BREAKING NEWS
प्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानितरोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानित
No menu items available
BREAKING
प्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानितरोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरण

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

प्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद में
1 day ago
उत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान
5 days ago
समस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानित
6 days ago
रोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहल
3 weeks ago
धरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम
1 month ago
Advertisement

वार्ड पार्षद ने उठाया कंकड़बाग शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में शौचालय बनवाने की जिम्मेदारी  

प्रतिदिन 95-100 मरीज लेते हैं केंद्र में ओ.पी.डी. सेवा का लाभ  शौचालय की जरुरत को देखते हुए लिया निर्णय- कुमार...

प्रतिदिन 95-100 मरीज लेते हैं केंद्र में ओ.पी.डी. सेवा का लाभ 

शौचालय की जरुरत को देखते हुए लिया निर्णय- कुमार संजीव 

पटना– जनप्रतिनिधि लोगों की आवाज होते हैं और उनकी पहल पर बदलाव संभव होता है. कुछ ऐसी ही तस्वीर कंकड़बाग शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की बदलने वाली है. ज्ञात हो कि कंकड़बाग शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शहर के वार्ड संख्या 29, 30 एवं 35 की आबादी को चिकित्सीय सेवा प्रदान करता है. यहाँ प्रतिदिन करीब 95-100 मरीज आते हैं और अक्सर यहाँ मरीजों की भीड़ नजर आती है.

प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, मेडिकल ऑफिसर, डाटा ऑपरेटर, एएनएम सहित कई स्वास्थ्य अधिकारी एवं स्वास्थ्यकर्मी केंद्र में कार्यरत हैं. इस केंद्र की विडंबना यह रही है कि यहाँ शौचालय की सुविधा लंबे समय से नहीं है जिससे मरीजों के साथ महिला चिकित्सक एवं अन्य महिला स्वास्थ्यकर्मियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है.

स्वयं जा कर जाना केंद्र का हाल- कुमार संजीव

वार्ड संख्या-34 के वार्ड पार्षद, कुमार संजीव ने बताया कि पीएसआई इंडिया की प्रतिनिधि द्वारा मुझे शौचालय की समस्या से अवगत कराया गया था. मैंने वहां जाकर देखा और अधिकारीयों से बातचीत करने के क्रम में मुझे शौचालय की जरुरत के बारे में बताया गया. मैं स्वयं शुगर का मरीज हूँ और मुझे कई बार शौचालय जाने की जरुरत पड़ती है.

केंद्र पर कई महिलाएं एवं लड़कियां उपचार के लिए आती हैं और उन्हें शौचालय के बिना दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य केंद्र की महिला स्वास्थ्यकर्मियों ने भी अपनी पीड़ा बताई. इसलिए मैंने निर्णय लिया कि केंद्र में शौचालय का निर्माण मैं करवाऊंगा जिससे सभी को राहत हो.

शुरू हो चुका है शौचालय का निर्माण

कंकड़बाग शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. राजकुमार चौधरी ने बताया कि पार्षद की पहल पर केंद्र में शौचालय का निर्माण शुरू हो चुका है और इसे जल्दी ही इसे पूरा करने की योजना है. इससे केंद्र में मौजूद स्वास्थ्यकर्मियों के साथ मरीजों की भी एक बड़ी समस्या का समाधान हो जायेगा. उन्होंने बताया कि इस स्वास्थ्य केंद्र से 72 आंगनवाड़ी केंद्र टैग हैं।

वहां केंद्र के माध्यम से नियमित टीकाकरण कराया जाता है. मरीजों की मिलने वाली सुविधाओं का विस्तार हो सके इसके लिए नियमित प्रयास किया जा रहा है. डॉ. चौधरी ने बताया कि केंद्र पर साल में औसतन 1200 प्रसव पूर्व जांच की जाती है एवं 900 अंतरा सुई, 1500 छाया गर्भनिरोधक गली, 1600 माला-एन एवं करीब 10,000 कंडोम की सेवा लाभार्थियों को प्रदान की जाती है.    

ज्ञात हो कि पीएसआई इंडिया द्वारा आयोजित सिटी कोआर्डिनेशन कमिटी की बैठक में शौचालय एवं पेयजल की समस्या को रखा गया था एवं पटना नगर निगम के सिटी मेनेजर से अनुरोध किया गया था कि कंकड़बाग शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में शौचालय एवं पेयजल की सुविधा के लिए संबंधित एजेंसी से समंवय में सहयोग करें.

अभय कुमार

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top