BREAKING NEWS
नवोन्मेषी बच्चों ने जुगाड़ से बनाई उपयोगी सामग्री, ईको क्लब गतिविधि के तहत पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेशपीबीएल गतिविधि हेतु जिला टीम रवाना, छात्र-छात्राओं में उत्साहकस्बा (पूर्णिया) में अनोखी पहल : प्राथमिक विद्यालय राधानगर में शुरू हुआ “साबुन बैंक”कैम्ब्रिज स्कूल के छात्र-छात्राओं ने किया शैक्षणिक परिभ्रमणजलवायु परिवर्तन, जल एवं भूमि संरक्षण तथा पेड़–पौधों की सुरक्षा पर बच्चों को किया गया जागरूककेदार मल्टी स्पेशिलिटी हॉस्पिटल का भव्य शुभारंभ विधायक राधा चरण सेठ ने फीता काटकर किया शिविर का उद्घाटन, श्रीभगवान सिंह कुशवाहा ने अस्पताल का किया लोकार्पणडुमरांव में फाउंडेशन स्कूल का वार्षिक खेल महोत्सव “उड़ान” शुरू, दीप प्रज्वलन के साथ हुआ भव्य उद्घाटनवंचित बेटियों में जगी शिक्षा की नई रोशनी, प्रधान शिक्षिका के प्रयास से क्षेत्र की बच्चियों में फिर जागी पढ़ने की ललकबदलाव की मिसाल बना प्राथमिक विद्यालय इकबाल पार्षद टोला, मजगामाप्रसार भारती आकाशवाणी पर सोनी वर्षा की आवाज में महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम का प्रसारणप्राथमिक विद्यालय राधानगर कस्बा, पूर्णिया में पोषण एवं एनीमिया जागरूकता गतिविधि आयोजितइको क्लब फॉर मिशन लाइफ के अंतर्गत सतत खाद्य प्रणाली एवं जैव विविधता पर मॉडल गतिविधि आयोजितवैशाली महोत्सव का भव्य आयोजन, शिक्षिका चंचल कुमारी की उपस्थिति में छात्रों में जागी सामाजिक चेतनाफाउंडेशन स्कूल, डुमरांव में “उमंग” वार्षिकोत्सव का भव्य आयोजनदुल्लहपुर की बेटी शालू सिंह ने यूजीसी नेट जेआरएफ 2026 में रचा इतिहास
No menu items available
BREAKING
नवोन्मेषी बच्चों ने जुगाड़ से बनाई उपयोगी सामग्री, ईको क्लब गतिविधि के तहत पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेशपीबीएल गतिविधि हेतु जिला टीम रवाना, छात्र-छात्राओं में उत्साहकस्बा (पूर्णिया) में अनोखी पहल : प्राथमिक विद्यालय राधानगर में शुरू हुआ “साबुन बैंक”कैम्ब्रिज स्कूल के छात्र-छात्राओं ने किया शैक्षणिक परिभ्रमणजलवायु परिवर्तन, जल एवं भूमि संरक्षण तथा पेड़–पौधों की सुरक्षा पर बच्चों को किया गया जागरूककेदार मल्टी स्पेशिलिटी हॉस्पिटल का भव्य शुभारंभ विधायक राधा चरण सेठ ने फीता काटकर किया शिविर का उद्घाटन, श्रीभगवान सिंह कुशवाहा ने अस्पताल का किया लोकार्पणडुमरांव में फाउंडेशन स्कूल का वार्षिक खेल महोत्सव “उड़ान” शुरू, दीप प्रज्वलन के साथ हुआ भव्य उद्घाटनवंचित बेटियों में जगी शिक्षा की नई रोशनी, प्रधान शिक्षिका के प्रयास से क्षेत्र की बच्चियों में फिर जागी पढ़ने की ललकबदलाव की मिसाल बना प्राथमिक विद्यालय इकबाल पार्षद टोला, मजगामाप्रसार भारती आकाशवाणी पर सोनी वर्षा की आवाज में महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम का प्रसारणप्राथमिक विद्यालय राधानगर कस्बा, पूर्णिया में पोषण एवं एनीमिया जागरूकता गतिविधि आयोजितइको क्लब फॉर मिशन लाइफ के अंतर्गत सतत खाद्य प्रणाली एवं जैव विविधता पर मॉडल गतिविधि आयोजित

