BREAKING NEWS
नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानितरोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्प
No menu items available
BREAKING
नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानितरोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
4 days ago
विभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवण
4 days ago
हुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीद
2 weeks ago
सबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाई
2 weeks ago
चिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानित
2 weeks ago
Advertisement

अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस पर प्राथमिक विद्यालय मिल टोला में चेतना सत्र के साथ उत्साहपूर्ण कार्यक्रम

बच्चियों की सुविधा के लिए यूनिफॉर्म में किया गया बदलाव डुमरा (सीतामढ़ी)। अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर प्राथमिक विद्यालय...

बच्चियों की सुविधा के लिए यूनिफॉर्म में किया गया बदलाव

डुमरा (सीतामढ़ी)। अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर प्राथमिक विद्यालय मिल टोला, वार्ड संख्या 11, डुमरा में शनिवार को चेतना सत्र के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। विद्यालय परिसर बच्चियों के उत्साह और आत्मविश्वास से भर गया। इस अवसर पर प्रधान शिक्षिका ज्योति गौतम ने बालिकाओं को उनके अधिकारों, कर्तव्यों और शिक्षा के महत्व के बारे में जानकारी देते हुए अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

प्रधान शिक्षिका ने कहा कि बालिका सशक्तिकरण का अर्थ है, उन्हें शिक्षा, सुरक्षा और समान अवसर प्रदान करना। चेतना सत्र के दौरान बच्चियों से चर्चा करते हुए उन्होंने उनके सपनों और भविष्य की योजनाओं को साझा करने को कहा। बच्चियों ने उत्साहपूर्वक बताया कि वे आगे चलकर डॉक्टर, पुलिस अधिकारी, फौजी और टीचर बनना चाहती हैं।

प्रधान शिक्षिका ज्योति गौतम ने विद्यालय में आने वाली बच्चियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए एक सराहनीय कदम भी उठाया। उन्होंने परसों के चेतना सत्र में घोषणा की थी कि बच्चियों को स्कर्ट की परेशानी से बचाने के लिए यूनिफॉर्म के रूप में पैंट-शर्ट या सलवार-कमीज पहनने की अनुमति दी जाएगी, जैसा कि केन्द्रीय विद्यालय (KV), DAV और उर्दू स्कूलों में पहले से होता है। इस पहल का उद्देश्य बच्चियों को अधिक सुविधा, आत्मविश्वास और सहजता प्रदान करना है।

इस पहल का परिणाम आज देखने को मिला, जब वर्ग 4 की छात्रा मेघा कुमारी पैंट-शर्ट यूनिफॉर्म में विद्यालय पहुंची। उसकी यह पहल अन्य बच्चियों के लिए प्रेरणा बन गई। प्रधान शिक्षिका ने उसकी सराहना करते हुए कहा कि “मेघा जैसी बच्चियां बदलाव की मिसाल हैं, जो अपनी सुविधा और आत्म-सम्मान दोनों का ध्यान रखती हैं।”

अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के मौके पर विद्यालय में अक्टूबर महीने में नियमित रूप से विद्यालय आने वाली बच्चियों को पुरस्कृत भी किया गया। वर्ग 1 से निधि कुमारी, वर्ग 2 से नानीन कुमारी, वर्ग 3 से प्रियंका कुमारी और वर्ग 5 से अमृता कुमारी को बधाई एवं उपहार देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के साथ “सुरक्षित शनिवार” और “बैगलेस डे” भी मनाया गया, जिसमें छात्राओं ने खेल-कूद, गीत और कहानी सत्र में भाग लेकर खूब आनंद लिया।

प्रधान शिक्षिका ने कहा कि विद्यालय का लक्ष्य केवल शिक्षा देना नहीं, बल्कि बच्चियों को आत्मनिर्भर, जागरूक और सशक्त बनाना है। उन्होंने सभी से अपील की कि बालिकाओं को समान अवसर और सम्मान देना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है।

न्यूज़ डेस्क

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top