल गया. आयोजित शोभा यात्रा अपने तय समय पर दोपहर के करीब दो बजे शहर के श्रम कल्याण मैदान से निकल कर जिला प्रशासन द्वारा तय मार्ग पर चलते हुए शाम के करीब चार बजे बाबा मणिराम अखाड़ा मंदिर में जाकर समाप्त हो गया.

इस दौरान विधायक सह मंत्री सहित अन्य राम भक्तों ने बाबा मणिराम अखाड़ा परिसर में विशेष पूजा अर्चना की. शोभा यात्रा में जिलाधिकारी शशांक शुभंकर,पुलिस अधीक्षक भारत सोनी,नगर आयुक्त दीपक कुमार मिश्रा,सदर एसडीपीओ नुरूल हक,यातायात पुलिस उपाधीक्षक मो.खुर्शिद आलम सहित भारी मात्रा में पुलिस पदाधिकारी व पुलिस के जवान शामिल हुये.

आयोजित शोभा यात्रा श्रम कल्याण मैदान से निकलकर भरावपर,पोस्ट ऑफिस मोड़,पुलपर होते हुए नवाब रोड के रास्ते बाबा मणिराम अखाड़ा मंदिर तक पहुंचा. सुरक्षा के दृष्टिकोण से तय मार्ग पर सुरक्षा को लेकर भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गयी थी. शोभा यात्रा में जिलाधिकारी के निर्देश पर एंबुलेंस,अग्निशमन की गाड़ी व मेडिकल टीम को लगाया गया था.

गौरतलब है कि दो वर्ष रामनवमी जुलूस के दौरान घटी घटना के बाद जिला प्रशासन द्वारा शोभा यात्रा के लिए मार्ग को परिवर्तित किया गया था. बुधवार को रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर शहर के कई महत्वपूर्ण मार्ग को बंद कर दिया गया था. शहर के कई स्थानों पर नियंत्रण कक्ष बनाये गये थे.

न्यूज़ डेस्क

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top