BREAKING NEWS
अयानत समाजसेवी संस्थान, डुमरांव में विभिन्न पदों पर भर्ती, कुल 13 रिक्तियांशिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए हीरामनी को मिला गुरु गौरव सम्मान–2026बक्सर की शैक्षिक गतिविधियों को नई पहचान दे रहा ‘बोधिका’ का अक्टूबर अंककायाकल्प अभियान के तहत बक्सर में विभिन्न प्रखंडों का निरीक्षणअनंतविजयम एकेडमी में शैक्षणिक व गैर-शैक्षणिक पदों पर होगी बहालीनचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानित
No menu items available
BREAKING
अयानत समाजसेवी संस्थान, डुमरांव में विभिन्न पदों पर भर्ती, कुल 13 रिक्तियांशिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए हीरामनी को मिला गुरु गौरव सम्मान–2026बक्सर की शैक्षिक गतिविधियों को नई पहचान दे रहा ‘बोधिका’ का अक्टूबर अंककायाकल्प अभियान के तहत बक्सर में विभिन्न प्रखंडों का निरीक्षणअनंतविजयम एकेडमी में शैक्षणिक व गैर-शैक्षणिक पदों पर होगी बहालीनचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगम

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

अयानत समाजसेवी संस्थान, डुमरांव में विभिन्न पदों पर भर्ती, कुल 13 रिक्तियां
2 weeks ago
शिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए हीरामनी को मिला गुरु गौरव सम्मान–2026
3 weeks ago
बक्सर की शैक्षिक गतिविधियों को नई पहचान दे रहा ‘बोधिका’ का अक्टूबर अंक
4 weeks ago
कायाकल्प अभियान के तहत बक्सर में विभिन्न प्रखंडों का निरीक्षण
1 month ago
अनंतविजयम एकेडमी में शैक्षणिक व गैर-शैक्षणिक पदों पर होगी बहाली
1 month ago
Advertisement

पप्पू यादव भी उन्हें सहयोग करेंगे, क्योंकि महागठबंधन का आशीर्वाद उन्हें मिल चुका है और यह सर्वमान्य निर्णय है : बीमा भारती

देखते रह गए पप्पू यादव और पूर्णियां में बीमा भारती ने कर दिया ‘खेल’आर जे डी के सिंबल पर चुनाव...

देखते रह गए पप्पू यादव और पूर्णियां में बीमा भारती ने कर दिया ‘खेल’आर जे डी के सिंबल पर चुनाव लड़ेंगी बीमा भारती

3 अप्रैल को नामांकन करने का किया ऐलानपूर्णियां सीट को लेकर संशय खत्म,महागठबंधन से पप्पू यादव का पत्ता कटा

पूर्णियां/डा. रूद्र किंकर वर्मा। जदयू से इस्तीफा देकर आरजेडी का दामन थाने वाली रूपौली विधायक बीमा भारती को आरजेडी ने पूर्णियां संसदीय सीट से उम्मीदवार बनाया है. बीमा भारती ने बताया कि उन्हें पार्टी की ओर से सिंबल दे दिया गया है.पूर्ण‍िया सीट का संशय अब खत्‍म हो चुका है.

आरजेडी की ओर से बीमा भारती का पार्टी का सिंबल मिलने से पप्पू यादव का पत्ता कट गया है. पिछले कई दिनों ने इस सीट को लेकर आरजेडी और कांग्रेस आमने सामने थे. खुद पप्पू यादव ने ये ऐलान किया था कि वह चुनाव लड़ेंगे तो पूर्णिया से नहीं तो कहीं से चुनाव नहीं लड़ेंगे. माना जा रहा है कि लालू ने बीमा भारती को टिकट देकर पप्पू यादव का पूरा खेल खराब कर दिया है.

राहुल-प्रियंका के आश्वासन के बाद कांग्रेस से जुड़े थे पप्पू

पप्पू यादव ने पिछले दिनों कांग्रेस का दामन थाम लिया था, उन्होंने अपनी पार्टी जन अधिकार पार्टी लोकतांत्रिक का भी कांग्रेस में विलय कराया था. माना जा रहा है कि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी से पूर्णिया सीट पर दावेदारी का आश्वासन मिलने के बाद ही पप्पू यादव ने यह कदम उठाया था.

इसीलिए पिछले कई दिनों ने कांग्रेस और आरजेडी के बीच पूर्णिया सीट को लेकर बातचीत ठनी थी. अब लालू यादव ने बीमा भारती को आरजेडी का सिंबल देकर पप्पू यादव का खेल पूरी तरह खराब कर दिया है.

कीर्ति आजाद की तरह हुआ पप्पू यादव का हाल

बिहार में पप्पू यादव का हाल ठीक उसी तरह हुआ जैसा पिछले चुनाव में कीर्ति आजाद का हुआ था. कीर्ति आजाद ने कांग्रेस का दामन सिर्फ इस शर्त पर थामा था कि उन्हें दरभंगा से चुनाव लड़ने का मौका दिया जाएगा.

हालांकि साल 2019 में उन्हें बिहार छोड़कर झारखंड से चुनाव लड़ना पड़ा था. अब ऐसे ही सवाल पप्पू यादव के लिए उठ रहे हैं. माना जा रहा है कि क्या पप्पू यादव भी पूर्णिया छोड़ देंगे या निर्दलीय रहते हुए चुनाव लड़ेंगे.

3 अप्रैल को नामांकन करेगी बीमा भारती

पूर्णिया सीट पर आरजेडी से दावेदारी करने वाली बीमा भारती 3 अप्रैल को नामांकन कर सकती हैं. उन्होंने खुद इस बात का ऐलान किया है. वर्तमान में बीमा भारती रुपौली से विधायक हैं, जो हाल ही में जेडीयू छोड़कर आरजेडी में शामिल हुई हैं.

उनके आरजेडी का दामन थामने के बाद से ही पूर्णिया सीट पर पप्पू यादव की दावेदारी पर खतरा माना जाने लगा था.पप्पू यादव के पूर्णिया लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने की बात पर बीमा भारती ने कहा कि पप्पू यादव भी उन्हें सहयोग करेंगे, क्योंकि महागठबंधन का आशीर्वाद उन्हें मिल चुका है और यह सर्वमान्य निर्णय है.

न्यूज़ डेस्क

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top