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

नवोन्मेषी बच्चों ने जुगाड़ से बनाई उपयोगी सामग्री, ईको क्लब गतिविधि के तहत पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
5 days ago
पीबीएल गतिविधि हेतु जिला टीम रवाना, छात्र-छात्राओं में उत्साह
5 days ago
कस्बा (पूर्णिया) में अनोखी पहल : प्राथमिक विद्यालय राधानगर में शुरू हुआ “साबुन बैंक”
5 days ago
कैम्ब्रिज स्कूल के छात्र-छात्राओं ने किया शैक्षणिक परिभ्रमण
6 days ago
जलवायु परिवर्तन, जल एवं भूमि संरक्षण तथा पेड़–पौधों की सुरक्षा पर बच्चों को किया गया जागरूक
1 week ago
Advertisement

आशा फैसिलिटेटर बबिता घर-घर जाकर कर रहीं है कुष्ठ रोगियों की खोज

चमड़ी पर दाग और सुन्नापन जैसे लक्षणों का लगाती है पता कुष्ठ रोग के दंश को जड़ से सफाया करने...

चमड़ी पर दाग और सुन्नापन जैसे लक्षणों का लगाती है पता

कुष्ठ रोग के दंश को जड़ से सफाया करने का है उनका लक्ष्य

सदर अस्पताल एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर कुष्ठ रोगियों का होता है इलाज 

मोतिहारी। राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम के तहत मोतिहारी शहर स्थित सदर प्रखंड के रामगढ़वा पंचायत क्षेत्र में कुष्ठ रोगियों की खोज के लिए अभियान की शुरुआत की गई है।

इस अभियान में आशा व अन्य स्वास्थ्य कर्मियों की टीम के साथ आशा फैसिलिटेटर बबिता देवी घर- घर जाकर लोगों से मिलते हुए कुष्ट के लक्षण के बारे जानकारी देते हुए लोगों से शारीरिक स्थिति की जानकारी ले रहीं है। फैसिलिटेटर बबिता देवी ने बताया की स्वास्थ्य विभाग द्वारा दिए गए निर्देश के अनुसार घर-घर जाकर लोगों को बतातीं हुँ की शरीर के किसी भी हिस्से में अगर कोई सुन्नपन, दाग धब्बा हो, जिसका रंग चमड़ी के रंग से हल्का हो तो वह कुष्ठ हो सकता है।

इसका समय से पहचान होने पर सरकारी अस्पताल में इसका निःशुल्क इलाज संभव है, वहीं लोगों को बताया जाता है की अगर इसके लक्षण है तो छुपाए नहीं इलाज में देरी होने पर यह दिव्यांगता का कारण बन जाती है। लोगों को इस कष्टदायक बीमारी से बचाव को आगामी दो अक्टूबर तक कुष्ठ रोगियों की खोज अभियान चलाई जा रहीं है ताकि कुष्ठ रोग का जड़ से सफाया हो सके।

वहीं जांच में कुष्ठ की पुष्टि होने के बाद रोगियों की पहचान गोपनीय रखी जाती है। कुष्ठ रोग से ग्रस्त व्यक्ति यदि किसी के साथ लंबे समय तक रहता है और वह दूसरे का तौलिया, चादर आदि इस्तेमाल करता है, तो इससे रोग फैलने का खतरा रहता है। मजदूर, श्रमिक वर्ग में इस तरह की रोग के फैलने की संभावना ज्यादा रहती है। 

सदर अस्पताल एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर कुष्ठ रोगियों का होता है इलाज

जिले के अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी सह सदर पीएचसी प्रभारी डॉ श्रवण कुमार पासवान ने बताया कि अभियान की सफलता को लेकर आशाओं को निर्देश दिया गया है कि घर-घर जाकर लोगों को कुष्ठ के बारे में जागरूक करते हुए रोगियों की खोज करें।

उन्होंने बताया कि सघन कुष्ठ रोगी खोज अभियान को लेकर राज्य स्वास्थ्य समिति ने गाइडलाइंस जारी की है। उन्होंने बताया की कुष्ठ रोग का इलाज संभव है। इसके लिए एमडीटी की टैबलेट ली जाती है। रोगियों को नियमित दवा सेवन की सलाह दी जाती है। 

कुष्ठ रोग के शुरुआती लक्षण

-शरीर का कोई भी हिस्सा सुन्न होना

-स्पर्श महसूस न होना

-सूई या पिन चुभने जैसा महसूस होना

-वजन कम होना

-शरीर पर फोड़े या लाल व सफेद चकत्ते बनना, जोड़ में दर्द होना

-बाल झड़ना, त्वचा पर पीले रंग के घाव या धब्बे बनना आदि।

अभय कुमार

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top